- फारूक अब्दुल्ला पर एक शादी समारोह में फायरिंग की कोशिश की गई लेकिन वे सुरक्षित रहे
- आरोपी ने फारूक अब्दुल्ला की कनपटी पर पिस्तौल लगाई लेकिन गोली नहीं चला सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया
- पुलिस ने आरोपी कमल सिंह जम्वाल को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और उसकी नशे की स्थिति की पुष्टि हुई है
जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूबे के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला उस समय बाल-बाल बच गए जब उनपर एक शख्स ने फायरिंग करने की कोशिश की. हालांकि, फारूक अब्दुल्ला पर आरोपी गोली नहीं चला पाया. बाद में उसने गोली चलाई जो फारूक अब्दुल्ला को नहीं लगी. बताया जा रहा है कि ये फायरिंग उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. हालांकि, इस घटना में फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित बताए जा रहे हैं. फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
पास आया... कनपटी पर तानी बंदूक कुछ और कुछ यूँ बच्चे फारूक अब्दुल्ला#FarooqAbdullah pic.twitter.com/LjHXlm2l01
— NDTV India (@ndtvindia) March 11, 2026
पुलिस की जांच में पता चला है कि इस शादी में शामिल होने के लिए फारूक अब्दुल्ला के साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी आए थे. इस घटना में सुरेंद्र चौधरी को मामूली चोटें आई हैं. उनको प्राथमिक इलाज दिया जा चुका है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे.
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि फारूक अब्दुल्ला अपने कुछ साथियों के साथ शादी समारोह में पहुंचे हैं. उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे हैं. इसी दौरान आरोपी पीछे से आता है, फारूक अब्दुल्ला के करीब पहुंचता है और उनकी कनपटी के पास पिस्तौल लगा देता है. लेकिन किसी वजह से वह उस समय गोली नहीं चला पाता. कनपटी पर पिस्तौल लगाने की वजह से फारूक अब्दुल्ला आगे की तरफ झुकते हैं. इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिरफ्तार कर लेते हैं.
Allah is kind. My father had a very close shave. The details are sketchy at the moment but what is known is that a man with a loaded pistol was able to get within point blank range & discharge a shot. It was only the close protection team that deflected the shot & ensured that… https://t.co/hYBe64Eigl
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 11, 2026
बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी वहां एक कार्यक्रम में मौजूद थे. पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुष्टि कर रही है कि उसके निशाने पर कौन था.
जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चलाई गईं, जबकि जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जो कथित तौर पर नशे में था. फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम दोनों सुरक्षित हैं. आगे की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है.
यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री : नेशनल कॉन्फ़्रेंस नेता डॉ फ़ारुक अब्दुल्ला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं