हम हमेशा ये सुनते आए हैं कि नाश्ता एक बहुत इंपॉर्टेंट मील है जिसे बिल्कुल भी स्किप नहीं किया जाना चाहिए. घर के बड़े हो या फिर हेल्थ एक्सपर्ट्स हर कोई यही सलाह देता है. हालांकि सही नाश्ता करना भी उतना ही ज्यादा जरूरी है. दिन का सबसे पहला मील हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर होना चाहिए. कहने की जरूरत नहीं है कि प्रोटीन एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है. हालांकि हम अपने घरों के ब्रेकफास्ट पर नजर डालें तो उसमें कार्बोहाइड्रेट की क्वांटिटी ज्यादा होती है. प्रोटीन इनटेक हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी है. यह बॉडी को स्ट्रांग बनाने के साथ-साथ आपके वेट लॉस में भी बहुत ज्यादा मदद करता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं प्रोटीन से भरपूर नाश्ते की कुछ बेहद सेहतमंद और स्वादिष्ट रेसिपीज़. इन ब्रेकफास्ट ऑप्शंस को आप वेट लॉस के साथ साथ हेल्दी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं.
स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ये रेसिपीज- Tasty And Healthy Protein Rich Recipes For Breakfast:
1. दलिया
दलिया फाइबर और प्रोटीन में हाई होती है. सुबह के समय एनर्जी की एक खुराक देने के अलावा दलिया वजन कम करने में भी मदद करती है. दलिया को आप दूध के साथ नाश्ते में खा सकते हैं, या फिर दलिया को मनपसंद सब्ज़ी में मिलाकर उपमा की तरह बना सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. स्प्राउट्स
स्प्राउट्स सलाद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आपकी डाइट में फाइबर और प्रोटीन एड करने का एक अच्छा तरीका भी है. इसके अलावा स्प्राउट्स ब्रेकफास्ट का एक बहुत ही लाइट और बेहतरीन ऑप्शन है. हाई प्रोटीन के साथ-साथ इसमें विटामिंस और मिनरल्स भी होते हैं जो आप के नाश्ते में स्वाद के साथ-साथ सेहत का पंच भी जोड़ सकते हैं.
3. अंडा या पनीर भुर्जी
पनीर या अंडे की भुर्जी एक प्रोटीन से भरपूर डिश है जिसे अपने नाश्ते में ज्यादा शामिल करना चाहिए. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें सब्जियां और थोड़ी सी हरी मिर्च डालकर भुर्जी को अपना ट्विस्ट दे सकते हैं. प्रोटीन इंटेक के लिए यह ब्रेकफास्ट का एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
4. ओट्स इडली, ओट्स उत्तपम
अगर आप ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन डिशेज को शामिल करना पसंद करते हैं, तो आप अच्छे प्रोटीन इनटेक के लिए ओट्स की इडली या उत्तपम बना सकते हैं. ओट्स न केवल स्वस्थ और प्रोटीन से भरपूर होते हैं बल्कि पकाने में भी बहुत आसान होता है. आप इस पौष्टिक सुपरफूड के साथ अपने नाश्ते को एक दावत में बदल सकते है.
5. चीला
अगर आपको ब्रेकफास्ट में चीला खाना पसंद है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन नाश्ते का विकल्प हो सकता है. आप बेसन, मूंग दाल, सूजी या ओट्स से चीला बना सकते हैं. ये सभी स्वस्थ हैं लेकिन सबका स्वाद अलग है. पर अगर प्रोटीन के बात की जाए तो मूंग की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए प्रोटीन इनटेक के लिए आप मूंग की दाल का चीला ट्राई कर सकते हैं.
Protein Powder: घर पर झटपट ऐसे तैयार करें मार्केट जैसा प्रोटीन पाउडर, यहां देखें आसान विधि
6. उपमा
उपमा जल्दी और आसानी से बन जाता है और नाश्ते के लिए एक अच्छा विकल्प है. यह ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है जो आपको पूरे दिन सक्रिय रहने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं