विज्ञापन

LPG सब्सिडी चाहिए तो एक अक्टूबर से पहले आधार से कर लें लिंक, जानें स्टेप-बाय स्टेप तरीका

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी को जारी रखने वालों के लिए एक अक्टूबर 2026 से पहले अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (LPG Aadhaar e-KYC) पूरा करना अनिवार्य कर दिया. जानिए घर बैठे आधार लिंक और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका. 

LPG सब्सिडी चाहिए तो एक अक्टूबर से पहले आधार से कर लें लिंक, जानें स्टेप-बाय स्टेप तरीका
एक अक्टूबर से पहले निपटा लें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; बंद हो जाएगी एलपीजी सब्सिडी, जानें ऑनलाइन e-KYC की पूरी प्रक्रिया.
NDTV

LPG Gas Subsidy Aadhaar Link Rules: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी सब्सिडी को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, घरेलू एलपीजी गैस ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि एक अक्टूबर से केवल उन्हीं ग्राहकों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिये सब्सिडी भेजी जाएगी, जिनका बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (KYC) अपडेट होगा. 

यदि आप भी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं, तो तुरंत बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अपडेट कर लें. वरना ऐसा न करने पर कमर्शियल दर यानी बाजार मूल्य पर बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीदना पड़ेगा. इसे घर बैठे अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या फिर घर पर डिलीवरी बॉय के जरिए भी कर सकते हैं. 

केवाईसी पूरा नहीं करने पर क्या होगा?

  •  केवाईसी पूरा नहीं करने पर एलपीजी कनेक्शन Non-KYC श्रेणी में डाल दिया जाएगा.
  •  बिना सब्सिडी यानी कमर्शियल दर पर बाजार भाव से सिलेंडर खरीदना पड़ेगा.
  •  एलपीजी सब्सिडी की राशि  बैंक खाते में कभी नहीं आएगी. 

मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD से घर बैठे ऐसे करें ऑथेंटिकेशन

  • अपने फोन के Google Play Store से अपनी गैस एजेंसी का ऑफिशियल ऐप जैसे Indane का IndianOil One, HPGas या Bharatgas App और UIDAI का Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें.
  • गैस कनेक्शन से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ऐप में लॉगिन करें.
  • ऐप के मेन्यू में प्रोफाइल सेक्शन या सर्विसेज में जाकर Aadhaar e-KYC या Biometric Authentication के विकल्प पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर कैमरा खुलते ही अपने चेहरे को अच्छी रोशनी में रखें और निर्देशानुसार पलकें झपकाएं.
  • वेरिफिकेशन होने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करके फॉर्म सबमिट कर दें.
  •  mylpg.in पोर्टल के जरिए ऐसे करें ऑनलाइन ऑथेंटिकेशन

आधिकारिक वेबसाइट mylpg.in पर जाएं.

  • दाईं ओर दिए गए इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस सिलेंडरों के चित्र में से अपनी गैस कंपनी का चुनाव करें.
  • अपने कंज्यूमर नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें.
  • डैशबोर्ड में जाकर Biometric Authentication या e-KYC सेक्शन पर क्लिक करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें, अपनी आधार डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें और फाइनल सबमिट कर दें.

डिलीवरी लेते समय दरवाजे पर ही कराएं ऑथेंटिकेशन

अगर आप ऑनलाइन पोर्टल या ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. जब एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी आपके घर पर आए, तो आप डिलीवरी बॉय से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए कह सकते हैं. डिलीवरी बॉय के पास मौजूद POS मशीन या उनके ऑफिशियल मोबाइल ऐप के जरिए फिंगरप्रिंट या फेस-स्कैन करके ऑथेंटिकेशन तुरंत पूरा करा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- घर बैठे चेक करें राशन कार्ड से आधार लिंक का स्टेटस, जानिए ईकेवाईसी कराने की पूरी प्रक्रिया

अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है, आधार कार्ड में नाम या फिंगरप्रिंट अपडेट नहीं हैं, या ऑनलाइन वेरिफिकेशन बार-बार फेल हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपनी नजदीकी गैस एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक और आधार डिटेल्स फिजिकल रूप से अपडेट करानी होगी. हालांकि, 27.43 करोड़ यानी 89 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है और उन्हें अब और कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें-  घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस में बदलें अपना पता, जानें जरूरी दस्तावेज, फीस और ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Subsidy 2026, LPG Aadhaar Linking, EKYC, Gas Subsidy, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com