जब रसोई में सेहत और ताकत की बात आती है, तो हम अक्सर इस सोच में पड़ जाते हैं कि रोटी किसकी बनाकर खाई जाए. आमतौर पर हमारे घरों में गेहूं के आटे का ही दबदबा रहता है, लेकिन अगर आपका मकसद शरीर को मजबूत बनाना, वजन संभालना या खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना है, तो सिर्फ गेहूं पर टिके रहना काफी नहीं है.तो चलिए फिर बिना देरी किए जानते हैं किस आटे में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है.
किस आटे में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है?
सोयाबीन के आटे में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. प्रति 100 ग्राम सोयाबीन के आटे में लगभग 35 से 40 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है, जो गेहूं के मुकाबले लगभग तीन से चार गुना ज्यादा है. जो लोग जिम जाते हैं या पूरी तरह शाकाहारी हैं, उनके लिए यह आटा किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है. इसे अकेला गूंथना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इसमें लोच यानी ग्लूटेन नहीं होता. इसलिए सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आप अपने रोज के गेहूं के आटे में थोड़ा सोयाबीन का आटा मिलाकर रोटियां बनाएं. इससे प्रोटीन बढ़ने के साथ ही साथ स्वाद भी बढ़ जाएगा.
अगर आप अलग-अलग तरह के स्वाद पसंद करते हैं, तो सोयाबीन के अलावा भी कुछ आटे हैं जो शरीर को अच्छी ताकत देते हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट मे शामिल कर सकते हैं.
- चना या बेसन
- अमरंथ या राजगीरा का आटा
- कुट्टू का आटा
- बाजरा और ज्वार
किस आटे में कितना प्रोटीन होता है?
| सोयाबीन का आटा | 35-40 ग्राम |
| बेसन | 20-22 ग्राम |
| राजगीरा | 14-15 ग्राम |
| कुट्टू का आटा | 13-14 ग्राम |
| ओट्स का आटा | 12-13 ग्राम |
इसे भी पढ़ें: तेल और घी वाले चिपचिपे बर्तन कैसे साफ करें? इन घरेलू तरीकों से मिनटों में दूर होंगे जिद्दी दाग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं