विज्ञापन

'शुक्र है हम तुकाराम मुंढे के...' JW मैरियट में खाने की टेबल पर कॉकरोच, फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन ने शेयर किया VIDEO

फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ होटल 'जेडब्ल्यू मैरियट' गए थे. लेकिन वहां बिन बुलाए मेहमान ने एंट्री करके खाने का मजा किरकिरा कर दिया.

'शुक्र है हम तुकाराम मुंढे के...' JW मैरियट में खाने की टेबल पर कॉकरोच, फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन ने शेयर किया VIDEO
  • मुंबई के होटल जेडब्ल्यू मैरियट के रोमानो रेस्टोरेंट में डॉ. अशोक सेठ की टेबल पर जिंदा कॉकरोच पाया गया
  • डॉ. अशोक सेठ ने इस घटना पर महाराष्ट्र के फूड सेफ्टी कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग कर नाराजगी जताई
  • डॉ. सेठ ने कॉकरोच को चुटकी में "रोची" नाम दिया और उन्होंने बिना खाना खाए मेहमानों के साथ रेस्टोरेंट छोड़ दिया

मुंबई. आलीशान पांच सितारा होटल 'जेडब्ल्यू मैरियट' (JW Marriott) से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने देश के सबसे महंगे होटलों में साफ-सफाई और हाइजीन के दावों की पोल खोलकर रख दी है. दरअसल, देश के सबसे मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट और फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ के खाने की टेबल पर एक जिंदा कॉकरोच घूमता हुआ पाया गया.

इस घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया है और डॉक्टर साहब ने सीधे सूबे के सख्त फूड सेफ्टी कमिश्नर टुकराम मुंडे को टैग करते हुए इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है.

बिन बुलाए मेहमान का नाम तक रखा

डॉ. सेठ शनिवार की रात मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट के 'रोमानो' रेस्टोरेंट में कुछ विदेशी मेहमानों के साथ डिनर कर रहे थे. अभी खाने का लुत्फ उठा ही रहे थे कि तभी उनकी टेबल पर एक छोटा सा कॉकरोच चलता हुआ दिखाई दिया. डॉक्टर साहब ने भी जरा चक्कलस के अंदाज में इस बिन बुलाए मेहमान का नाम 'रोची' (Roachie) रख दिया.

उन्होंने सोशल मीडिया पर चुटकी लेते हुए लिखा कि लाख मनाने पर भी 'रोची' टेबल से जाने को तैयार नहीं था, शायद उसे पास्ता की जगह पिज्जा खाना था. 

IAS तुकाराम को किया टैग

मजाक अपनी जगह है, लेकिन इस वाकये ने डॉक्टर साहब की भूख पूरी तरह गायब कर दी और वो बिना खाना खाए मेहमानों के साथ वहां से उठ गए. विदेशी डेलिगेट्स के सामने जो किरकिरी हुई, उससे डॉक्टर साहब बेहद गुस्से में थे. उन्होंने कहा कि जब टेबल का यह हाल है, तो किचन में न जाने कितने कॉकरोच घूम रहे होंगे.

भारी-भरकम बिल वसूलने वाले इस पांच सितारा होटल का हाइजीन को लेकर यह रवैया बेहद शर्मनाक है. इस मामले में डॉक्टर साहब ने सीधे महाराष्ट्र एफडीए (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर दिया है, जो आजकल लापरवाही बरतने वाले रेस्टोरेंट्स और होटलों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं. डॉक्टर साहब ने तंज कसते हुए लिखा कि शुक्र है हम मुंडे साहब के इलाके में हैं और वो इस 'खास मेहमान' का इलाज जरूर करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JW Marriott Cockroach Video, JW Marriott Mumbai, Dr Ashok Seth, Fortis Healthcare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height