विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: राजस्थानी अंदाज में बनाएं मसालेदार जोधपुरी आलू, शेफ ने शेयर की रेसिपी

क्या आप भी राजस्थानी खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें दही सौंफ वाले जोधपुरी आलू.

आज क्या बनाऊं: राजस्थानी अंदाज में बनाएं मसालेदार जोधपुरी आलू, शेफ ने शेयर की रेसिपी
कैसे बनाएं जोधपुरी आलू.
NDTV

राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों की बात हो और जोधपुर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. यहां का खानपान अपने तीखे मसालों, देसी स्वाद और स्पेशल कुकिंग देशभर में मशहूर है. इन्हीं लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है जोधपुरी आलू, जो साधारण आलू को भी बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब बना देता है. दही, सौंफ, अजवाइन, कश्मीरी लाल मिर्च और आमचूर जैसे मसालों का अनोखा मेल इस डिश को खास राजस्थानी फ्लेवर देता है.

अगर आप भी इस डिश को बनाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर बरार द्वारा शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इस डिश की खासियत यह है कि इसमें छोटे आलुओं को पहले दही और मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे उनका स्वाद अंदर तक समा जाता है. इसके बाद तिल के तेल में तैयार किया गया मसालेदार तड़का इसका जायका कई गुना बढ़ा देता है. ऊपर से भुने हुए तिल इसकी खुशबू और स्वाद में चार चांद लगा देते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं मसालेदार जोधपुरी आलू- 

सामग्री-

दही का मिश्रण बनाने के लिए-

  • 2-3 बड़े चम्मच फेंटा हुआ दही
  • ⅓ कप पानी

आलू पकाने के लिए-

  • 2-3 बड़े चम्मच घी
  • 750 ग्राम छोटे आलू (छिले हुए)
  • तैयार दही का मिश्रण
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ कप पानी

जोधपुरी आलू के लिए-

  • 2 बड़े चम्मच तिल का तेल
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच सौंफ
  • ¼ छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 बड़ा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
  • 2 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च 
  • 1 इंच अदरक 
  • 2 हरी मिर्च 
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया के डंठल 
  • एक चुटकी हींग
  • पके हुए छोटे आलू
  • थोड़ा पानी
  • ¼ कप पानी
  • 2 छोटे चम्मच आमचूर पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 बड़े चम्मच सफेद तिल

गार्निश के लिए- 

  • भुने हुए तिल
  • धनिया पत्ती

विधि-

  1. एक बाउल में दही और पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें. इसे अलग रख दें.
  2. एक हांडी या कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें छोटे आलू डालें. तैयार दही का मिश्रण, नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. अब पानी डालें और ढक्कन लगाकर 7-8 मिनट तक या आलू नरम होने तक पकाएं.
  4. अब एक कड़ाही में तिल का तेल अच्छी तरह गर्म करें. इसमें जीरा, सौंफ, अजवाइन, कुटी लाल मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकाएं.
  5. फिर अदरक, हरी मिर्च, धनिये के डंठल और हींग डालकर हल्का सा भून लें.
  6. अब पके हुए आलू डालें और थोड़ा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक पकाएं.
  7. इसके बाद ¼ कप पानी डालें, ढक्कन लगाएं और कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  8. आखिर में आमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  9. एक पैन में सफेद तिल डालें. तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें. भुन जाने पर प्लेट में निकाल लें.
  10. तैयार जोधपुरी आलू को सर्विंग डिश में निकालें. ऊपर से भुने हुए तिल और धनिया पत्ती डालकर सजाएं. गरमा-गरम पराठे या रोटी के साथ सर्व करें. 
  11. टिप- तिल का तेल, आमचूर और सौंफ इस रेसिपी को असली राजस्थानी स्वाद देते हैं, इसलिए इन्हें जरूर शामिल करें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: छत्तीसगढ़ी डुबकी कढ़ी कैसे बनाएं? स्वाद और प्रोटीन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jodhpuri Food, Rajsthani Chutney Recipe, Aloo Ki Sabji, Aloo Sabji Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com