विज्ञापन

Sink Cleaning Tips: चिकना और गंदा हो गया आपके किचन का सिंक? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, हो जाएगा चकाचक

रोजाना इस्तेमाल होने के कारण किचन की सिंक में चिकनाई की एक लेयर जमा हो जाती है. सेहत और हाइजीन को देखते हुए इसको साफ करना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसे में इसे आप घर में मौजूद चीजों से ही आसानी से साफ कर सकते हैं.

Sink Cleaning Tips: चिकना और गंदा हो गया आपके किचन का सिंक? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, हो जाएगा चकाचक
किचन की सिंक को कैसे चमकाएं?
Photo Credit: NDTV

किचन के हर एक कोने की सफाई करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. अक्सर बर्तन, गैस चूल्हा, और स्लैप तो साफ कर देते हैं, लेकिन सिंक को भूल जाते हैं. सिंक में पानी के कारण कई बार चिकनाई जम जाती है, जिससे वो बहुत गंदी दिखना शुरू हो जाती है. इससे पूरे किचन का लुक तो खराब होता ही साथ में ये सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको सिंक साफ करने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सिंक की चिकनाई को हटाकर एकदम चकाचक चमका सकते हैं. आइए जानते हैं...

1. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

किचन की सिंक को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा अपना सकते हैं. इसके लिए आप पहले सिंक को पानी से धो लें और इसके बाद बेकिंग सोडा छिड़क दें. 20 मिनट बाद आप ब्रश या स्क्रब की मदद से सिंक को रगड़ें और फिर पानी से धो दें. इससे सिंक की चिकनाई चली जाएगी और चमक आ जाएगी.

2. विनेगर

सिंक को साफ करने के लिए विनेगर भी आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए पहले आप पूरी सिंक में बेकिंग सोडा छिड़कें और फिर विनेगर डालें. इससे सिंक में बुलबुल बनेंगे. इससे सिंक पर जमी चिकनाई की लेयर साफ हो जाएगी और चमक लौट आएगी.

3. नींबू

आप सिंक को नींबू से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप नींबू को आधा काटें और इस पर नमक लगा दें. अब नमक लगे हुए नींबू से सिंक पर रगड़ें और साफ करें. इसके बाद पानी डाल दें. नींबू में मौजूद एसिड सिंक की चिकनाई को हटाएगा और चमका देगा.

4. नमक

आप सिंक को नमक की मदद से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप सिंक में थोड़ा नमक डालें और फिर स्क्रबर की मदद से रगड़ें. इससे सिंक में मौजूद चिकनाई की लेयर हट जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिना महंगे क्लीनर के बाथरूम की टाइल्स कैसे साफ करें, ये 5 नेचुरल तरीके सच में करेंगे काम

यह भी पढ़ें: कपड़ों की चमक बिगाड़ रही जली हुई प्रेस? इन 3 तरीकों से करें साफ, आ जाएगी नई जैसी चमक

यह भी पढ़ें: Water Tank Tips: काली, सफेद या नीली... घर के लिए कौन-सी पानी की टंकी है सबसे बेहतर? जान लें ये जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sink Cleaning Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com