विज्ञापन

LPG संकट के डर से लोगों ने स्टॉक किए इंडक्शन कूकटॉप्स, ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर लगा 'Sold Out' का बोर्ड

ई‑कॉमर्स वेबसाइटों पर इंडक्शन कुकरटॉप की उपलब्धता तेजी से घट गई है. कई लोकप्रिय मॉडल पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं, जबकि कुछ प्रोडक्ट्स के लिए वेबसाइटें 10 से 15 दिन बाद की डिलीवरी तिथि दिखा रही हैं.

LPG संकट के डर से लोगों ने स्टॉक किए इंडक्शन कूकटॉप्स, ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर लगा 'Sold Out' का बोर्ड
  • एलपीजी गैस की कमी की खबरों ने आम जनता में घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर चिंता उत्पन्न कर दी है.
  • इंडक्शन कुकरटॉप और इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग अचानक बढ़ने से कई मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं.
  • ई‑कॉमर्स वेबसाइटों पर इंडक्शन कुकरटॉप की उपलब्धता कम हो गई है और डिलीवरी में 10 से 15 दिन लग रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

एलपीजी गैस की कमी से जुड़ी खबरों ने आम जनता के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है. लोगों को डर है कि कहीं घरेलू गैस की सप्लाई अनिश्चित न हो जाए, जिसके चलते अब वे रसोई के वैकल्पिक साधनों की तलाश में जुट गए हैं. इसी वजह से इंडक्शन कुकरटॉप और इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है. हालात ऐसे हैं कि ई‑कॉमर्स वेबसाइटों पर इंडक्शन कुकरटॉप की उपलब्धता तेजी से घट गई है. कई लोकप्रिय मॉडल पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं, जबकि कुछ प्रोडक्ट्स के लिए वेबसाइटें 10 से 15 दिन बाद की डिलीवरी तिथि दिखा रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

स्थानीय बाजारों में भी स्थिति लगभग वैसी ही है—दुकानों पर इंडक्शन की मांग अचानक बढ़ने से स्टॉक जल्दी खत्म हो रहा है. दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकरटॉप की बिक्री कई गुना बढ़ गई है. लोग इस आशंका में वैकल्पिक साधन खरीद रहे हैं कि यदि कमर्शियल या घरेलू गैस की सप्लाई और बाधित होती है, तो वे बिना रुकावट अपने दैनिक भोजन की व्यवस्था कर सकें.

सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल, डीजल, घरेलू एलपीजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी ईंधन की कोई कमी नहीं है. सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक घबराहट या जमाखोरी से बचने की अपील की है.

ये भी पढ़े :  कहीं अफवाह तो कहीं शॉर्टेज का डर... दिल्ली से कोटा और कोटा से मुंबई तक, LPG को लेकर मचा है हाहाकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com