Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है. यहां जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हैं. पोस्टल बैलेट से ही पीके को बढ़त मिलनी शुरू हुई जो अभी तक हो रहे 27वें राउंड तक जारी है. 27 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 16 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. बांकीपुर, राजधानी का एक अहम इलाका है. यह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी. उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हुआ. जिसमें बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा चुनावी मैदान में हैं. दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं. वहीं राजद से यहां रेखा गुप्ता मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला इन्हीं तीन उम्मीदवारों में होना है. 30 जुलाई को यहां मतदान हुआ था. मतदान की रफ्तार को धीमी थी. बांकीपुर में महज 34.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के नतीजों के पल-पल के अपडेट जानें NDTV के इस लाइव ब्लॉग पर...
यह भी पढ़ें - बीजेपी के वोटर रूठे या नहीं चला प्रशांत किशोर का जादू? जानें बांकीपुर में कम वोटिंग का गणित
यह भी पढे़ं - बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप, बोले- 'पुलिस ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को डराया'
Bankipur Bypoll Election Result LIVE Updates:
Bankipur Upchunav Result LIVE: प्रशांत किशोर की जीत पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर की जीत हो गई है. हालांकि अभी आधिकारिक ऐलान बाकी है. इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है. मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं.'
Bankipur Upchunav Result LIVE: 32 वें राउंड की काउटिंग जारी
6 मशीनें रैंडमली सेलेक्ट कर के निकाली गई हैं. इनकी वोटों की गिनती VVPAT से मैच करा के पूरी होगी. 6 EVM के वोटों की गिनती बाकी है, इसीलिए 31 के बजाय 32 राउंड की काउंटिंग हो रही है.
Bankipur Upchunav Result LIVE: 27वें राउंड में जीत के और करीब पहुंचे पीके
27 वें राउंड के बाद
प्रशांत किशोर - 55780
नीरज सिन्हा - 38893
रेखा कुमारी - 12461
प्रशांत किशोर 16 हजार 887 वोट से आगे
Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर में 26 वें राउंड के बाद पीके 15 हजार वोटों से आगे
26 वें राउंड के बाद
प्रशांत किशोर - 53566
नीरज सिन्हा - 37702
रेखा कुमारी - 11933
प्रशांत किशोर 15 हजार 864 वोट से आगे
Bankipur Upchunav Result LIVE: 25 वें राउंड के बाद PK 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
25 वें राउंड के बाद
प्रशांत किशोर - 50976
नीरज सिन्हा - 36023
रेखा कुमारी - 11515
प्रशांत किशोर 14 हजार 953 वोट से आगे
Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर रिजल्ट पर बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया
बांकीपुर विधानसभा के चुनाव नतीजों पर बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हम लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं. जनता का जनादेश स्वीकार है. हम ईवीएम पर ठीकरा नहीं फोड़ते. बीजेपी समीक्षा करेगी कि कहां चूक रह गई.
Bankipur Upchunav Result LIVE: बीजेपी किसी चरित्रवान को सीएम बनाएं- प्रशांत किशोर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बीच प्रशांत किशोर को बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि उनके विधायक बन जाने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बन जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी किसी चरित्रवान को सीएम बनाए.
Bankipur Upchunav Result LIVE: 24वें राउंड में प्रशांत किशोर 13 हजार 868 वोट से आगे
24वें राउंड के बाद
प्रशांत किशोर - 48434
नीरज सिन्हा - 34566
रेखा कुमारी - 11197
प्रशांत किशोर 13 हजार 868 वोट से आगे.
Bankipur Upchunav Result LIVE: 23 वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 13 हजार वोटों से आगे
23 वें राउंड के बाद
प्रशांत किशोर - 46377
नीरज सिन्हा - 33108
रेखा कुमारी - 10925
प्रशांत किशोर 13 हजार 269 वोट से आगे
Bankipur Upchunav Result LIVE: 22वें राउंड के बाद पीके की बढ़त 12 हजार के पार
बांकीपुर में 22वें राउंड की गिनती के आंकड़े आ गए है. पीके की बढ़त 12809 पर पहुंच गई है. उनकी जीत अब लगभग तय मानी जा रही है. इस बीच अब पीके पदयात्रा करते हुए काउंटिंग सेंटर की ओर जा रहे हैं.
Bankipur Upchunav Result LIVE: बड़ी जीत के बीच पदयात्रा करते हुए काउंटिंग सेंटर जा रहे प्रशांत किशोर
बांकीपुर में प्रशांत किशोर बड़ी जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. कुल 31 में से 21 राउंड की गिनती हो चुकी है. 21 राउंड के बाद पीके 11 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं. इससे जन सुराज खेमे में उत्साह की लहर है. इस मजबूत जन समर्थन के बीच प्रशांत किशोर आज काउंटिंग के दिन पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए.
प्रशांत किशोर में पद यात्रा करते हुए काउंटिंग सेंटर एएन कॉलेज की ओर जा रहे हैं. उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थन मौजूद है. वो रंग-गुलाल लगाते हुए जा रहे हैं.
#WATCH | Bihar | Jan Suraaj workers in Patna dance and celebrate as Prashant Kishor continues to lead in Bankipur bypoll
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur bypoll counting update- Round 22 of 31: Jan Suraaj, chief Prashant Kishor, has widened his lead to 12,809 votes over the BJP candidate. pic.twitter.com/qitzIgbEsB
Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर की सीट क्यों है अहम, कैसे प्रशांत किशोर ने समीकरण को बदला?
बांकीपुर में प्रशांत किशोर को मिली बढ़त के बड़े राजनीतिक मायने है. यह सीट लंबे समय से बीजेपी की गढ़ थी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, राम कृपाल यादव सहित कई बड़े नेता इसी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं. प्रशांत किशोर ने इस गढ़ पर कैसे बाजी मारी, जानिए.
🔴#BREAKING| बांकीपुर की सीट क्यों है अहम, कैसे प्रशांत किशोर ने समीकरण को बदला?#PrashantKishor #ByPoll #BankipurBypollElection | @DeoSikta | @SomuAnand_ pic.twitter.com/KY41Z5aP8h
— NDTV India (@ndtvindia) August 3, 2026
Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर में पीके की बढ़त 12 हजार के करीब पहुंची
बांकीपुर में 21वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त 12 हजार के करीब पहुंच गई है. अभी प्रशांत किशोर 42169 वोटों के साथ नंबर एक पर चल रहे हैं. बीजेपी के नीरज दूसरे तो राजद की रेखा तीसरे नंबर पर है.

Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर के नतीजों पर राजद प्रवक्ता बोले- जनमत सम्राट चौधरी के खिलाफ
पटना, बिहार: राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना पर कहा, "बाकीपुर उपचुनाव के जो रुझान आए हैं, निश्चित तौर पर अस्पष्ट हो गया है कि सम्राट चौधरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, पूरी एनडीए गठबंधन हैं. उनके खिलाफ में, जब जनता दलियों का और भाजपा का परंपरागत वोट भी ट्रांसफर हो रहा हो, राजापुर के इलाके में प्रशांत किशोर को कुर्मी वोट दे रहा हो , जन सुराज को, भारतीय जनता पार्टी के तमाम लीडरान आंतरिक तौर पर सम्राट चौधरी जी के खिलाफ काम कर रहे हैं..."
पटना, बिहार: राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना पर कहा, "बाकीपुर उपचुनाव के जो दो राउंड के परिणाम आए हैं, निश्चित तौर पर अस्पष्ट हो गया है कि सम्राट चौधरी जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी, पूरी एनडीए गठबंधन हैं। उनके खिलाफ में, जब जनता दलियों का और… pic.twitter.com/kKJsade0RW
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 3, 2026
Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर में पीके की बढ़त साढ़े 11 हजार के पार
20 वें राउंड के बाद
प्रशांत किशोर - 40169
नीरज सिन्हा - 28548
रेखा कुमारी - 10032
प्रशांत किशोर 11 हजार 641 वोट से आगे.

Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर की जनता इतिहास रचने जा रही है... पीके की बढ़त पर क्या बोले कार्यकर्ता
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रुझानों ने जन सुराज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है. जन सुराज पार्टी के एक कार्यकर्ता का कहना है, "हम जीत की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं और अपनी जीत का जश्न मनाएंगे. बिहार के लोगों ने हमें अपना आशीर्वाद दिया है, और बांकीपुर के लोग इतिहास रचने के लिए तैयार हैं... पूरा देश टीवी पर बांकीपुर का रिजल्ट देख रहा है. सत्य की जीत हो, करप्शन खत्म हो. बांकीपुर के लोग इतिहास रचने जा रहे हैं.
Bankipur Upchunav Result LIVE: 18 वें राउंड के बाद बांकीपुर का क्या हाल?
18 वें राउंड के बाद
प्रशांत किशोर - 35713
नीरज सिन्हा - 25277
रेखा कुमारी - 9316
प्रशांत किशोर 10 हजार 436 वोट से आगे.
Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर में 10 हजार के पार पहुंची प्रशांत किशोर की बढ़त
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त 10 हजार के पार पहुंच गई है. 18वें राउंड की गिनती के बाद पीके ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर 10 हजार से अधिक की बढ़त बना ली है.
Bankipur Upchunav Result LIVE: 17वें राउंड के बाद बांकीपुर में पीके की बढ़त 9500 के पार
बांकीपुर उपचुनाव में 17 वें राउंड के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर साढ़े 9 हजार के वोटों से आगे चल रहे हैं.
17वें राउंड के बाद बांकीपुर के नतीजे
प्रशांत किशोर - 33538
नीरज सिन्हा - 23957
रेखा कुमारी - 8272
प्रशांत किशोर 9 हजार 581 वोट से आगे

Bankipur Upchunav Result LIVE: 16वें राउंड के बाद पीके की बढ़त 9 हजार के करीब
बांकीपुर में 16वें राउंड की गिनती के बाद के आधिकारिक आंकड़े सामने आ गए हैं. इसमें भी पीके की बढ़त बरकरार है. पीके की बढ़त 9 हजार के करीब पहुंच गई है. 
Bankipur Upchunav Result LIVE: पीके की बढ़त से जन सुराज खेमे में खुशी की लहर
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग में प्रशांत किशोर को जमकर वोट पड़े. उनको मिली बढ़त से जन सुराज के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. जन सुराज के कार्यकर्ता पटना में जश्न मना रहे है. इसका वीडियो भी सामने आया है.
Patna, Bihar: As Prashant Kishor's lead widened in the Bankipur by-election counting, Jan Suraaj supporters celebrated with colors, congratulated each other, and danced to songs by BJP MP Manoj Tiwari. pic.twitter.com/4lCIYK0w61
— IANS (@ians_india) August 3, 2026
Bankipur Upchunav Result LIVE: बिहार में डेमोक्रेसी को जिंदा रखने के लिए यह एक बड़ी जीतः मनोज कुमार भारती
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर के आगे चलने पर, पार्टी के बिहार यूनिटी प्रेसिडेंट मनोज भारती ने कहा, "हम बांकीपुर के लोगों को बदलाव, प्रशांत जी और जन सुराज को चुनने के लिए बधाई देते हैं और धन्यवाद भी देते हैं. कुल मिलाकर, प्रशांत जी को सपोर्ट मिला है. इससे पता चलता है कि ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां जन सुराज की आवाज न पहुंची हो. बिहार में डेमोक्रेसी को जिंदा रखने के लिए यह एक बड़ी जीत है."
"पिछले 2-3 चुनावों में, हमने देखा है कि BJP क्या कर सकती है. इस बार भी, उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की. जिस तरह से BJP के लोगों ने गुंडागर्दी दिखाई, और एडमिनिस्ट्रेशन ने उनका साथ दिया, कुछ भी हो सकता था. हमारे पास बहुत सारे साइलेंट वोटर्स हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया है."
#WATCH | Patna | On Jan Suraaj chief Prashant Kishor leading in Bankipur bypoll, party's Bihar unit president Manoj Bharti says, "We congratulate and also thank the people of Bankipur for choosing change, Prashant ji and Jan Suraaj. Across the lines, Prashant ji has received… pic.twitter.com/isVaChnvKQ
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur Upchunav Result LIVE: 8 हजार के पार पहुंची प्रशांत किशोर की बढ़त
बांकीपुर में 15 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त 8 हजार के पार हो गई है.
प्रशांत किशोर - 29752
नीरज सिन्हा - 21550
रेखा कुमारी - 6755
प्रशांत किशोर 8 हजार 202 वोट से आगे.
Bankipur Upchunav Result LIVE: बांकीपुर के नतीजों पर तेज प्रताप का पोस्ट- नितिन नवीन अपनी सीट नहीं बचा पाए
बांकीपुर में प्रशांत किशोर को मिली बड़ी बढ़त पर जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा- बांकीपुर विधानसभा से बड़ा राजनीतिक संदेश निकला है. भाजपा को यहां प्रचंड हार का सामना करना पड़ा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी अपनी ही विधानसभा सीट नहीं बचा पाए. यह परिणाम बताता है कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है. अब यह चर्चा तेज है कि बांकीपुर से शुरू हुआ यह संदेश पूरे बिहार की राजनीति पर भी असर डाल सकता है.
Bankipur Upchunav Result LIVE: 14वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 7781 वोटों से आगे
बांकीपुर विधानसभा में वोटों की गिनती के 14 वें राउंड के आधिकारिक आंकड़े सामने आ गए हैं. 14 राउंड की वोटों की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 7781 वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी के नीरज कुमार 20420 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है. राजद की रेखा गुप्ता 6142 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है.

Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर 13वें राउंड की गिनती के आंकड़ें
बांकीपुर 13वें राउंड की गिनती के आंकड़ें
प्रशांत किशोर - 26113
नीरज सिन्हा - 18994
रेखा कुमारी - 5583
प्रशांत किशोर 7 हजार 119 वोट से आगे.
Bankipur Upchunav Result: 13वें राउंड का आंकड़ा भी आया सामने, पीके 7119 वोटों से आगे
बांकीपुर में अब राउंडवार वोटों की नतीजे की घोषणा अब तुरंत-तुरंत हो रही है. अभी तक 13 राउंड वोटों की गिनती हो चुकी है. 13वें राउंड के बाद जन सुराज के प्रशांत किशोर 7119 वोटों से आगे चल रहे हैं. खास बात यह है कि बांकीपुर में अभी तक सामने आए सभी 13 राउंड में प्रशांत किशोर ही आगे रहे. अब वो लगातार अपने बढ़त को और मजबूत कर रहे हैं.

Bankipur Upchunav Result: पीके की बढ़त पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बोले- एक MLA जीतने से बिहार की राजनीति नहीं बनती
बांकीपुर उपचुनाव की गिनती में जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर के आगे चलने पर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार कहते हैं, "हम अभी अपने दावे से इनकार नहीं कर रहे हैं... जब 31 राउंड की गिनती के बाद नतीजे आएंगे, तब पता चलेगा कि मेरा दावा खोखला था या वज़नदार... मैंने भी आज तक चुनाव लड़ा है और जीता भी है. मैं कभी पहले राउंड, दूसरे राउंड और तीसरे राउंड में पीछे रहा. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं हार गया. जनता का मैंडेट आने दीजिए, और जो भी मैंडेट मिलेगा, हम सब उसका सम्मान करेंगे. लेकिन मैं यह ज़रूर कह सकता हूं कि हमने बिहार के लोगों के लिए जो काम किया है, उसके आधार पर हमें अभी भी भरोसा है कि नतीजे NDA के पक्ष में होंगे... बिहार की राजनीति एक MLA जीतने से नहीं बनती. बिहार की राजनीति को बनाने के लिए बड़े दिल वाले आदमी की ज़रूरत होती है."
#WATCH | Patna | On Jan Suraaj Founder Prashant Kishor leading in the Bankipur by election counting, Bihar Minister Shrawon Kumar says, "We are not denying our claim yet... When the results are declared after 31 rounds of counting, then it will be known whether my claim was… pic.twitter.com/ULNhKJv0ij
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur Upchunav Result: बांकीपुर में 12वें राउंड की गिनती के बाद कौन कहां?
बांकीपुर उपचुनाव 12वें राउंड के बाद के हालात
प्रशांत किशोर - 23756
नीरज सिन्हा - 17110
रेखा कुमारी - 4850
प्रशांत किशोर 6 हजार 646 वोट से आगे.
Bankipur Upchunav Result: 12वें राउंड के बाद पीके ने और बड़ी की बढ़त
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 12वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 6646 वोटों से आगे हैं. यहां 31 राउंड तक काउंटिंग होनी है. जानकारों का कहना है कि जिन इलाकों में जन सुराज का अच्छा होल्ड है, अभी उन इलाकों की गिनती होनी बाकी है. ऐसे में बांकीपुर से पीके की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है.

Bankipur Election Results: 10वें राउंड में प्रशांत की बढ़त बरकरार
जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर 10वें राउंड की मतगणना के बाद पीके 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार हैं. उन्हें 14048 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर चल रहीं आरजेडी की रेखा कुमारी को महज 3,983 वोट मिले हैं. प्रशांत किशोर को 10वें राउंड में 20,059 वोट मिले हैं.
बांकीपुर में पीके की बढ़त पर सम्राट के मंत्री बोले- अभी शुरुआती रुझान, तस्वीर साफ होने दीजिए
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, "हम अभी शुरुआती रुझान ही देख रहे हैं. गिनती आगे बढ़ने दीजिए, तस्वीर साफ हो जाएगी. उसके बाद ही हम नतीजों पर कोई टिप्पणी करेंगे." मालूम हो कि यहां 8 राउंड की वोटों की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 4556 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Patna, Bihar: On the counting of votes for Bankipur Assembly by-election, Minister Deepak Prakash says, "We are seeing only the initial trends. Let the counting progress further; the picture will become clear. Only after that will we make any comments on the results." pic.twitter.com/S7iDa3pc0i
— IANS (@ians_india) August 3, 2026
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में पीके का जलवा, 8वें राउंड के बाद 4556 वोटों से आगे
बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने खेला कर दिया है. प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में वो कर दिखाया जो लालू, तेजस्वी भी नहीं कर पाए. 30 साल से जिस बांकीपुर पर बीजेपी का कब्जा था, जहां से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लगातार विधायक बनते आए थे,वहां पीके बीजेपी को धूल चटाते दिख रहे हैं. 8वें राउंड के बाद पीके ने यहां से 4556 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है. 
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त से कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- हम बड़े अंतर से जीतेंगे
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों से जन सुराज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. पार्टी ऑफिस में समर्थक जय बिहार के नारे लगाते दिखे. जन सुराज नेता प्रभाकर कुमार कहते हैं, "काउंटिंग शुरू होने से पहले ही लहर दिख रही थी, और यह वोटिंग में भी दिखी. आज जो रुझान सामने आ रहे हैं, वे पोलिंग के दिन ही साफ थे. हमें बड़े अंतर से जीतने का भरोसा है."
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: PK की बढ़त से जन सुराज में जश्न, कार्यकर्ता जय बिहार के लगा रहे नारे
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त से जन सुराज में जश्न का दौर शुरू हो गया है. कार्यकर्ता जय बिहार, जय, जय बिहार के नारे लगा रहे हैं.
#WATCH | Patna, Bihar | Jan Suraaj Party workers celebrate at the camp office following party Founder Prashant Kishor's 3800+ votes lead after the 7th round of counting of the Bankipur Assembly by-election. https://t.co/32HIxuwSn9 pic.twitter.com/wjxSl1EmBN
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर उपचुनाव के 7वें राउंड का आधिकारिक आंकड़ा
बांकीपुर उपचुनाव में चल रही वोटों की गिनती का 7वें राउंड का आधिकारिक आंकड़ा सामने आ गया है. आधिकारिक आंकड़े में सातवें राउंड के बाद पीके 3811 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर उपचुनावः 5000 के पार पहुंची प्रशांत किशोर की बढ़त
नौंवे राउंड में भी प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार है. प्रशांत किशोर की बढ़त 5 हजार के पार पहुंच गई है. हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी सातवें राउंड तक का ही आया है. लेकिन काउंटिंग सेंटर में मौजूद एनडीटीवी ने रिपोर्टर ने वहां लाउडस्पीकर पर हो रही घोषणा को सुनकर बताया कि प्रशांत किशोर की बढ़त 5 हजार से आगे निकल चुकी है.
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर उपचुनावः 5000 के पास पहुंची प्रशांत किशोर की बढ़त
बांकीपुर उपचुनावः 5000 के पास पहुंची प्रशांत किशोर की बढ़त, काउंटिंग सेटर छोड़ने लगे BJP समर्थक
राउंड 8 में किसे कितना मत मिला
जन सुराज पार्टी - 2137
भारतीय जनता पार्टी - 1392
राष्ट्रीय जनता दल - 392
अभी तक किसे कितना वोट
जन सुराज पार्टी - 15,637 वोट
भाजपा - 10,885 वोट
राजद - 2898
जन सुराज की कुल बढ़त - 4,752 वोट
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: छठे राउंड के बाद पीके 3451 वोटों से आगे
बांकीपुर में चल रही वोटों की गिनती के छठे राउंड का आधिकारिक रिकॉर्ड ECI की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है. इसके अनुसार पीके 6 राउंड के बाद 3451 वोटों से आगे चल रहे हैं.
छठे राउंड के बाद
प्रशांत किशोर- 11603 वोट
नीरज सिन्हा - 8152 वोट
रेखा कुमारी - 2154 वोट
अंतर- 3451 वोट

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: 8वें राउंड की गिनती के बाद पीके 5 हजार वोटों से आगे
बांकीपुर में आठवें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर करीब 5 हजार वोट से आगे हैं. काउंटिग सेंटर के बाहर मौजूद एनडीटीवी के रिपोर्टर वहां हो रही घोषणाओं से आधार पर यह जानकारी दी है.
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर उपचुनाव के राउंड 6 और 7 में किस पार्टी को कितने वोट मिले, देखें
बांकीपुर उपचुनाव के राउंड 6 और 7 में किस पार्टी को कितने वोट मिले, देखें-
राउंड 6: ईवीएम काउंटिंग अपडेट
जन सुराज पार्टी- 2632
भारतीय जनता पार्टी- 1364
राष्ट्रीय जनता दल- 567
राउंड 7: ईवीएम काउंटिंग अपडेट
जन सुराज पार्टी- 1897
भारतीय जनता पार्टी- 1537
राष्ट्रीय जनता दल- 445
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: पीके की लीड से BJP दफ्तर में सन्नाटा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त से जन सुराज खेमे में उत्साह का माहौल है. दूसरी ओर बीजेपी खेमे में सन्नाटा नजर आ रहा है. अभी कुछ समय पहले की बीजेपी दफ्तर की तस्वीर सामने आई है. जिसमें पार्टी दफ्तर में बहुत कम लोग नजर आ रहे हैं. एक बड़ी टीवी लगी है. जिस पर रिजल्ट चल रहा है. लेकिन सामने मात्र एक कार्यकर्ता मौजूद है.
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: प्रशांत किशोर लगातार 7वें राउंड में आगे, खतरे में बीजेपी का किला
बांकीपुर में प्रशांत किशोर लगातार 7वें राउंड में आगे चल रहे हैं. प्रशांत किशोर अभी 4000 से अधिक वोटों से चल रहे हैं. जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहा है, पीके की बढ़त और मजबूत होती जा रही है. पीके की बढ़त से बीजेपी का 30 साल पुराना किला खतरे में नजर आ रहा है.
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में पाचवें राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त कायम
बांकीपुर में पांचवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त नजर आ रही है.
पांचवें राउंड के बाद
प्रशांत किशोर- 8971 वोट
नीरज सिन्हा - 6652 वोट
रेखा कुमारी - 1534 वोट
अंतर- 2319 वोट

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में चौथे राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त कायम
बांकीपुर में चौथे राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर की बढ़त कायम है.
चौथे राउंड के बाद
प्रशांत किशोर— 6,269 वोट
नीरज सिन्हा — 5,124 वोट
रेखा कुमारी — 884 वोट
अंतर- 1145 वोट

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: पीके की बढ़त से जन सुराज खेमे में उत्साह की लहर
बांकीपुर में प्रशांत किशोर को मिल रही बढ़त से जन सुराज खेमे में उत्साह की लहर है. जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता कैंप ऑफिस में जमा हो रहे हैं. जहां सभी जोश में प्रशांत किशोर के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा- हम लोग बहुत खुश है. हम बड़ी बढ़त से आगे चल रहे हैं. हम लोगों ने खूब मेहनत की थी. हम यहां जीतेंगे और जनता बांकीपुर में बदलाव चाह रही थी, जो रुझान में नजर आ रहा है.
#WATCH | Patna, Bihar: Jan Suraaj Party workers gather at the camp office following the vote counts, raise slogans in support of Jan Suraaj founder Prashant Kishor during the Bankipur Assembly by-election results. pic.twitter.com/Nct0BtzuIo
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में तीसरे राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती में प्रशांत किशोर लगातार आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़ें में भी पीके ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है. तीसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को कुल 5032 वोट मिले. बीजेपी के नीरज सिन्हा 3870 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि राजद की रेखा गुप्ता 767 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
जन सुराज के प्रशांत किशोर - 5032
बीजेपी के नीरज सिन्हा- 3870
राजद की रेखा गुप्ता 767
अंतर- 1162 वोटों का
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दूसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़े में कौन कहां?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चल रहे वोटों की गिनती के दूसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़े सामने आ गए हैं. दूसरे राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. भाजपा के नीरज सिन्हा दूसरे नंबर तो राजद की रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर चल रही हैं. 
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: दूसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़ों में भी प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चल रहे वोटों की गिनती के दूसरे राउंड के आधिकारिक आंकड़े सामने आ गए हैं. दूसरे राउंड की गिनती के बाद भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं.
प्रशांत किशोर - 3795
नीरज सिन्हा - 2634
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: कांग्रेस सांसद ने प्रशांत किशोर को दी शुभकामनाएं, बांकीपुर में आगे चल रहे पीके
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की राजनीतिक संभावनाओं पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, "मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, और निश्चित रूप से, हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. देखते हैं कि उनकी रणनीति कितनी सफल होती है और वे जनता का कितना भरोसा जीत पाते हैं. क्योंकि उन्होंने कई वादे किए थे, और हम उम्मीद करते हैं कि वे उन वादों को पूरा करेंगे. वैसे भी, लोकतंत्र में दोनों ही पहलू होते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने हाल के वर्षों में एक नई पार्टी बनाई है; उन्होंने खुद पिछला चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन इस बार वे चुनाव लड़ रहे है. इसलिए, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं..."
Delhi: On the counting of votes for the Bankipur Assembly by-election and Jan Suraaj Founder Prashant Kishor's political prospects, Congress MP Sukhdeo Bhagat says, "My best wishes are with them, and certainly, everyone has the right to contest elections. Let's see how successful… pic.twitter.com/ggbDENo2c1
— IANS (@ians_india) August 3, 2026
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: दूसरे राउंड की गिनती के बाद पीके ने बनाई 1156 वोटों की बढ़त
बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे निकलते नजर आ रहे हैं. दूसरे राउंड की गिनती के बाद पीके ने 1156 वोटों की बढ़त बना ली है. दूसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 3790 वोट मिले. जबकि बीजेपी 2634 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है. ऐसे में पीके ने 1156 वोटों की बढ़त बना ली है.
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: चुनाव आयोग के रुझान में पीके 862 वोटों से आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं. EC की रिपोर्ट में प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- प्रशांत किशोर को अभी तक 2225 वोट मिले.
- दूसरे नंबर पर बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा हैं. उन्हें 1363 वोट मिले.
- तीसरे नंबर पर राजद की रेखा कुमारी है. रेखा को 505 वोट मिले हैं.
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में पीके दूसरे रुझान में चल रहे आगे
बांकीपुर में पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम का रुझान भी सामने आने लगा है. बांकीपुर से सामने आए दूसरे रुझान में प्रशांत किशोर करीब एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. प्रशांत किशोर को अभी तक कुल करीब 3500 वोट मिल चुके हैं. जबकि बीजेपी के प्रत्याशी को 2600 मिले है. राजद तीसरे नंबर पर चल रही है.
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: प्रशांत किशोर चल रहे आगे, कहा था- बांकीपुर देगा बदलाव का संदेश
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं. इससे पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया हैं कि इस चुनाव में जातिगत राजनीति की दीवार टूटेगी. बांकीपुर बदलाव का संदेश देगा. उन्होंने मतदान के बाद भी अपनी जीत का भरोसा जताया था. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती में प्रशांत किशोर 800 वोटों से आगे चल रहे हैं.
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में बैलेट पेपर की काउंटिंग में प्रशांत किशोर 800 वोटों से आगे
बांकीपुर में बैलेट पेपर की काउटिंग में प्रशांत किशोर 800 वोटों से आगे चल रहे हैं. बैलेट पेपर के पहले रुझान में प्रशांत किशोर को करीब 2220 वोट मिले है. बीजेपी के प्रत्याशी को 1423 वोट मिले हैं. जबकि राजद की रेखा गुप्ता को 501 वोट मिले है,
Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: बांकीपुर में लड्डू बनवा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा
बांकीपुर में वोटों की गिनती जारी है. इस बीच भाजपा कार्यकर्ता लड्डू बनवा रहे हैं. भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण कुमार कल्लू ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी, एनडीए के प्रत्याशी, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाई नीरज सिन्हा की भव्य जीत हो रही है और जश्न की भव्य तैयारी चल रही है." भाजपा कार्यकर्ता सत्यप्रकाश ने कहा, "हम लोग आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा की भारी मतों से होने वाली जीत के लिए पहले से तैयारी में लगे हुए हैं, ताकि पूरे समाज में यह बात जाए कि भारतीय जनता पार्टी का कमल फिर से बांकीपुर में खिला है. उसके उपलक्ष्य में खुशी बांटने के लिए हम लोग लड्डुओं की तैयारी कर रहे हैं..."
पटना, बिहार: भाजपा कार्यकर्ता सत्यप्रकाश ने कहा, "हम लोग आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा की भारी मतों से होने वाली जीत के लिए पहले से तैयारी में लगे हुए हैं, ताकि पूरे समाज में यह बात जाए कि भारतीय जनता पार्टी का कमल फिर से बांकीपुर में खिला है। उसके उपलक्ष्य में… pic.twitter.com/BFuC84wkuZ
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 3, 2026
Bankipur Election Result LIVE: हरिहर नाथ मंदिर में पूजा करने के बाद बांकीपुर चुनाव पर क्या बोले तेजस्वी यादव
हरिहर नाथ मंदिर में पूजा करने के बाद तेजस्वी ने कहा- सावन के पहले सोमवार पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं. हम सब यहां हरिहर नाथ मंदिर में इकट्ठा हुए हैं. हमारे परिवार का सोनपुर के बाबा हरिहर नाथ से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है... प्रशासन से मेरी अपील है कि वे यह पक्का करें कि भक्तों को कोई परेशानी न हो; सब कुछ अच्छे से मैनेज किया जाए ताकि सभी को बाबा का आशीर्वाद मिल सके. बाबा हमें महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध जैसी समस्याओं से लड़ने की ताकत दें, ताकि हम बेरोजगारी को खत्म कर सकें और महंगाई पर काबू पा सकें..." बांकीपुर उपचुनाव पर तेजस्वी ने कहा- चुनाव तो होते ही रहते हैं."
#WATCH | Sonepur, Bihar | Bihar Assembly LoP Tejashwi Yadav says, "I extend my best wishes to everyone on this first Monday of Sawan. We have all gathered here at the Harihar Nath temple. Our family has shared a deep, long-standing bond with Baba Harihar Nath of Sonepur... My… pic.twitter.com/NJ3Q1qbA24
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Bankipur By Election Results 2026 Live: बांकीपुर में भाजपा को जीत का भरोसा, बनवाए जा रहे दो क्विंटल लड्डू
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले भाजपा ने जीत का भरोसा जताया है. भाजपा नेता कृष्ण कुमार कल्लू ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जीत की खुशी में दो क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं, जिन्हें मतगणना में जीत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच वितरित किया जाएगा.
पटना, बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले भाजपा ने जीत का भरोसा जताया है। भाजपा नेता कृष्ण कुमार कल्लू ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जीत की खुशी में दो क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं, जिन्हें मतगणना में जीत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच वितरित… pic.twitter.com/XlJ6Jaf7JO
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 3, 2026
Bankipur By Election Results 2026 Live: बांकीपुर में वोटों की गिनती के बीच हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे तेजस्वी
बांकीपुर में वोटों की गिनती चल रही है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोनपुर स्थित हरिहर नाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे हैं. आज सावन की पहली सोमवारी है. ऐसे में सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. अभी थोड़ी देर पहले तेजस्वी ने हरिहर नाथ मंदिर में पूजा की.
Patna, Bihar: State Assembly Leader of Opposition Tejashwi Yadav visited the Baba Hariharnath Temple in Sonepur and performed jalabhishek, offering holy water to Lord Shiva pic.twitter.com/jSjOBjLuEd
— IANS (@ians_india) August 3, 2026
Bankipur By Election Results 2026 Live: बांकीपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी, अब ईवीएम की गिनती शुरू
बांकीपुर उपनुनाव की वोटों की गिनती जारी है. सुबह 8 से साढ़े 8 बजे तक पोस्टल बैलेट की गिनती हुई. पटना के एएन कॉलेज में चल रही काउटिंग में अब ईवीएम की वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कॉलेज के बाहर सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं.
VIDEO | Bihar: Tight security arrangements in place ahead of counting of votes for the Bankipur Assembly by-poll. Visuals from A.N. College counting centre, Patna.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 3, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/H39bS6OYdf
By Election Results 2026 Live: तीन राज्य की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव की काउटिंग शुरू
बांकीपुर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. तीन अलग-अलग राज्यों की तीन अलग-अलग सीटों के नतीजे आएंगे. इन तीन में दो सीटें पहले से बीजेपी के पास थी.
🔴#BREAKING| 3 राज्यों के उपचुनावों में आज आ सकते हैं नतीजे, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना#BypollResults | @Aayushinegi6 pic.twitter.com/xmqKolBx9Q
— NDTV India (@ndtvindia) August 3, 2026
Bankipur By Election Results 2026 Live: बांकीपुर में वोटों की गिनती शुरू
बांकीपुर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पटना के एएन कॉलेज में बनाए गए काउटिंग सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. साढ़े 8 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होगी.
Bihar Bypoll Result LIVE: बांकीपुर बीजेपी का गढ़, 30 साल से यहां भाजपा को कोई हरा नहीं पाया
राजधानी पटना के शहरी इलाके में स्थित बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ कहलाती है. यहां 30 साल से भाजपा को कोई हरा नहीं पाया. 1995 से लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा है. पहले नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा और उसके बाद उनके पुत्र नितिन नवीन लगातार यहां से चुनाव जीतते रहे. 2025 के चुनाव में बांकीपुर से विधायक चुने गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चले गए. इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिससे यह सीट खाली हुई और उपचुनाव करना पड़ रहा है.
Bankipur By Election Results 2026 Live: 422 बूथों की गिनती के लिए नियमानुसार साढ़े 6 घंटे का समय लगेंगे
अधिकारियों के अनुसार बांकीपुर के सभी 422 मतदान केंद्रों की गिनती के लिए नियमानुसार 6 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा. ऐसे में आधिकारिक रिजल्ट दोपहर तीन बजे तक आने की उम्मीद है. हालांकि रुझान तो सुबह से ही आने लगेगा. लेकिन वोटिंग कम हुई है. तीन प्रमुख उम्मीदवार सहित कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं, ऐसे में जीत-हार का अंतर कम होने की उम्मीद है.
Bankipur By Election Results 2026 Live: पहले आधे घंटे पोस्टल बैलेट की होगी गिनती
वोटों की गिनती के शुरुआती आधे घंटे तक पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. जिसके बाद एक-एक कर ईवीएम खुलेंगे. जैसे-जैसे ईवीएम की गिनती होती जाएगी, वैसे-वैसे राउंडवार रुझान आते रहेंगे.
Bihar Bypoll Result LIVE: बांकीपुर में वोटों की गिनती के लिए बनाए गए 15 टेबल
बांकीपुर उपचुनाव की काउटिंग के लिए कुल 15 टेबल बनाए गए है. जिसमें 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी. एक टेबल पर निर्वाची पदाधिकारी होंगे.
Bankipur Assembly Seat LIVE: बांकीपुर रिजल्ट के लिए पटना ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट को लेकर काउंटिंग सेंटर में सरगर्मी तेज है. इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने आने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी गाड़ियां तय सुरक्षित जगहों पर पार्क करें और गेट नंबर 2 से अंदर आएं, क्योंकि मीडिया सेंटर एंट्री गेट से थोड़ी ही दूरी पर है. वोटों की गिनती पटना में अनुग्रह नारायण कॉलेज हो रही है. 
Bankipur Vote Counting LIVE: AN कॉलेज में सुबह 8 बजे से काउटिंग, हलचल अभी से तेज
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती आज एएन कॉलेज में होगी. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. लेकिन काउंटिंग सेंटर पर अभी से हलचल तेज हो गई है. कॉलेज के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात है. सामने आए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि काउटिंग सेंटर पर पास कैसी सरगर्मी है?
#WATCH | Patna, Bihar: Counting of votes for Bankipur Assembly bypoll to be held today.
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Visuals of security deployed at the counting centre. pic.twitter.com/eXI0x9kNob
Bankipur By-poll Result LIVE: छात्र आंदोलन के बाद का पहला चुनाव, जेन-जी का वोट किसे?
हाल ही में देश भर में हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों के बाद, इस सीट के नतीजे से इलाके की राजनीति का अंदाजा लगाया जा सकेगा. इस सीट के नतीजे से यह भी दिखेगा कि जेन-जी ने किसे वोटिंग किया है? यह सीट बीजेपी नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भी बांकीपुर उपचुनाव में अपनी किस्तम आजमाई है. बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक में अपनी जाति-मुक्त और बीजेपी-विरोधी राजनीति को प्रशांत किशोर परख रहे हैं.