अब जब किचन का सिंक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होगा तो जल्दी गंदा भी होगा. बर्तनों की गंदगी और खाने के छोटे-छोटे टुकड़े कई बार सिंक की नली में फंस जाते हैं, जो न सिर्फ रुकावट का कारण बनते हैं, बल्कि बदबू भी आने लगती है. कई लोग इस समस्या का सामना हर 2 से 5 दिन में करते हैं, ऐसे में रोजाना प्लंबर को बुलाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जो न केवल ब्लॉक पाइप को झटपट खोल देते हैं, बल्कि बिना किसी केमिकल के बदबू को जड़ से खत्म कर देते हैं.
सिंक की नाली में पानी रुक जाए तो क्या करें? | सिंक की बदबू कैसे दूर करें?
बेकिंग सोडा और सिरके का जादू:
- यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है,
- सिंक के छेद में आधा कप बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से एक कप सफेद सिरका उड़ेल दें.
- इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि जमी हुई चिकनाई और कचरा कट जाए.
- आखिर में ऊपर से गर्म पानी की धार डाल दें.
- पाइप अंदर तक साफ हो जाएगा और सारी बदबू गायब हो जाएगी.
नींबू और नमक का नेचुरल क्लीनर:
- नींबू अपनी खटास और ताजगी के लिए जाना जाता है.
- दो नींबू का रस निकाल लें और उसमें भरपूर मात्रा में नमक मिलाएं.
- इस मिश्रण को सिंक की जाली पर चारों तरफ लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें.
- इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें.
- यह तरीका बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ सिंक में भीनी खुशबू भी छोड़ता है.
उबलते पानी का इस्तेमाल:
- कई बार पाइप में तेल और घी जम जाने के कारण पानी रुक जाता है और बदबू आने लगती है.
- एक बड़ी केतली में पानी को खौला लें और उसे सीधे सिंक के मुहाने पर लगातार धार बनाकर डालें.
- गर्म पानी जमी हुई चिकनाई को पिघलाकर बहा देता है, जिससे रुका हुआ पानी तुरंत निकल जाता है.
इसे भी पढ़ें: केले में कौन सा विटामिन सबसे ज्यादा होता है? रोज 2 केले खाने से शरीर में क्या बदलता है, जानिए 10 जरूरी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं