आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी की वजह से ऐसा हो नहीं पाता. छोटी-मोटी बीमारी के लिए हम सीधे डॉक्टर के पास चले जाते हैं, जबकि हमारी रसोई में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बड़ी समस्याओं को चुटकियों में ठीक कर सकती हैं. ऐसी ही एक जादुई चीज है काली मिर्च. वैसे तो हम सभी इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले दो काली मिर्च खाने से हमारे शरीर को मस्त फायदे मिलते हैं? अगर नहीं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.
पाचन तंत्र:
रात के समय खाना खाने के बाद कई बार पेट भारी-भारी सा लगने लगता है. गैस और कब्ज की समस्या आम बात हो गई है. अगर आप रोज रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ दो काली मिर्च खा लेते हैं तो आपका पाचन तंत्र एकदम फिट रहने लगेगा।. यह पेट में पाचक रसों को बढ़ाने का काम करती है जिससे खाना जल्दी पच जाता है और सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है.
सर्दी-जुकाम और गले की खराश:
मौसम बदलते ही गले में खराश और सर्दी-जुकाम की शिकायत होने लगती है. रात को सोते वक्त काली मिर्च को चबाकर खाने या इसके साथ थोड़ा सा शहद चाटने से गले की सूजन कम होती है. यह छाती में जमी हुई बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है जिससे रात को नींद अच्छी आती है और सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं होती.
वजन घटाने:
आजकल बढ़ता वजन हर दूसरे इंसान की समस्या बन चुका है, लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं लेकिन फिर भी खास असर नहीं दिखता. काली मिर्च में पाइपरिन नाम का तत्व होता है जो शरीर की मेटाबॉलिज्म रेट को तेज करता है, इससे शरीर में जमी हुई अतिरिक्त चर्बी तेजी से बर्न होने लगती है. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो आज से ही रात को काली मिर्च खाना शुरू कर दीजिए.
फ्रेश मूड
दिनभर की थकान की वजह से दिमाग सुस्त हो जाता है और रात को नींद ठीक से नहीं आती. काली मिर्च खाने से दिमाग की नसों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं जिससे याददाश्त भी मजबूत होती है.
काली मिर्च खाने का सही तरीका:
- रात को सोने से 30 मिनट पहले 2 साबुत काली मिर्च को थोड़ा सा कूट लें और गुनगुने पानी के साथ निगल लें. चबाना नहीं है, सीधे पानी से लेना है.
- काली मिर्च का पाउडर बना लें, उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर चाट लें. फिर ऊपर से गुनगुना पानी पी लें.
- अगर आपको पेट में जलन होती है तो 1 गिलास हल्के गर्म दूध में एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर पी लें.
नोट: एक दिन में 2 से ज्यादा काली मिर्च न खाएं, खाली पेट कभी न खाएं, हमेशा कुछ खाने के बाद ही खाएं.
इसे भी पढ़ें: Kitchen Science: दाल बनाते समय झाग क्यों बनता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं