विज्ञापन

Rain Alert: बारिश आएगी, झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत... हिमाचल से दिल्ली-यूपी तक बदलने वाला है मौसम 

Rain Alert in UP: दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने वाला है. तेज गर्मी के बीच बारिश की बूंदे राहत बनकर बरसने वाली हैं. मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाला है.

Rain Alert: बारिश आएगी, झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत... हिमाचल से दिल्ली-यूपी तक बदलने वाला है मौसम 
Weather News: दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम
  • हिमालय में 11 से 16 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे पहाड़ी राज्यों को राहत मिलेगी
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 मार्च के बीच गरज-चमक, तेज हवाएं और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई
  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ठंडी हवाओं का आना संभव है
नई दिल्ली:

मार्च में मई जैसी तेज गर्मी से परेशान उत्तर भारत के राज्यों को अगले कुछ दिनों में थोड़ी राहत मिल सकती है. हिमालय में हो रही नई हलचल के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं. इसका असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में देखने को मिल सकता है. तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंडी हवाएं थोड़ी सुकून दे सकती हैं. हालांकि उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की तस्वीर एक-दो दिन में साफ हो जाएगी.

भारत मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम हिमालय क्षेत्र में 11 से 16 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 10 से 12 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर में 11 मार्च को भी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. 14 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आने की आशंका भी जताई गई है.  

मौसम की भविष्यवाणी

  • 10 से 12 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश 
  • 13 से 16 मार्च तक हल्की बारिश, बर्फबारी कश्मीर में
  • 10 से 16 मार्च तक उत्तराखंड में भी बारिश-बर्फबारी
  • 10-11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में बरसात की संभावना
  • 11-12, 14-16 मार्च के गरज-चमक , तेज हवाएं

बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 से 16 मार्च के दौरान, वेस्ट यूपी में 15-16 मार्च को, पश्चिमी राजस्थान में 14 मार्च को और पूर्वी राजस्थान में 14-15 मार्च को हल्की बारिश होने के आसार हैं. 

दिल्ली में अभी पड़ती रहेगी गर्मी

delhi weather news

delhi weather news

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों तक तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ज्यादा रहने के आसार हैं. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों मध्य प्रदेश और गुजरात में भी तापमान 4 से 6 डिग्री अधिक रहेगा. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, वेस्ट यूपी के साथ पंजाब के कुछ इलाकों में घना कोहरा होने का अनुमान भी जताया है. प्रयागराज में तो दृश्यता घटकर 30 मीटर तक रह गई थी.

पंजाब में 14 से 16 मार्च दौरान, ओडिशा में 11 मार्च, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 13-14 मार्च को, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 13 मार्च के बीच बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और झारखंड में 10 से 12 मार्च के दौरान, बिहार में 11, 15-16 मार्च को गरज-बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान में भी 14 मार्च को और 10 से 16 मार्च तक पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. 


 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert, Delhi Weather News, Weather News Today, Rain Alert In UP, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com