विज्ञापन

कई बीमारियों का काल है ये पानी! जानें खाली पेट सौंफ और जीरा पानी पीने से क्या होता है?

Saunf Jeera Water Benefits In Hindi: किचन में रखे सौंफ और जीरे को अगर आप पानी में उबालकर खाली पेट पीते हैं, तो शरीर को कई फायदे पहुंचा सकते हैं.

कई बीमारियों का काल है ये पानी! जानें खाली पेट सौंफ और जीरा पानी पीने से क्या होता है?
सौंफ और जीरे का पानी कैसे बनाएं?
NDTV

Saunf Jeera Water Benefits In Hindi: क्या आप जानते हैं सौंफ और जीरे का पानी सिर्फ पीने में ही स्वादिष्ट नहीं है, बल्कि शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने में भी मददगार है. पेट ठीक रखना हो, वजन कम करना हो, बॉडी को डिटॉक्स करना हो या फिर एसिडिटी से राहत पाना हो, यह पानी हर तरह की दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में सहायक है. अब देरी किस बात की? पहले जानते हैं इससे होने वाले फायदे क्या हैं और इसे बनाने का सही तरीका क्या है?

सुबह खाली पेट सौंफ और जीरे का पानी पीने से क्या होता है? | Fennel And Cumin Water Benefits Empty Stomach

पेट के लिए कमाल: 

सौंफ और जीरे दोनों में पाए जाने वाले तत्व पेट को ठीक रखने में सहायक हैं. जो लोग पेट में बनने वाली गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या से पीड़ित हैं, उनके लिए नियमित रूप से इस पानी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.

वजन कम करता है:

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सौंफ और जीरे का पानी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. नियमित रूप से इस ड्रिंक का सेवन मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिससे शरीर में जमा ज्यादा फैट आसानी से बर्न हो सकता है.

इम्यूनिटी मजबूत करता है:

जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उनके लिए यह ड्रिंक काफी अच्छी मानी जा सकती है. सौंफ और जीरे में मौजूद तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. खाली पेट यह पानी पीने से शरीर को बीमारियों से दूर रखा जा सकता है.

ब्लड शुगर कंट्रोल करता है:

सौंफ और जीरे के पानी का सेवन संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के साथ मिलकर ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मददगार साबित हो सकता है. हालांकि, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसे नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

सौंफ और जीरे का पानी कैसे बनाएं?

  1. एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच सौंफ डालें.
  2. इसे 5 से 10 मिनट तक उबालें.
  3. पानी थोड़ा ठंडा होने पर छानकर पी लें.
  4. चाहें तो इसे रातभर भिगोकर सुबह भी पी सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Confused! रागी को डाइट में कैसे शामिल करें? ये रहीं रागी से बनने वाली Healthy और Quick रेसिपीज़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saunf Jeera Tea, Saunf Jeera Water Benefits, Saunf Jeera Ajwain Ke Pani Ke Fayde, Saunf Jeera Water For Bloating And Gas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com