विज्ञापन

आज है गोपाष्टमी, शाम 5:17 बजे तक भद्रा का साया, जानें गौ पूजन का सही समय और पूजा विधि

Gopashtami 2026: गोपाष्टमी आज 17 नवंबर को मनाई जा रही है. इस दिन गाय और बछड़े की पूजा का विशेष महत्व है. भद्रा शाम 5:17 बजे समाप्त होगी, जबकि अष्टमी तिथि 18 नवंबर सुबह 6:04 बजे तक रहेगी. जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.

आज है गोपाष्टमी, शाम 5:17 बजे तक भद्रा का साया, जानें गौ पूजन का सही समय और पूजा विधि
गोपाष्टमी पर सुबह और शाम कब करें गौ माता की पूजा
ndtv

हिंदू धर्म में गोपाष्टमी का पर्व गाय और बछड़े की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है. इस साल गोपाष्टमी आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गौ माता की पूजा, सेवा और उन्हें भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इस बार अष्टमी तिथि के साथ भद्रा, पंचक और कई शुभ-अशुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं गोपाष्टमी की पूजा विधि, शुभ समय और आज के पंचांग की जरूरी बातें.

गोपाष्टमी पर सुबह और शाम कब करें गौ माता की पूजा

धार्मिक परंपरा के अनुसार, गोपाष्टमी पर सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर गाय और बछड़े की पूजा की जाती है. सबसे पहले गायों को स्नान कराकर या साफ कपड़े से साफ किया जाता है. इसके बाद उन्हें फूलों और माला से सजाकर माथे पर तिलक लगाया जाता है. धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करने के बाद गाय को हरा चारा, गुड़ और अन्य भोजन खिलाया जाता है. शाम को जब गायें चरकर वापस लौटती हैं तो उनका स्वागत किया जाता है. इस दौरान दोबारा पूजा और आरती करने की परंपरा है. इस दिन गोसेवा करने वाले गोपालकों का सम्मान करना भी शुभ माना जाता है.

गोपाष्टमी पर कब तक रहेगी अष्टमी तिथि

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि 17 नवंबर को सुबह 4:19 बजे शुरू हुई है और 18 नवंबर को सुबह 6:04 बजे तक रहेगी. इसलििए आज सुबह और शाम दोनों समय अष्टमी तिथि रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

पंचक कब शुरू होगा और भद्रा कब होगी समाप्त

आज दोपहर 3:30 बजे चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ पंचक शुुरू होगा. वहीं भद्रा शाम 5:17 बजे समाप्त होगी. आज सूर्योदय के समय भद्रा मौजूद रहेगी.

गोपाष्टमी 2026 के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:59 से 5:52 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 से दोपहर 12:27 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 से 2:36 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:27 से 5:53 बजे तक

अमृत काल: शाम 5:11 से 6:56 बजे तक

आज का राहुकाल

राहुकाल: दोपहर 2:46 से शाम 4:06 बजे तक है.

ये भी पढ़ें- देवउठनी एकादशी कब है? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopashtami, Shubh Muhurat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com