विज्ञापन

घर पर पनीर बनाने का सही तरीका, यहां जानिए सॉफ्ट, स्पंजी और शुद्ध पनीर कैसे बनाएं

अगर आप भी बाजार के पनीर से बचना चाहते हैं तो आप घर पर आसानी से पनीर बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और सही तरीके से बनाने पर ये बाजार के पनीर से भी ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट बनता है. यहां जानिए घर पर पनीर कैसे बनाएं?

घर पर पनीर बनाने का सही तरीका, यहां जानिए सॉफ्ट, स्पंजी और शुद्ध पनीर कैसे बनाएं
घर पर पनीर कैसे बनाएं

बच्चे से लेकर बड़ों तक को पनीर अच्छा लगता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है. यही कारण है कि जब भी कोई त्योहार हो, मेहमानों का आना हो या कोई खास मौका, पनीर की सब्जी जरूर बनती है. लेकिन आजकल के समय में बाजार में नकली पनीर को लेकर भी कई खबरे आती रहती हैं. ऐसे में लोगों के मन में पनीर की क्वालिटी और शुद्धता को लेकर भी कई सवाल रहते हैं. अगर आप भी बाजार के पनीर से बचना चाहते हैं तो आप घर पर आसानी से पनीर बना सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और सही तरीके से बनाने पर ये बाजार के पनीर से भी ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट बनता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर पनीर कैसे बनाएं?

घर पर पनीर कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @NishaMadhulika नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में निशा मधुलिका ने घर पर पनीर बनाने का आसान तरीका बताया है. सॉफ्ट और स्पंजी पनीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध सबसे अच्छा माना जाता है. इसके लिए लगभग 2 लीटर फुल फैट दूध लें और उसे एक बर्तन में उबालने के लिए रख दें. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वो तले में न लगे.

दूध फाड़ने का सही तरीका

जब दूध में अच्छा उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को 2 मिनट तक थोड़ा ठंडा होने दें. उबलते हुए दूध में सीधे नींबू का रस डालने से पनीर दानेदार हो सकता है. अब लगभग 4 बड़े चम्मच नींबू का रस थोड़ा पानी मिलाकर तैयार कर लें. इसे धीरे-धीरे दूध में डालें और साथ ही दूध को चलाते रहें. कुछ ही देर में दूध फट जाएगा और हरा पानी अलग दिखाई देने लगेगा.

पनीर को कैसे छानें

एक बड़े बर्तन के ऊपर छलनी रखें और उस पर साफ सूती कपड़ा बिछा दें. फटे हुए दूध को इसमें डाल दें. कपड़े को बांधकर एक्स्ट्रा पानी निकाल लें. पनीर को छानने के बाद हल्के साफ पानी से धो लें. इससे नींबू की एक्स्ट्रा खटास निकल जाएगी और पनीर का स्वाद बेहतर रहेगा.

पनीर को सेट करने का तरीका

कपड़े में बंधे पनीर को लगभग 15 मिनट तक लटकाकर रखें ताकि पानी निकल जाए. फिर इसे किसी प्लेट पर रखकर ऊपर हल्का वजन रख दें. करीब 30 से 35 मिनट तक दबाकर रखने से पनीर अच्छी तरह सेट हो जाता है. बहुत ज्यादा भारी वजन रखने से पनीर सख्त हो सकता है, इसलिए हल्का दबाव ही दें. इसके आधे से 1 घंटे बाद कपड़ा खोलकर देखें. आपका पनीर एकदम सॉफ्ट, स्पंजी और ताजा पनीर तैयार होगा.

यह भी पढ़ें:- हलवाई स्टाइल कुरकुरे मिक्स वेज पकोड़े कैसे बनाएं? यहां जानिए सही तरीका 

यह भी पढ़ें:- घर पर केले और गुड़ से खाद कैसे बनाएं? पौधों में भरपूर आएंगे फूल, जानें जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर पर ही बनाएं फर्रुखाबाद की मशहूर चाट पापड़ी, स्वाद ऐसा कि दिवाना बना दे, चाट पापड़ी बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paneer, Paneer Kaise Banaye Ghar Par
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com