विज्ञापन

मटर की नमकीन कैसे बनाएं? जानें बाजार जैसी कुरकुरी मटर नमकीन बनाने की रेसिपी

आइए जानते हैं मटर की नमकीन बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए, साथ ही जानेंगे इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

मटर की नमकीन कैसे बनाएं? जानें बाजार जैसी कुरकुरी मटर नमकीन बनाने की रेसिपी
मटर नमकीन कैसे बनाएं?
(Photo Credit: NDTV)

आपने बचपन में मटर वाली नमकीन जरूर खाई होगी. कुरकुरी और चटपटी इस नमकीन का स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है. अब, आप चाहें तो बड़ी ही आसानी से मटर की नमकीन को घर पर भी बना सकते हैं. यहां हम आपको इसकी बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं. ये खास रेसिपी डिजिटल क्रिएटर रावली प्रतापा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. आइए जानते हैं मटर की नमकीन बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए, साथ ही जानेंगे इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

नमकीन बनाने के लिए आपको- 

  • 2 कप फ्रोजन हरी मटर 
  • स्वादानुसार नमक
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • जीरा पाउडर 
  • हल्का तेल छिड़कने के लिए 
  • लहसुन पाउडर और 
  • चाट मसाला चाहिए होगा.
मटर नमकीन बनाने का आसान तरीका
  • इसके लिए सबसे पहले 2 कप फ्रोजन हरी मटर लें. इन्हें एक बर्तन में निकालकर नॉर्मल पानी में तब तक भिगोकर रखें, जब तक मटर नरम न हो जाएं.
  • अब, मटर को पानी से निकाल लें और अच्छी तरह छान लें. ध्यान रखें कि मटर में बिल्कुल भी एक्स्ट्रा पानी न रहे. 
  • इसके बाद इन्हें कुछ देर साफ कपड़े पर फैलाकर सुखा लें, ताकि नमकीन अच्छी तरह कुरकुरी बन सके.
  • अब, एयर फ्रायर की शीट पर मटर को अच्छी तरह फैला दें. इसके बाद मटर पर थोड़ा सा ऑयल स्प्रे करें.
  • अब, इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, लहसुन पाउडर और चाट मसाला डालें. सभी मसालों को मटर के साथ अच्छी तरह मिला लें, ताकि हर मटर पर मसालों की परत चढ़ जाए.
  • इसके बाद एयर फ्रायर को 375 डिग्री फारेनहाइट यानी करीब 190 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें. मटर को लगभग 20 मिनट तक एयर फ्राई करें. 
  • बस इतना करते ही आपकी कुरकुरी और स्वाद में लाजवाब हरी मटर वाली नमकीन बनकर तैयार हो जाएगी. 

मटर पूरी तरह ठंडी होने के बाद आप इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं और जब चाहें, इस होममेड नमकीन को चाय के साथ खा सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर पर बाजार जैसा सूप पाउडर कैसे बनाएं? पानी में बस एक चम्मच मिलाते ही तैयार हो जाएगा गर्मागर्म सूप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com