विज्ञापन

सिंक के जिद्दी पीले दागों का द एंड! इस सिंपल ट्रिंक से Sink चमकेगा बिल्कुल नए जैसा

किचन हमारे घर का वो हिस्सा होता है, जहां सबसे ज्यादा साफ-सफाई की जरूरत होती है. अगर आपके किचन का भी सिंक गंदा हो गया है, तो इस आसान टिप्स को अपनाकर आप इसे क्लीन कर सकते हैं.

सिंक के जिद्दी पीले दागों का द एंड! इस सिंपल ट्रिंक से Sink चमकेगा बिल्कुल नए जैसा
सिंक में पड़ गए हैं पीले दाग, खो गई है चमक, इस ट्रिक को करें ट्राई! (AI Generated Image)

Tips to make kitchen sink shine: साफ-सुथरा किचन भला किसे पसंद नहीं है. लेकिन कई बार किचन में लगा सिंक अक्सर इतना गंदा हो जाता है कि उसे पहले की तरह साफ-सुथरा करना मुश्किल लगता है. सिंक में दिन भर बर्तन भर कर रखने से ये गंदा हो जाता है. कई बार ये पीला पड़ जाता है या पानी के दाग की वजह से इसकी चमक गुम हो जाती है. अगर आपके किचन में लगे सिंक का भी यही हाल है तो इस आर्टिकल में बताए गए इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप इसे नए जैसा बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो उपाय.

Latest and Breaking News on NDTV

सिंक चमकाने का कारगर उपाय- (Effective Way to Shine a Kitchen Sink)

चावल-दाल वाला इटली का बैटर घर कोई अपने घर में बनाता है. आप भी इटली बनाने के लिए ऐसा बैटर जरूर तैयार करते होंगे. यही बैटर आपके सिंक को भी चमकाएगा. इटली बनाने के बाद कुछ बैटर को अलग निकाल कर रख लें. इसे हफ्ते भर या दस दिन तक छोड़ दें. इससे ये काफी ज्यादा खट्टा हो जाएगा. इसमें बहुत अच्छे से फर्मेंटेशन होगी.

साफ करने का तरीका-

अब इसी बैटर को लेकर सिंके चारों ओर अच्छे से लगा लें. हर तरफ अच्छे से लगाने के बाद इसे 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें. अब गिले कपड़े से इसे रगड़ कर साफ करें. बाद में सादे पानी से धो लें. आखिर में सूखे कपड़े से सिंक को सुखा लें. आप देखेंगे कि सिंक के सभी दाग निकल गए हैं और सिंक की खोई हुई चमक भी लौट आई है. इस ट्रिक के साथ आप भी एक बार जरूर अपने सिंक को साफ करें.

 ये भी पढ़ें- किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tips to Make Kitchen Sink Shine, Ways Make Kitchen Sink Shine, Does Your Sink Look Dirty And Staine, How To Keep Your Kitchen Sinks Shiny And Spot-Free, Natural Tricks To Clean A Sink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com