खाने के लिए मलाइका अरोड़ा का प्यार हर जगह उनका पीछा करता है. बता दें इन दिनों मलाइका अरोड़ा चंदीगढ़ मे हैं हालांकि वो वहां अपने किसी काम से गई थी लेकिन वहां पर जाकर उन्होंने टेस्टी खाने का आनंद भी उठाया. अब बात जब चंदीगढ़ की हो तो आप समझ ही सकते हैं कि वहां का खाना कितना टेस्टी होगा तभी तो मलाइका भी इसको खाने से खुद को रोक नहीं पाई. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खाने की तस्वीरें शेयर की जिसमें बेहतरीन पंजाबी खाने भोज की झलक नजर आई. फोटोज में आप देख सकते हैं एक प्लेट जिसमें चावल और राजमा रखा हुआ है. वहीं जीरा राइस की थाली के साथ-साथ चिकन / मटन करी की तरह दिखने वाला एक बाउल नजर आ रहा है. सलाद के साथ आधा कटे हुए नींबू और प्याज के ऊपर छिड़का हुआ चाट मसाला. यह सभी तस्वीरें देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने खाने के खूब मजे लिए हैं.

स्वादिष्ट नान के बिना कोई भी पंजाबी खाना पूरा नहीं हो सकता है. एक फॉलो-अप पोस्ट में, मलाइका ने अपनी राजमा चावल की थाली का एक क्लोज-अप शेयर किया है, जिसमें हमें कुछ बटर नान और हरी चटनी की झलक भी नजर आई है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

मलाइका अरोड़ा नें दोस्तों के साथ मिलकर खाया टेस्टी खाना, देखकर ड्रूल करने लगे फैंस - Pics Inside
अब जब पूरा खाना हो गया है तो आखिर में मीठा खाए बिना ये मील कंपलीट कैसे हो सकता है. तो बता दें इस बार उन्होंने सभी फैंसी डेसर्ट को छोड़कर एक क्लासिक स्वीटनर: गुड़ (गुड़) का स्वाद चखा. फोटोज में आप देख सकते हैं कि गुड़ गोल आकार के गुड़ रखे हुए हैं और सभी के ऊपर कसा हुआ नारियल नजर आ रहा है.

मलाइका अरोड़ा को पंजाब के जायके का आनंद लेते देख, हमें यकीन है कि आप भी मन भी कुछ टेस्टी खाने को कर रहा होगा. तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन रेसिपी जो आपको दीवाना बना देंगी.
चना मसाला
पंजाबी खाने में चना मसाला एक ऐसी डिश है जो अमूमन घरो में बनती ही रहती है. यह कई सारे मसालों के साथ स्पाइसी सी करी या फिर ड्राई चना मसाला भी बनाया जाता है. पूरी और चावल के साथ इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है. चना मसाला रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
पिंडी छोले
सभी अपने अपने स्टाइल से छोले बनाते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं पिंडी छोले की रेसिपी. ख़ास पंजाब में बनाया जाने वाला पिंडी छोले भटूरे के साथ लाजवाब लगता है. इसे काबुली चने से ही बनाया जाता है लेकिन इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है. रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं