विज्ञापन

सौंफ और जीरा का पानी कैसे पिएं? जानें पीने के फायदे

सौंफ और जीरा का पानी पीना सेहत के लिए काफी हेल्दी हो सकता है. इसे पीना बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं सौंफ का पानी कैसे पिएं और इससे होने वाले फायदे क्या हैं?

सौंफ और जीरा का पानी कैसे पिएं? जानें पीने के फायदे
Sauf and Jeera Water : सौंफ और जीरा का पानी कैसे पिएं?

सौंफ और जीरा एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर किसी के किचन में आसानी से मिल जाता है. इसका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए मुख्य रूप से होता है. वहीं, गरम मसाला तैयार करने से लेकर अन्य तरह के डिशेज में पाउडर के रूप में होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ और जीरा का पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. जी हां, ये पानी न सिर्फ आपके पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है, बल्कि इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है. इस लेख में हम आपको सौंफ और जीरा का पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे. यहां जानते हैं इसे विस्तार से-

सौंफ और जीरा का पानी कैसे बनाएंं?

सौंफ और जीरा का पानी बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी लें. इसमें 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच जीरा डालकर रातभर भिगो दें. 

इसके बाद सुबह इस पानी को पैन में डालें और गैस पर चढ़ाकर करीब 3 से 5 मिनट तक उबालें. जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसके लिए इस पानी को छान लें और गुनगुना होने पर पी लें. आप चाहे, तो इसे बिना उबाले भी पी सकते हैं. 

कब पिएं सौंफ और जीरा का पानी?

सौंफ और जीरा का पानी सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. वहीं, कुछ लोग इसे खाना खाने के बाद पीना पसंद करते हैं. दोनों ही तरह से इसका सेवन करना, शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

सौंफ और जीरा का पानी पीने के फायदे

अपच से छुटकारा: सौंफ और जीरा का पानी पीने से आपका पाचन बेहतर हो सकता है. यह पाचन एंजाइम को बढ़ावा देता है. इससे अपच और पेट के भारीपन से छुटकारा मिल सकता है.

पेट फूलना है फायदेमंद: पेट फूलना, गैस, अपच और खाना खाने के बाद अगर आपको भारीपन महसूस होता है, तो इसका सेवन आपके लिए हेल्दी हो सकतचा है.

मेटाबॉलिज्म को देता है सपोर्ट: जीरा और सौंफ का पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका वजन भी कंट्रोल हो सकता है.

शरीर को रखें हाइड्रेट : सुबह गुनगुना सौंफ-जीरा पानी पीने से आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है. इसके साथ अगर आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपको फ्रेश फील होता है.

ये भी पढ़ें - कई बीमारियों का काल है ये पानी! जानें खाली पेट सौंफ और जीरा पानी पीने से क्या होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sauf, Sauf Benefits, Cumin, Cumin And Ajwain, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com