Which Roti is Healthier: भारतीय थाली में रोटी सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि सेहत का मजबूत आधार मानी जाती है. अलग-अलग अनाज से बनी रोटियां शरीर की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं. अगर सही रोटी सही समय पर खाई जाए, तो एनर्जी, डाइजेशन, वजन और शुगर कंट्रोल और एनीमिया की समस्या को ठीक करने तक में मदद मिलती है. आइए जानते हैं उन रोटियों के बारे में, जिन्हें हर व्यक्ति को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

इन आटे से बनी रोटियों को करें डाइट में शामिल
गेहूं की रोटी (Wheat Roti Benefits)- गेहूं की रोटी सबसे ज्यादा खाई जाने वाली रोटी है. इसमें फाइबर और B-विटामिन्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखते हैं. यह ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाती है, इसलिए रोजाना के लिए यह एक बैलेंस्ड ऑप्शन मानी जाती है.
बाजरा की रोटी (Bajra Roti for Health)- बाजरा आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है. यह शरीर को गर्म रखता है, इसलिए सर्दियों में खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है. एनीमिया से जूझ रहे लोगों और डायबिटीज के मरीजों के लिए बाजरा की रोटी एक अच्छा ऑप्शन है.
ज्वार की रोटी (Jowar Roti Benefits)- ज्वार की रोटी आसानी से पचने वाली होती है. इसमें कैल्शियम और पोटेशियम होता है, जो हड्डियों और हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. जिन लोगों को भारी खाना सूट नहीं करता, उनके लिए ज्वार एक बढ़िया अनाज है.
रागी रोटी (Ragi Roti for Strong Bones)- रागी को कैल्शियम का खजाना कहा जाता है. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह शुगर कंट्रोल में मदद करता है. बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए रागी की रोटी बेहद फायदेमंद मानी जाती है.
मक्की की रोटी (Makki Roti Energy Booster)- मक्की की रोटी खासतौर पर सर्दियों में खाई जाती है. इसमें विटामिन A और अच्छी एनर्जी होती है, जो शरीर को ताकत देती है और स्टेमिना बढ़ाने में मदद करती है.
चावल के आटे की रोटी (Rice Flour Roti Gluten Free)- चावल के आटे से बनी रोटी हल्की होती है और ग्लूटेन-फ्री होती है. जिन लोगों को ग्लूटेन से परेशानी होती है या जिनका डाइजेशन सेंसिटिव है, उनके लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है.
बेसन की रोटी (Besan Roti for Weight Loss)- बेसन में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है. यह पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है. साथ ही यह ब्लड शुगर को भी स्थिर रखने में सहायक है.
ओट्स रोटी (Oats Roti for Cholesterol)- ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है. यह रोटी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अच्छी मानी जाती है.
इसे भी पढ़ें: लखनऊ इंस्टाग्राम स्टार Meethika Dwivedi के 'नाक के बाल' दिख गए! इतना फनी मेकअप हॉल आपने शर्तियां नहीं देखा होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं