विज्ञापन

देसी स्टाइल मसालेदार भरवां हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी

​बिना धूप में सुखाए मिनटों में बनाएं चटपटी और मसालेदार मुंह में पानी ला देने वाली हरी मिर्च का अचार.

देसी स्टाइल मसालेदार भरवां हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी
भरवां हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं.
NDTV

भारतीय थाली में कुछ चटपटा न हो तो खाने का मज़ा फीका-फीका सा लगता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा और आपका सादा खाना भी टेस्टी बन जाएगा. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं यूट्यूब चैनल (FoodzLife) द्वारा शेयर की गई बेहद चटपटी मसालेदार भरवां हरी मिर्च के अचार की रेसिपी के बारे में. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको घंटों धूप में खड़े रहने या हफ्तों इंतज़ार करने की कोई ज़रूरत नहीं है. तो चलिए रेसिपी पर चलते हैं.

​क्यों खास है ये हरी मिर्च का अचार?

​अक्सर जब हम अचार का नाम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में तेल से भरा बड़ा सा जार और हफ्तों की लंबी प्रोसेस घूमने लगती है. लेकिन इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह एकदम झटपट बन जाती है. आप इसे आज ही बनाएंगे और आज ही खाने के साथ मज़े से खा पाएंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं ​मसालेदार भरवां हरी मिर्च का आचार- 

सामग्री-
​

  • हरी मिर्च
  • ​सौंफ
  • ​राई या पीली सरसों
  • ​मेथी दाना पाउडर 
  • कलौंजी
  • ​हल्दी पाउडर 
  • ​हींग
  • ​अमचूर पाउडर या नींबू का रस 
  • ​सरसों का तेल 
  • ​

विधि-

  1. सबसे पहले फ्रेश और हरी मिर्च को अच्छे से पानी से धो लें. इसके बाद किसी सूती कपड़े या टॉवल से उसका पूरा पानी पोंछ लें ताकि नमी बिल्कुल न रहे. नमी रहने से अचार जल्दी खराब हो सकता है.
  2. अब हर मिर्च को बीच में से लंबाई में एक तरफ से चीरा लगाएं, ताकि अंदर मसाले की स्टफिंग आसानी से भरी जा सके. 
  3. ध्यान रहे कि मिर्च पूरी तरह से दो हिस्सों में न कटे, बस बीच में गैप बन जाए.
  4. एक बर्तन में पिसी हुई सौंफ, राई का पाउडर, मेथी पाउडर, हल्दी, नमक, हींग और अमचूर पाउडर लें. 
  5. अब इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें. 
  6. मसाला ऐसा होना चाहिए जो सूखा न रहे बल्कि हल्का बंधा हुआ हो.
  7. अब एक-एक मिर्च उठाइए और तैयार किए गए चटपटे मसाले को उंगलियों या चम्मच की मदद से अच्छे से मिर्च के अंदर भर दीजिए. 
  8. सारी मिर्चों को इसी तरह मसालों से भरकर तैयार कर लें.
  9. एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल से हल्का धुआं निकलने लगे तो गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें. 
  10. अब भरी हुई मिर्चों को इस तेल में हल्के हाथों से मिला लें या फिर जार में भरकर ऊपर से तेल डाल दें. 
  11. बस, आपका स्वादिष्ट और चटपटा भरवां हरी मिर्च का अचार पूरी तरह से तैयार है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना एक बूंद तेल के बनेंगे सॉफ्ट दही भल्ले, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Chilli Pickle, Green Chilli Pickle Recipe, Green Chilli Pickle Recipe Video, Green Chilli Pickle Without Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com