विज्ञापन

काली मिर्च खरीदते समय न करें ये गलती, इन ट्रिक्स से पहचानें असली और नकली दाने

बाजार से खरीद रहे हैं काली मिर्च? इन आसान तरीकों से मिनटों में पहचानें असली-नकली.

काली मिर्च खरीदते समय न करें ये गलती, इन ट्रिक्स से पहचानें असली और नकली दाने
असली काली मिर्च की पहचान कैसे करें.
NDTV

किचन में मौजूद काली मिर्च एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसका सिर्फ इतना ही इस्तेमाल नहीं है. बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है. क्योंकि गरम मसाले की बात हो या फिर सूप और काढ़े की, काली मिर्च का जिक्र सबसे पहले होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस काली मिर्च को आप अपनी सेहत के लिए इतना अच्छा मानकर खा रहे हैं, वह असली भी है या नहीं?

आजकल बाज़ार में मिलने वाली चीज़ों में मिलावट आम बात हो गई है और इसमें काली मिर्च भी पीछे नहीं है. ज़्यादा मुनाफा कमाने के लिए दुकानदार इसमें ऐसी चीज़ें मिला देते हैं जिन्हें देखकर कोई भी धोखा खा जाए. हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी करके एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जो सस्ती और छोटी काली मिर्च पर गोंद, मैदा और रिफाइंड तेल चढ़ाकर उसे ए-ग्रेड की महंगी काली मिर्च बनाकर बेच रहा था

अगर आप भी मिलावटी काली मिर्च खा रहे हैं, तो यह आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती है. आइए बहुत आसान तरीकों से जानते हैं कि असली और नकली काली मिर्च की पहचान घर पर ही कैसे की जा सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image credit: Unsplash

घर पर ऐसे करें असली और नकली की पहचान- 

1. पानी वाला टेस्ट- 

एक गिलास सादा पानी लें और उसमें एक चम्मच काली मिर्च डाल दें.

  • असली पहचान- असली काली मिर्च भारी होती है, इसलिए वह तुरंत पानी के नीचे तली में बैठ जाएगी.
  • नकली पहचान- अगर इसमें पपीते के बीज या हल्के नकली दाने मिले होंगे, तो वे पानी की सतह पर तैरने लगेंगे. तैरने वाली सारी काली मिर्च नकली होती है.

2. हाथ से कुचलकर-

काली मिर्च के कुछ दानों को अपने हाथों या किसी भारी चीज़ से दबाकर या क्रश करके देखें.

  • असली पहचान- असली काली मिर्च बहुत सख्त होती है और आसानी से पाउडर नहीं बनती. अंदर से वह हल्के भूरे या सफेद रंग की निकलती है.
  • नकली पहचान- नकली काली मिर्च दबाते ही आसानी से पिस जाती है या उनका छिलका अलग हो जाता है.

3. स्वाद और तीखापन- 

  • असली पहचान- असली काली मिर्च का स्वाद बहुत तीखा और तेज होता है, जिसे खाते ही मुंह में तेजी से झनझनाहट होने लगती है.
  • नकली पहचान- नकली काली मिर्च के बीज तीखे नहीं होते, बल्कि उनका स्वाद हल्का कड़वा या अजीब सा होता है.

4. स्मेल करके- 

  • असली पहचान- इसमें से एक बहुत तेज और नेचुरल महक आती है जो आपकी नाक को छू लेती है.
  • नकली पहचान- नकली दानों में या तो कोई खास महक नहीं होती या फिर उनमें से अजीब सी बदबू आ सकती है.

सेहत के लिए क्यों खतरनाक है नकली काली मिर्च?

अगर आप लंबे समय से मिलावटी काली मिर्च खा रहे हैं, तो यह आपके लिवर और पेट को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकती है. इससे पेट में दर्द, गैस, बदहजमी और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए बहुत जरूरी है कि आप जब भी बाजार से सामान लाएं, तो थोड़ी सावधानी जरूर बरतें.

ये भी पढ़ें- दिल के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?  

ये वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Real Vs Fake Black Pepper, Black Pepper, Black Pepper Benefits, Kali Mirch Ke Fayade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com