DIY Homemade Coffee Scrub: स्किन से डेड सेल्स और चमकदार बनाने के लिए स्क्रब करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाला स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें केमिकल मौजूद होने के कारण साइड इफेक्ट होने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद मददगार साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही कॉफी और चीनी का एक देसी होममेड स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे त्वचा गहराई से साफ तो होगी साथ में चेहरा भी ग्लो करेगा. आइए जानते हैं बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.
होममेड स्क्रब के लिए जरूरी चीजें- कॉफी
- चीनीी
- नारियल या ऑलिव ऑयल

कैसे बनाए स्क्रबर?
इसको बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर के साथ 1 बड़ा चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं. अब तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. आपका स्क्रब बनकर तैयार हो जाएगा.
कैसे करें इस्तेमाल?इसको इस्तेमाल करने के लिए आप पहले अपने चेहरे को हल्का गीला करें. इसके बााद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. अब इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए लगा रहने दें. फिर अपने फेस को गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मॉइस्चराइजर लगा लें.
क्या होगा फायदा?इस स्क्रब की मदद से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है औैर त्वचा की गहराई से साफ-सफाई हो जाती है. साथ ही चेहरा ग्लोइंग और फ्रेश नजर आता है.
इन बातों का रखें ध्यानस्क्रब हमेशा हल्के हाथों से करें. दबाव से स्किन की प्रोटेक्शन लेयर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या सूजन है तो इस स्क्रब के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
स्क्रब को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें: Vedic Baby Names: लड़कों के यूनिक नाम, वेदों में छिपे हैं बेटे के लिए खास नाम, जानिए उनके अर्थ और महत्व
यह भी पढ़ें: डिलिवरी पर खोया शरीर का हिस्सा, फिर 10 महीने बाद कलेजे का टुकड़ा... आंखें नम कर देगी इस मां की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं