- छठ पूजा के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से लौटने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है.
- भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 17 से 30 नवंबर 2026 के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं.
- पटना से दिल्ली, पुणे, हावड़ा, व दूसरे शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर व एसी कैटेगरी में सीटें खाली हैं.
Patna to Delhi Special Train: लोक आस्था के महापर्व छठ की समाप्ति के बाद अब देश के विभिन्न हिस्सों से वापसी करने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. ऐसे में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चला रही है. अगर आप भी छठ पूजा के बाद दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हावड़ा, रांची या बेंगलुरु जैसे महानगरों के लिए वापसी की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. रेलवे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कई स्पेशल ट्रेनों में अब भी स्लीपर और एसी श्रेणियों में बड़ी संख्या में बर्थ और सीटें खाली हैं.
यात्रियों की सहूलियत के लिए 17 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के बीच चलने वाली कुछ प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में खाली सीटों का ब्योरा नीचे दिया गया है, जिससे इन शहरों के लिए जाने के इच्छुक समय रहते अपना कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं.
- गाड़ी संख्या 04067 पटना ज. से नई दिल्ली : 22 और 23 नवंबर 2026 को इस ट्रेन में फर्स्ट एसी में 4 से 8, सेकेंड एसी में 24 और थर्ड एसी में 20 तक सीटें उपलब्ध हैं.
- गाड़ी संख्या 03239 पटना ज. से पुणे: दिनांक 18 नवंबर 2026 को चलने वाली इस गाड़ी के स्लीपर श्रेणी में 925 और सेकंड एसी में 35 बर्थ खाली हैं.
- गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट: नवंबर के अलग-अलग दिनों जैसे 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 और 29 नवंबर में इस रूट पर स्लीपर श्रेणी में 400 से ज्यादा और थर्ड एसी में 120 से ज्यादा सीटें खाली हैं.
- गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा से शालीमार: 25 नवंबर 2026 को इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी में 642, थर्ड एसी में 138 और सेकंड एसी में 102 सीटें उपलब्ध हैं.
- गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी से दिल्ली : 28 नवंबर 2026 को इस गाड़ी में शयनयान और विभिन्न एसी श्रेणियों जैसे थर्ड एसी इकोनॉमी, थर्ड एसी, सेकंड एसी में अच्छी खासी संख्या में सीटें खाली हैं.
- गाड़ी संख्या 03512 / 03030 पटना ज. से हावड़ा / आसनसोल : हावड़ा और आसनसोल रूट की गाड़ियों में भी 24 से 30 नवंबर के बीच स्लीपर और एसी क्लास में कन्फर्म टिकट पाने का शानदार मौका है.
ऐसे बुक करें कंफर्म टिकट
- सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC Rail Connect ऐप या पोर्टल पर जाएं.
- अपनी यात्रा की तारीख जैसे 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच और अपनी मंजिल के मुताबिक उपर्युक्त स्पेशल ट्रेन नंबर दर्ज करें.
- ट्रेन की सीट उपलब्धता की जांच करें और अपनी पसंद की श्रेणी यानी स्लीपर, थर्ड एसी या सेकंड एसी, का चयन करें.
- यात्री विवरण भरकर ऑनलाइन भुगतान करें और अपना कंफर्म टिकट प्राप्त करें.
यह भी पढ़ें- कानपुर को दिल्ली के लिए 16 साल बाद नई ट्रेन मिली, श्रमशक्ति-शताब्दी के बाद कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, हाथरस-अलीगढ़ से खुर्जा भी जुड़ेंगे
त्योहार के सीजन में भीड़भाड़ से बचने और आसन सफर के लिए इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाया जा सकता है. यात्रा करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर सीटों की लाइव स्थिति अवश्य जांच लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं