Desi Jugaad Viral Video: देशभर में जहां गर्मी और उमस के कारण लोगों का हाल-बेहाल हो गया, वहीं दूसरी ओर गांव के लड़कों ने तपती धूप और गर्मी से बचने के लिए ऐसा गजब का देसी जुगाड़ लगाया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने मौज लेते हुए लिखा, 'इसे कहते हैं कड़ी धूप में भी एसी जैसा मजा.' वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो बंदों ने खेत से चारा लाने के लिए गधा गाड़ी पर ऐसा पंखा और शेड लगाया कि वीडियो वायरल हो गया. शायद यही वजह है कि, अब ये वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-वीकेंड ट्रिप पर होटल समझकर महिला जेल में बुक कर बैठी कमरा, फिर जो हुआ जानकर हंसी नहीं रुकेगी
गधा गाड़ी पर छत और पंखे का सेटअप (Desi Jugaad Ceiling Fan on Cart)
गर्मी के मौसम में जब लोग घरों से बाहर निकलने में दस बार सोचते हैं, ऐसे समय गांव के छोरों के जुगाड़ ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, गधा गाड़ी पर हरा चारा लादकर लाते समय उन्होंने ऊपर शेड और सीलिंग फैन लगा लिया है. इसके लिए उन्होंने सबसे पहले गधा गाड़ी के ऊपर लकड़ियों के सहारे एक मजबूत छत तैयार की और फिर उस शेड के नीचे बाकायदा एक सीलिंग फैन भी लटकाया दिया, वहीं गाड़ी पर लदा हरा चारा आरामदायक गद्दे का काम कर रहा है. इस अनोखे जुगाड़ की लोग अब खूब तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने बांधें तारीफों के पुल (Desi Innovation Wins Hearts Online)
देसी जुगाड़ के अलावा इस वीडियो की ओर ध्यान खींच रहा है, इसका बैकग्राउंड साउंड. जिसमें हरियाणवी बोली ने इस वीडियो को और भी मजेदार बना दिया है. कमेंट्री करने वाला शख्स चुटकी लेते हुए कह रहा है कि, 'इनके दिमाग के आगे तो कंप्यूटर भी फेल है. जुआर यानी चारा लाने का ऐसा शाही सिस्टम देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो रहा है.' इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'vikky.khatana.100' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'सोनू मोनू जुवार ले आए.' वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'वाह भाई क्या दिमाग लगाया है सोनू-मोनू.' दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'इसरो भी फेल है इनके आगे.'
ये भी पढ़ें:-100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं