लगातार बैठ कर काम करने, खानपान की गलत आदतों और सुस्त जीवनशैली की वजह से बहुत से लोगों के पेट पर चर्बी जम जाती है, जो कई तरह की बीमारियों को भी न्योता देती है. पाचन संबंधी विकारों के अलावा पेट पर जमी चर्बी डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी के जोखिम को भी बढ़ा सकती है. पेट की चर्बी से छुटकारा पाने से न ही केवल आपके लुक में सुधार आता है बल्कि, यह बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. अगर आप बेली फैट को कम करना चाहते हैं तो सही एक्सरसाइज के साथ ही अपनी डाइट में भी बदलाव करें. अपनी डाइट में कुछ खास फूड्स को शामिल कर आप पेट की जमी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं.
मोटापा कम करने के लिए खाएं ये फूड्स- Best Foods For Weight Loss:
1. बीन्स
बीन्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र में सूजन को खत्म करते हैं. पुरानी सूजन होने से आपका वजन बढ़ सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. ओट्स
ओट्स प्रोटीन के साथ ही फाइबर का भी बेहतरीन सोर्स है. फाइबर रिच होने की वजह से ओट्स खाने से अधिक देर तक भूख नहीं लगती, जिससे चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है.
3. लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो पेट की चर्बी से लड़ने में कारगर है. आप नियमित रूप से एक कप लाल शिमला मिर्च का सेवन करते हैं तो पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है.
Kesar Malpua For Diwali: इस दिवाली झटपट बनाएं स्पेशल केसर वाले मालपुए, यहां है आसान रेसिपी
4. ब्रोकली
शिमला मिर्च के समान, ब्रोकली में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है. ये सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद मानी जाती है और अतिरिक्त चर्बी को गलाने का काम कर सकती है.
5. पालक
पालक में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. साथ ही इसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम भी भरपूर होते हैं, ऐसे में बेली फैट को कम करने के लिए पालक के सेवन को बढ़ावा दिया जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं