विज्ञापन

अयोध्या में आज रात 1:21 बजे से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा, शहर में लागू हुआ ट्रैफिक डायवर्जन; जानें रूट्स

Ayodhya 14 Kosi Parikrama: अयोध्या में विश्व प्रसिद्ध 14 कोसी परिक्रमा 17 नवंबर की देर रात 1:21 बजे से शुरू हो रही है. लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 17 नवंबर शाम 4 बजे से 19 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है. जानें कौन से रास्ते बंद रहेंगे और क्या हैं वैकल्पिक मार्ग.

अयोध्या में आज रात 1:21 बजे से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा, शहर में लागू हुआ ट्रैफिक डायवर्जन; जानें रूट्स
अयोध्या में आज रात से शुरू होगी चौदह कोसी परिक्रमा.
NDTV
  • अयोध्या में 17 नवंबर की देर रात से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे.
  • भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें एडीजी लखनऊ भी शामिल हैं.
  • 17 नवंबर से 19 नवंबर तक अयोध्या में आंतरिक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे यातायात सुचारू रहेगा.
अयोध्या:

Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026: राम नगरी अयोध्या में विश्व विख्यात 14 कोसी परिक्रमा का आगाज 17 नवंबर की देर रात 1:21 बजे से होने जा रहा है. दरअसल, इस मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है. भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आसान यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार भी अयोध्या पहुंचे और आला अधिकारियों के साथ बैठक कर कड़े सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए.

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 17 नवंबर यानी मंगलवार की शाम 4 बजे से ही अयोध्या में आंतरिक ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा, जो 19 नवंबर को भीड़ समाप्ति तक प्रभावी रहेगा. अगर आप अगले दो दिनों में अयोध्या या आसपास के जिलों से गुजरने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें.

बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती आदि जिलों से आने वाले वाहन, जिन्हें लखनऊ की तरफ जाना है, वे शहर के भीतर प्रवेश करने के बजाय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते अपनी मंजिल तक आ जा सकते हैं.

परिक्रमा मार्ग के कारण इन रास्तों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है. इसके तहत चौकी सहादतगंज बाईपास चौराहा बैरियर से राम पथ यानी सहादतगंज हनुमानगढ़ी की ओर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. ये वाहन एनएच 27 हाईवे से देवकाली बाईपास होकर जाएंगे. इसी तरह शांति चौक बैरियर और मकबरा तिराहा बैरियर से नाका हनुमानगढ़ी व शहर की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. सहादतगंज पुलिस चौकी के सामने से सहादतगंज चौराहा की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे. इसके अलावा, नवीन मंडी चौराहा बैरियर से अग्रसेन चौराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. वहीं, अग्रसेन तिराहा बैरियर से रामनगर तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर शांति चौक के रास्ते भेजा जाएगा. साथ ही देवकाली बाइपास चौराहा बैरियर से अंबेडकर नगर की ओर यानी कूढ़ाकेशवपुर तिराहा परिक्रमा मार्ग होने की वजह से वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. समस्त वाहन एनएच 27 हाईवे के रास्ते जाएंगे. वहीं, साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से लता मंगेशकर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को लालपुर बाईपास की तरफ मोड़ा जाएगा. हनुमानगुफा चौराहा बैरियर से लता मंगेशकर चौक व वासुदेव घाट तिराहा की ओर प्रवेश बंद रहेगा; ये वाहन साकेत फ्लाईओवर होकर जाएंगे. वहीं, गांधी आश्रम बैरियर से लता मंगेशकर चौक की ओर जाने वाले वाहन जानकी महल मोड़ से गुजरेंगे. इसके अलावा, बालू घाट यानी येलो जोन बैरियर से रामघाट चौराहा और आसिफ बाग चौराहा बैरियर से साथी तिराहा की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. इनका आवागमन चूड़ामणि चौराहा से होगा.

 दर्शन नगर, हाईवे सर्विस लेन और पुराना सरयू पुल का रूट अपडेट

  • दर्शन नगर और सरेठी मार्ग: कुढ़ाकेशवपुर चौराहा बैरियर से दर्शन नगर बूथ नंबर चार की ओर तथा आचारी सगरा तिराहा बैरियर से दर्शन नगर व मिर्जापुर माफी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे. सरेठी तिराहा बैरियर से भरतकुंड रोड व सरेठी रोड से आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • जनौरा अंडरपास: साईं दाता कुटिया अंडरपास के नीचे परिक्रमा मार्ग होने के कारण जनौरा अंडरपास के चारों सर्विस लेन बैरियर बंद रहेंगे. हाईवे से बस्ती व लखनऊ की ओर आने वाले वाहन सर्विस लेन में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.
  • उदया चौराहा और गैस गोदाम: उदया चौराहा बैरियर से गैस गोदाम तिराहा की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा, ये वाहन राम पथ होकर जाएंगे. गैस गोदाम तिराहा बैरियर से फ्लाईओवर होकर आने वाले वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे.
  • कटरा, राजघाट और गुदड़ी चौराहा: कटरा तिराहा बैरियर से द्वारकाधीश मंदिर तिराहा और राजघाट बंधा तिराहा बैरियर से परिक्रमा मार्ग की ओर वाहन नहीं जाएंगे. गुदड़ी चौराहा बैरियर से साकेत सदन (अफीम कोठी) की ओर जाने वाले वाहनों को रीडगंज होकर गुजारा जाएगा.
  • गोशाईगंज और पूराबाजार: गोसाईगंज बाजार तिराहा और पुलिस चौकी पूरा बाजार तिराहा बैरियर से दर्शन नगर की ओर श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. गोसाईगंज से वाहन तारुन होते हुए पिपरी जलालपुर, सुलतानपुर रोड से और पूराबाजार से वाहन बिल्वहरिघाट होते हुए जमूरतगंज, सुलतानपुर रोड से जाएंगे.
  • पुराना सरयू पुल: लकड़ी मंडी चौराहा बैरियर और दुर्गागंज माझा बैरियर से पुराना सरयू पुल की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

यह भी पढ़ें-  अब चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट, IRCTC ने 40 साल बाद टिकट बुकिंग सिस्टम में क्या ये बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें-  नोएडा-गाजियाबाद में 86 हजार घरों को मिलेगा PNG कनेक्शन, IGL बिछाएगी 490 KM गैस पाइपलाइन, LPG सिलेंडर बुकिंग के झंझट से छुटकारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Ayodhya Ram Mandir,  Ayodhya News, UP Police, Traffic Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com