किचन की सफाई में सिंक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली जगहों में से एक है. दिनभर बर्तन धोने और पानी के इस्तेमाल की वजह से यहां पानी के निशान, चिकनाई, जंग जैसे दाग और गंदगी जल्दी जम जाती है. कई बार इन्हें हटाने के लिए घंटों रगड़ना पड़ता है, फिर भी सिंक की चमक वापस नहीं आती. अगर आपके किचन सिंक का भी यही हाल है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों और आसान क्लीनिंग तरीकों की मदद से आप सिंक की सफाई कर सकते हैं.
बेकिंग सोडा और सिरका
जानकारी के अनुसार, आप आपनी किचन के सिंक पर बेकिंग सोडा छिड़कें और ऊपर से सफेद सिरका डालें. झाग बनने के बाद इसे करीब 15 मिनट छोड़ दें. फिर मुलायम स्पंज से रगड़कर पानी से धो लें.
नींबू और नमक आएंगे काम
इसके अलावा, सिंक पर जिद्दी दागों के लिए नींबू के रस और नमक का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं. करीब 20-30 मिनट बाद स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: लंच बैग पर लग गए हैं जिद्दी दाग? अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स, बदबू से भी मिलेगा छुटकारा
खारे पानी के दाग ऐसे हटाएं
खारे पानी से सिंक पर भूरे या सफेद निशान पड़ सकते हैं. ऐसे दागों के लिए बाजार में मिलने वाले उपयुक्त लाइम-स्केल क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. उत्पाद के लेबल पर दिए निर्देश जरूर पढ़ें.
सोडा ड्रिंक से भी कर सकते हैं सफाई
बता दें कि आप कुछ कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में मौजूद एसिड हल्के दागों पर काम कर सकता है. इसे थोड़ी देर सिंक पर डालकर छोड़ें और फिर अच्छी तरह पानी से धो लें. हालांकि, यह नियमित क्लीनर का विकल्प नहीं है.
हाइड्रोजन पेरोक्साइड में रखें सावधानी
इसके अलावा, 3 प्रतिशत हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कुछ सतहों की सफाई में किया जाता है. इसे लगाने से पहले सिंक के निर्माता की सलाह देखें और दस्ताने पहनें. किसी भी क्लीनिंग केमिकल को सिरका, ब्लीच या दूसरे रसायनों के साथ न मिलाएं. सफाई के बाद सिंक को सूखे कपड़े से पोंछना भी जरूरी है. इससे पानी के दाग और गंदगी जल्दी जमने से बच सकती है.
यह भी पढ़ें: 10 हजार कदम, 8 घंटे की नींद... महिला ने ऐसे किया 20 किलो वजन कम, आप भी अपना सकते हैं ये टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं