विज्ञापन

सुबह 10 मिनट में बनेगा हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट, एक बार चखा तो रोज मांगेगे बच्चे

रोजाना पराठा हलवा जैसी चीजें खाकर बोर हो गए हैं, तो हाई प्रोटीन नाश्ता तैयार करके देखें. ये न सिर्फ हेल्दी हैं, बल्कि इतने ज्यादा स्वादिष्ट हैं कि बच्चे बार-बार मांगकर खाएंगे. यहां जानते हैं रेसिपी-

सुबह 10 मिनट में बनेगा हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट, एक बार चखा तो रोज मांगेगे बच्चे
High Protein Breakfast Recipe : हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट कैसे बनाएं?

हर सुबह यही सवाल रहता है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए, जो स्वादिष्ट भी हो, हेल्दी भी हो और परिवार को पसंद भी आए. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझते हैं, तो ये हाई-प्रोटीन डोसा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अच्छी बात ये है कि इसमें न सूजी इस्तेमाल होती है, न मैदा और न ही आटा. दालों, चौलाई और चावल से तैयार यह डोसा स्वाद के साथ-साथ भरपूर पोषण भी देता है. अगर आप पहले से इन चीजों को भिगोकर रखते हैं, तो सुबह सिर्फ 10 मिनट में ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा. इस रेपिसी को यूट्यूब पर Easy And Tasty नाम के एक फूड क्रिएटर ने शेयर किया है. यहां जानते हैं इसकी रेसिपी-

हाई-प्रोटीन डोसा बनाने के जरूरी सामान

  • चना दाल- आधी कटोरी
  • धुली मूंग दाल - आधी कटोरी
  • लाल मसूर दाल - आधी कटोरी
  • चौलाई - आधी कटोरी
  • चावल - आधी कटोरी
  • लहसुन की कलियां - 4 
  • हरी मिर्च - 1 
  • नमक - स्वादानुसार

ऐसे तैयार करें बैटर

सबसे पहले सभी दालों, चौलाई और चावल को अच्छे से धो लें. इसके बाद इन्हें करीब आधा लीटर पानी में रातभर भिगोकर रख दें. सुबह अतिरिक्त पानी निकालकर सभी सामग्री को लहसुन, हरी मिर्च और नमक के साथ मिक्सर में पीस लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं. बैटर तैयार होने के बाद इसे 5-7 मिनट ढककर रख दें. सबसे अच्छी बात ये है कि इस बैटर को फर्मेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती. न इसमें इनो डालना है और न ही बेकिंग सोडा. हेल्दी स्टफिंग के लिए 1 बारीक कटा प्याज, 1 शिमला मिर्च, 1 गाजर और 100 ग्राम पनीर को लेकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करके स्टफिंद तैयार कर लें. 

डोसा बनाने का तरीका

अब डोसा बनाने के लिए तवा अच्छी तरह गर्म करें. हल्का पानी छिड़ककर साफ करें और थोड़ा तेल लगाएं. अब एक करछी बैटर डालकर गोल-गोल फैलाएं. किनारों पर थोड़ा घी या तेल लगाएं और सुनहरा तथा कुरकुरा होने तक सेकें. जब डोसा तैयार हो जाए, तो ऊपर से सब्जियों और पनीर की स्टफिंग डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए सांभर पाउडर, गन पाउडर या चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं.

ये भी पढ़ें - नाश्ते में डोसा खाने है मन? 5 मिनट में बताएं आटे का क्रिस्पी जालीदार डोसा, बिना फर्मेंट किए बनाएं ये रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein, High Protein Dosa, High Protein Dosa Recipes, High Protein Dosa Recippe, High Protein Dosa Recipes For Breakfast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com