विज्ञापन

कॉटन ही क्यों? गर्मियों में फैब्रिक का चुनाव आपकी स्किन और मूड को कैसे बदलता है

Summer Fashion Tips: गर्मी से बचने और मूड को बेहतर रखने के लिए हमारे कपड़े और उनका रंग भी बहुत मायने रखता है. इस आर्टिकल में जानें गर्मियों में क्यों पहनें कॉटन के कपड़े.

कॉटन ही क्यों? गर्मियों में फैब्रिक का चुनाव आपकी स्किन और मूड को कैसे बदलता है
Best clothes for summer: गर्मी में किस रंग के कपड़े पहनें. (AI Generated Image)

Summer Outfit Ideas: चिलचिलाती गर्मी और तपिश की शुरूआत हो गई है. धूप, पसीना और गर्मी में सबसे पहला ख्याल हमारे दिमाग में क्या आता है? यही कि आज क्या पहनें जिससे पसीना कम आए और शरीर को थोड़ी राहत मिले. अक्सर घर के बड़े-बुजुर्गों से आपने सुना होगा कि "गर्मियों में सूती (कॉटन) कपड़े ही पहनें. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की साइंस क्या है? ​सिर्फ फैशन के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी स्किन की हेल्थ और आपके अच्छे मूड के लिए भी सही फैब्रिक चुनना बहुत जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि आखिर कॉटन ही गर्मियों में क्यों पहनें. 

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मी में किस रंग के कपड़े पहनें- 

गर्मियों में सफेद, हल्का गुलाबी, स्काई ब्लू और लेमन येलो जैसे पेस्टल कलर्स पहनें. ये सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं और आपको कूल रख सकते हैं.

​गर्मियों में कॉटन ही क्यों है?

​कॉटन यानी सूती कपड़े की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह बहुत हल्का और 'ब्रीदेबल' होता है. ब्रीदेबल का मतलब है कि इसके धागों के बीच से हवा आसानी से पार हो सकती है, जिससे आपकी स्किन को लगातार ऑक्सीजन मिलती रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मी में क्यों पहनें कॉटन के कपड़े-

​1. पसीना- 

​सिंथेटिक कपड़े (जैसे नायलॉन या पॉलिएस्टर) पसीना नहीं सोखते, जिससे पसीना स्किन पर ही जमा रहता है और चिपचिपाहट महसूस होती है. वहीं, कॉटन पसीने को तुरंत सोख लेता है और उसे हवा में उड़ा देता है. इससे आपका शरीर ठंडा रहता है.

​2. स्किन- 

​पसीना जब स्किन पर ज्यादा देर तक जमा रहता है, तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इससे घमौरियां, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं हो जाती हैं. कॉटन पसीना सुखाकर आपकी स्किन को इन बीमारियों से बचाता है.

​3. मूड- 

अक्सर आपने देखा होगा कुछ लोग तैयार होते-होते भी गुस्सा हो जाते हैं. दरअसल जब बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनते हैं, तो आपको जल्दी गुस्सा आता है या आप चिड़चिड़ा महसूस करते हैं? असल में, फिजिकल कंफर्ट का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है. जब आप कॉटन पहनते हैं, तो आप हल्का महसूस करते हैं, जिससे आपका मूड भी शांत और खुशनुमा बना रहता है.

ये भी पढ़ें- Personality Test: खूबसूरती तो बहाना है, असली मकसद आपका स्वभाव बताना है! क्या आपकी हेयर स्टाइल आपके राज खोल रही है?

ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​Summer Skin Care, ​Cotton Vs Synthetic, Breathable Fabrics For Heat, Comfort And Mood In Summer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com