कई भारतीयों के लिए, गर्मी का मौसम आम और आम से बने व्यंजनों का पर्याय है. देश में ये फल कई किस्मों में पाए जाते हैं और ये सभी के फेवरेट होते हैं. आप आम से बनी कई मीठी और नमकीन रेसिपी भी खाते होंगे. हाल ही में, भारत के आम के व्यंजनों को वैश्विक मंच पर पहचान मिली. गाइड की जून 2024 की रैंकिंग के अनुसार, उनमें से दो को टेस्ट एटलस की 'आम के साथ 10 सर्वश्रेष्ठ व्यंजन' की लिस्ट में शामिल किया गया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस लिस्ट में सबसे ऊपर कोई और नहीं बल्कि स्वादिष्ट आमरस है. आम से बनी यह डिश भारत के पश्चिमी राज्यों जैसे महाराष्ट्र और गुजरात में विशेष रूप से प्रसिद्ध है. आमरस हल्का मीठा आम का गूदा है, जिसे अक्सर पूरियों के साथ सर्व किया जाता है. टेस्ट एटलस लिखता है, "कभी-कभी इसे केसर, सूखी अदरक या इलायची डालकर और भी स्वादिष्ट बनाया जाता है, लेकिन इसकी सादगी के कारण इसमें बदलाव करने की गुंजाइश होती है."

टेस्ट एटलस ने अपनी ऑफिशियल साइट पर बताया, भारतीय आम की चटनी को लिस्ट में 5वां स्थान मिला है. जैसा कि नाम से पता चलता है, इस डिश का बेसिक इंग्रीडिएंट आम है. "दूसरी सामग्रियों में अदरक, लहसुन, लाल मिर्च, जीरा, धनिया, हल्दी, लौंग, दालचीनी, इलायची, ब्राउन शुगर और सिरका शामिल हैं. विभिन्न अतिरिक्त सामग्री के साथ बनाई गई आम की चटनी की कई किस्में हैं,"
थाईलैंड के मैंगो स्टिकी राइस को लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखा गया.
इससे पहले, मैंगो चटनी को टेस्ट एटलस की 'दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ डिप्स' की रैंकिंग में भी शामिल किया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं