बाजार से सब्जियां खरीदते समय अक्सर एक सवाल मन में आता है कि ये कितनी ताजा और कितनी सुरक्षित हैं. ऊपर से बढ़ती कीमतें भी जेब पर असर डालती हैं. ऐसे में अगर आप घर पर ही ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो अक्टूबर का महीना इसके लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है.
अक्टूबर में मौसम न ज्यादा गर्म होता है और न ही बहुत ठंडा. यही वजह है कि इस दौरान कई हरी सब्जियां तेजी से बढ़ती हैं और उनकी देखभाल भी आसान रहती है. थोड़ी सी जगह और कुछ गमलों की मदद से आप अपने किचन गार्डन में ताजी सब्जियों की शुरुआत कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस मौसम में पालक, मेथी, धनिया, मिर्च जैसी सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं. ये न सिर्फ जल्दी तैयार हो जाती हैं, बल्कि किचन में रोजाना इस्तेमाल भी होती हैं. अगर आप भी अपने किचन को छोटे से किचन गार्डन में बदलना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन सी सब्जियां लगाना सबसे फायदेमंद रहेगा.

अक्टूबर में कौन-कौन सी सब्जियां उगाई जा सकती हैं?
- पालक और मेथी- हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक और मेथी अक्टूबर में सबसे आसानी से उग जाती हैं. इन्हें आप छोटे गमलों या ग्रो बैग में बो सकते हैं. इनकी ग्रोथ इतनी तेज होती है कि कुछ ही हफ्तों में ये कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं.
- धनिया- हर किचन की शान धनिया बिना तड़के के अधूरा है. अक्टूबर की माइल्ड ठंड में धनिया के बीज बहुत जल्दी जर्मिनेट होते हैं. बस ध्यान रखें कि मिट्टी में हल्की नमी बनी रहे.
- मूली और गाजर- सर्दियों में मूली और गाजर का मजा ही अलग है. अक्टूबर के महीने में इन्हें लगाने से इनकी जड़ें बहुत अच्छी और मीठी बनती हैं. इनके लिए ऐसी मिट्टी तैयार करें जो थोड़ी भुरभुरी हो.
- टमाटर और मिर्च- टमाटर और हरी मिर्च के पौधे इस मौसम में बहुत अच्छी तरह पनपते हैं. आप चाहें तो नर्सरी से इनके छोटे पौधे लाकर सीधे अपने गमलों में लगा सकते हैं.
- फूलगोभी और पत्तागोभी- सर्दियों की खास मेहमान गोभी की वैराइटीज को अक्टूबर में ही लगाया जाता है. इसके बीज या पौधे आप अभी गमले में सेट कर सकते हैं ताकि सर्दियों में आपको ताजी गोभी मिल सके.
किचन गार्डन में ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने के आसान टिप्स-
मिट्टी का चुनाव- पौधों के लिए हमेशा उपजाऊ मिट्टी तैयार करें. इसके लिए सामान्य मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट और थोड़ी सी रेत मिलाकर भुरभुरी बना लें.
धूप का ख्याल- सब्जियों के पौधों को दिनभर में कम से कम 4 से 6 घंटे की अच्छी धूप मिलनी बहुत जरूरी है. अपने गमलों को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त रोशनी आती हो.
पानी देने का तरीका- पौधों में बहुत ज्यादा पानी न भरें. मिट्टी को छूकर देखें, अगर ऊपर की परत सूखी लगे तभी पानी डालें. ओवरवॉटरिंग से पौधों की जड़ें सड़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें- न्यू गिनी के जंगलों में उगता है दुनिया का सबसे बड़ा केला, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं