विज्ञापन

DDA फ्लैट बुकिंग की बढ़ी आखिरी डेट, प्राइस पर 25 प्रतिशत की स्पेशल छूट

DDA की कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट बुकिंग शुरू हुई थी, जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है.

DDA फ्लैट बुकिंग की बढ़ी आखिरी डेट, प्राइस पर 25 प्रतिशत की स्पेशल छूट
DDA फ्लैट बुकिंग की तारीख बढ़ी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने हाल ही में कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट बुकिंग शुरू हुई थी. अब फ्लैट बुकिंग करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है. आवास योजना के तहत तैयार फ्लैंटों की बुकिंग की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तक के लिए बढ़ा दी गई है. इसका मतलब है कि ग्राहकों के पास अब 30 सितंबर तक का समय है. वह अब भी किफायदी दर पर फ्लैट बुक करवा सकते हैं. वहीं पात्र आवेदकों को फ्लैट की कीमत पर विशेष छूट भी दी जा रही है. DDA ने कीमत पर 25 प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है.

बताया गया है कि DDA का फ्लैट तैयार हो चुका है यानी रेडी टू मूव कंडीशन में है, इसका मतलब है कि फ्लैट खरीदते ही आप इसमें शिफ्ट हो सकते हैं. यह फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी है. आप चाहें तो बुकिंग से पहले फ्लैट का सैंपल देख सकते हैं. इसमें बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है.

लकी ड्रॉ का इंतजार नहीं

DDA ने जानकारी दी है कि कर्मयोगी आवास योजना के तहत पहले आओ, पहले पाओ सिस्टम से फ्लैट की बुकिंग की जा सकती है. यानी ग्राहकों को फ्लैट के लिए लकी ड्रॉ का इंतजार नहीं करना होगा. अब फ्लैट बुकिंग के लिए DDA ने आखिरी तारीख बढ़ा दी है, तो लोगों के पास फ्लैट को देखने और बुकिंग करने का समय और ज्यादा मिल गया है. योजना में लगातार फ्लैट बढ़ाए भी जा रहे हैं. जानकारी के आप dda.gov.in पर डिटेल देख सकते हैं. यहीं से आप बुकिंग भी कर सकते हैं.

कैसे करें बुकिंग

फ्लैट खरीदने वाले बुकिंग के लिए DDA की आधिकारिक साइट www.dda.gov.in या eservices.dda.org.in पर जाकर बुकिंग और रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. किसी तरह की सहायता चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में घर बनाने के क्या हैं नियम और कानून? कहां-कहां लेना होगा NOC, जानें सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA Flat, DDA Flats Booking Details, DDA Flat Scheme, DDA Housing Scheme, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com