विज्ञापन

कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं

कई लोग चावल जल्दी बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं और इससे गैस की बचत भी होती है. लेकिन कुकर में चावल बनाने के लिए पानी का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है. जिससे चावल एकदम खिले-खिले बनते हैं. यहां जानिए कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए?

कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं
खिले-खिले चावल कैसे बनाएं?

हर किसी के लिए चावल बनाना सबसे आसान कामों में से एक है, लेकिन कई बार चावल या तो ज्यादा गल जाते हैं या फिर ठीक से पक नहीं पाते. ऐसे में प्रेशर कुकर का सही इस्तेमाल आपके काम को आसान बना सकता है. कई लोग चावल जल्दी बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं और इससे गैस की बचत भी होती है. लेकिन कुकर में चावल बनाने के लिए पानी का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है. जिससे चावल एकदम खिले-खिले बनते हैं. चलिए आपको बताते हैं आप हर बार परफेक्ट चावल कैसे बना सकते हैं.

1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए?

यूट्यूब पर @KabitaKitchen नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो कुकर में खिले-खिले चावल बनाने का तरीका बताया है. चावल बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास चावल लें. इसके लिए पानी की मात्रा चावल से डेढ़ गुना रखनी चाहिए यानी 1 गिलास चावल के लिए 1.5 गिलास पानी डालें. ध्यान रखें कि जिस गिलास से चावल नापें, उसी गिलास से पानी भी नापें.

चावल को पहले अच्छी तरह धो लें

चावल को पकाने से पहले 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें. इससे एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है और चावल ज्यादा चिपचिपे नहीं बनते. धोने के बाद चावल को सीधे प्रेशर कुकर में डाल दें.

एक सीटी में बन जाएंगे चावल

कुकर में धुले हुए चावल और नापा हुआ पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें. अब गैस को तेज आंच पर रखें. जैसे ही पहली सीटी आए, तुरंत गैस बंद कर दें. एक से ज्यादा सीटी आने देने की गलती न करें, क्योंकि इससे चावल ज्यादा पक सकते हैं.

कुकर का ढक्कन तुरंत न खोलें

चावल अच्छे बनने की सबसे जरूरी ट्रिक यही है. गैस बंद करने के बाद कुकर को 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. जब पूरा प्रेशर अपने आप निकल जाए, तभी ढक्कन खोलें. इससे चावल भाप में धीरे-धीरे पकते हैं और उनके दाने टूटते नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:- मोरिंगा के पत्ते कब और कैसे खाएं, पोषण का खजाना है सहजन, एक्सपर्ट से जानिए फायदे

यह भी पढ़ें:- नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए नाभि पूरण के फायदे और इसे कैसे करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rice, Pressure Cooker, Cook Rice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com