Funny Food Trends: सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अजीब है. यहां कब क्या वायरल हो जाए और क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. कभी कुछ वीडियो चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं, तो कभी कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही क्रिएटिव और अजीबोगरीब जुगाड़ लोगों का ध्यान खींच रहा है. खाने-पीने की चीजों के साथ लोग आए दिन नए नए एक्सपेरिमेंट करते ही रहते हैं, जो इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट बटोरते हैं. इसी कड़ी में एक शख्स का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पानी की बोतल और चम्मच की मदद से बिस्कुट खाता नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें:-1800 रुपये खर्च करके बच्चे ने मंगवाई अजीबोगरीब किताब, पिता का रिएक्शन हुआ वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
बिस्कुट खाने का अनोखा जुगाड़ (Unique Biscuit Eating Hack)
इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स बड़े ही अलग अंदाज में पारले-जी बिस्कुट खाता नजर आ रहा है. सबसे पहले वो पानी की बोतल उठाता है और बिस्कुट के पैकेट में पानी डाल देता है, फिर चम्मच की मदद से उसे खाता नजर आता है. वीडियो में शख्स को इस तरह बिस्कुट खाते देख एक पल के लिए कोई भी सोच में पड़ जाए, लेकिन हैरानी की बात है कि कुछ लोग शख्स के इस तरह बिस्कुट खाने से वास्ता भी रख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं. बंदे का ये अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
सोशल मीडिया पर रिएक्शन (Social Media Reactions And Trends)
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'yogesh_sargara_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'जेन जी' (Gen Z) का नया तरीका.' इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इंटरनेट की जनता इस मजेदार और अनोखे वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही है. कोई इसे गजब का देसी जुगाड़ बता रहा है, तो कोई इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहा है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने मौज लेते हुए लिखा, 'ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कहां से आते हैं ये लोग.' वीडियो पर स्विगी इंस्टामार्ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा है, 'जार केक, बिस्किट पैकेट.' वीडियो देख चुके एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई फ्रिज में रख दो आइसक्रीम बन जाएगी.'
ये भी पढ़ें:-VIDEO: बिजली का बिल बचाने के लिए पति ने लगाया 100 IQ वाला दांव, देख लोग बोले- भाई ने तो हद कर दी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं