सुबह बनी रोटियां दोपहर तक सूख जाती हैं या डिब्बे में रखने पर गीली हो जाती हैं? एक छोटा सा देसी जुगाड़ आपकी इस परेशानी को खत्म कर सकता है. बस रोटी के डिब्बे में एक कटोरी और सूती कपड़े का इस्तेमाल करें, रोटियां घंटों तक मुलायम और ताजी बनी रहेंगी. इसके लिए आपको सिर्फ एक छोटी कटोरी और एक साफ सूती या सॉफ्ट कपड़े की जरूरत होगी. ये तरीका रोटियों को न ज्यादा सूखने देता है और न ही उनमें ज्यादा नमी जमा होने देता है.
यहां देखिए वीडियो...
क्या है कटोरी वाली देसी जुगाड़?
एक इंस्टाग्राम हैंडल इस जुगाड़ में सबसे पहले रोटी रखने वाले डिब्बे के बीच में एक छोटी स्टील की कटोरी उल्टी या सीधी रख दी जाती है. इसके ऊपर एक साफ सूती कपड़ा बिछाया जाता है और फिर रोटियां कपड़े के ऊपर रखी जाती हैं.
कटोरी की वजह से रोटियां डिब्बे के तले से सीधे संपर्क में नहीं आतीं. इससे नीचे बनने वाली नमी रोटियों तक नहीं पहुंचती. वहीं कपड़ा अतिरिक्त भाप को सोख लेता है, जिससे रोटियां गीली भी नहीं होतीं और लंबे समय तक नरम बनी रहती हैं.

Photo Credit: NDTV
क्यों कारगर है ये तरीका?
रोटी को सीधे बंद डिब्बे में रखने से उसमें मौजूद भाप अंदर ही रह जाती है. कुछ समय बाद यही भाप पानी की बूंदों में बदल जाती हैं और नीचे जम जाती हैं. जिससे रोटियां नीचे से गीली और ऊपर से सूखी होने लगती हैं.
कटोरी और कपड़े का कॉम्बिनेशन डिब्बे के अंदर थोड़ी जगह बना देता है. जिससे हवा का हल्का फ्लो बना रहता है. सारी भाप नीचे तली में जमती है. कटोरी उसे रोटियों तक पहुंचने नहीं देती. कपड़ा नमी को बैलेंस रखता है और रोटियां फ्रेश और नर्म ही रखती हैं.
रोटियां रखते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
रोटियों को डिब्बे में रखने से पहले 1-2 मिनट खुली हवा में ठंडा होने दें. हमेशा साफ और सूती कपड़े का इस्तेमाल करें. क्योंकि ये नमी को बेहतर तरीके से सोखता है. बहुत गर्म रोटियों को तुरंत बंद डिब्बे में न रखें. इससे भाप ज्यादा बनेगी और रोटियां जल्दी खराब हो सकती हैं. अगर रोटियां लंबे समय तक रखनी हों तो डिब्बे को बार-बार खोलने से बचें. इसके अलावा स्टील या मोटी दीवार वाले हॉटकेस का इस्तेमाल करने से भी रोटियों की गर्माहट और नरमाहट ज्यादा समय तक बनी रहती है.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे में! बुलेट ट्रेन से यूपी का सफर होगा सुपरफास्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं