विज्ञापन

कैफे में क्या ऑर्डर करें? एस्प्रेसो से अमेरिकानो तक जानें 4 ब्लैक कॉफी का स्वाद और फर्क

Coffee Menu Guide: क्या आप भी कॉफी पीने के शौकीन हैं, लेकिन कैफे में जाकर मैनू देखते ही कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें 4 ब्लैक कॉफी के बारे में.

कैफे में क्या ऑर्डर करें? एस्प्रेसो से अमेरिकानो तक जानें 4 ब्लैक कॉफी का स्वाद और फर्क
Coffee Menu Guide: कौन सी कॉफी रहेगी सबसे अच्छी.
NDTV

Coffee Menu Guide In Hindi: हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत एक कप हॉट कॉफी या चाय के साथ करना पसंद करते हैं. क्या आप भी ब्लैक कॉफी पीने के शौकीन हैं, लेकिन कैफे में जाते ही, मेन्यू कार्ड देखकर कन्फ्यूजन हो जाते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि आज हम आपको एस्प्रेसो, अमेरिकानो, कोल्ड ब्रू और लॉन्ग ब्लैक कॉफी के स्वाद के बारे में बता रहे हैं जिससे अगली बार से आप आसानी से अपनी पसंद की कॉफी को चुन सकते हैं.

जानें इन 4 तरह की ब्लैक कॉफी का स्वाद और फर्क- 

​1. एस्प्रेसो- (Espresso) 

कॉफी के सबसे छोटे और सबसे ताकतवर रूप जिसे एस्प्रेसो कहते हैं. यह बहुत ही गाढ़ी, कड़वी और बेहद स्ट्रॉन्ग कॉफी होती है, जिसे एक छोटे से कप में सर्व किया जाता है. 

कैसे बनती है- इसे बनाने का तरीका भी अलग होता है, जिसमें गर्म पानी को बहुत ज्यादा प्रेशर के साथ कॉफी बीन्स पाउडर से गुजारा जाता है.

कैसा होता है स्वाद- स्वाद इतना तेज और कड़वा होता है कि एक ही घूंट में आपकी सारी नींद उड़ जाएगी. जो लोग कॉफी का असली और शुद्ध स्वाद पसंद करते हैं, उनके लिए एस्प्रेसो पहली पसंद होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. अमेरिकानो- (Americano) 

​अगर आपको एस्प्रेसो का स्वाद बहुत ज्यादा तेज या कड़वा लगता है, तो अमेरिकानो आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. 

कैसे बनती है- इसे बनाने के लिए एस्प्रेसो के एक शॉट में ऊपर से और गर्म पानी मिला दिया जाता है.

कैसा होता है स्वाद- ​पानी मिलने की वजह से इसका कड़वापन थोड़ा कम हो जाता है और इसकी क्वांटिटी भी बढ़ जाती है. इसका स्वाद काफी हद तक उस फिल्टर कॉफी जैसा होता है जिसे हम घर पर पीते हैं. 

​3. लॉन्ग ब्लैक- (Long Black) 

​कई लोग अमेरिकानो और लंग ब्लैक को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में थोड़ा सा फर्क होता है. 

कैसे बनती है-अमेरिकानो बनाते वक्त पहले एस्प्रेसो डालकर ऊपर से पानी मिलाते हैं, जबकि लॉन्ग ब्लैक बनाते वक्त पहले कप में गर्म पानी डाला जाता है और फिर उसके ऊपर से एस्प्रेसो का शॉट डाला जाता है. ​इस छोटे से अंतर की वजह से लॉन्ग ब्लैक में कॉफी की क्रीमी लेयर बनी रहती है. 

कैसा होता है स्वाद- इसका स्वाद अमेरिकानो से थोड़ा ज्यादा रिच और महकदार लगता है. जो लोग कॉफी में हल्की खुशबू और थोड़ा अलग टेक्सचर पसंद करते हैं, उन्हें यह बहुत पसंद आती है.

​4. कोल्ड ब्रू- (Cold Brew) 

​अगर आपको गर्म कॉफी के बजाय कुछ ठंडा पीने का मन है, तो कोल्ड ब्रू आपका दिन बना सकती है. 

कैसे बनती है- इसे बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है. इसमें कॉफी पाउडर को ठंडे पानी में 12 से 24 घंटे के लिए भिगोकर रखा जाता है. इसे गर्म पानी से नहीं बनाया जाता, इसलिए इसमें कॉफी का कड़वापन बहुत कम हो जाता है. 

कैसा होता है स्वाद- इसका स्वाद बेहद स्मूथ, हल्का मीठा और रिफ्रेशिंग होता है. गर्मी के मौसम में आइस क्यूब डालकर इसे पीने का मजा ही अलग है. 

ये भी पढ़ें- शिमला मिर्च नहीं खाने वाले भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट है ये रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coffee Ke Fayade, Coffee Kaise Banaaein, Coffee Types, Cafe Coffee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com