विज्ञापन

Ind vs Eng Semi Final: किस जगह इंग्लैंड हारा भारत से? शतकवीर बेथेल ने डिटेल से बताया, बोले-बुमराह को हिट करना मुश्किल था

India vs England, 2nd Semi-Final: इंग्लैंड फाइनल में पहुंचने से बस 8 रन दूर रन गया, लेकिन तूफानी शतकवीर जैकब बेथेल ने बताया कि अंग्रेज किस प्वाइंट पर यह मैच हारे

Ind vs Eng Semi Final: किस जगह इंग्लैंड हारा भारत से? शतकवीर बेथेल ने डिटेल से बताया, बोले-बुमराह को हिट करना मुश्किल था
CC Men's T20 World Cup 2026: तूफानी शतकवीर जैकब बेथेल
X: social media

T20 World Cup 2026: यह सही है कि वर्ल्ड कप में गुरुवार को टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ (Ind V/s Eng) के खिलाफ  वानखेड़े में खेले गए मेगा सेमीफाइनल मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पाने में  सफल रही, लेकिन 22 साल के जैकब बेथेल ने 48 गेंदों पर 8  चौकों और 7 छक्कों से खेली तूफानी पारी से भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के फैंस को झकझोर कर रख दिया. अगर उन्हें एक छोर पर अच्छा साथ मिल जाता, तो कौन जानता है कि फाइनल में भारत की जगह  इग्लैंड होता. बहरहाल, अब एक दिन बाद बेथेल ने स्वीकार किया कि किस प्वाइंट पर इंग्लैंड यह मुकाबला हार गया. 

बेथेल-जैक्स की साझेदारी ने रखीं उम्मीदें जिंदा

इंग्लैंड के उभरते सितारे जैकब बेथेल ने स्वीकार किया कि  14वें ओवर की आखिरी गेंद पर विल जैक्स का आउट होना उनके लिए बड़ा झटका था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेथेल ने 105 रन बनाकर इंग्लैंड की वापसी कराई, लेकिन टीम अंत में सात रन से हार गई. पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड मुश्किल में था, लेकिन जैक्स और बेथेल के बीच 39 गेंद में 77 रन की साझेदारी ने टीम की उम्मीदें जीवंत रखी थीं.

'हैरी के विकेट के बाद भी हमारे पास मौका था'

भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल ने पहले पावरप्ले में हैरी ब्रूक का शानदार कैच पकड़ा और फिर 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर डीप प्वाइंट पर शानदार कैच लेकर फॉर्म में चल रहे जैक्स को पवेलियन भेज दिया. जब बेथेल से पूछा गया कि दोनों में कौन-सा कैच ज्यादा निर्णायक था तो उन्होंने कहा कि उस समय जैक्स का आउट होना उनके लिए ज्यादा बड़ा झटका था. उन्होंने कहा, ‘ब्रूकी का कैच भी अच्छा था, लेकिन उस समय मैच में काफी ओवर बचे थे, लेकिन जब मेरे और जैक्सी के बीच साझेदारी चल रही थी और दबाव के बीच उनका कैच लपका जाना हमारे लिए बड़ा झटका था.' 

'दोनों  ही कैच बहुत ही कमाल के'

बेथेल ने आगे कहा, ‘अगर जैक्सी अगले ओवर में भी क्रीज पर रहते, जब बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे तो हम उन पर ज्यादा दबाव डाल सकते थे और आखिरी ओवरों में 30 रन की जरूरत नहीं पड़ती. उस विकेट ने मैच का रुख बदल दिया. दोनों ही कैच कमाल के थे.' बेथेल ने वरुण चक्रवर्ती का सामना करते हुए लगातार तीन छक्के लगाए जिससे भारतीय ‘मिस्ट्री' स्पिनर का मनोबल हिल गया. हालांकि उनके मुताबिक भारत का ‘ट्रंप कार्ड' जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 18वें ओवर में सिर्फ छह रन देकर मैच का नतीजा लगभग तय कर दिया.

'शुरू से ही वरुण को हिट करने का प्लान था'

उन्होंने कहा ‘चक्रवर्ती और बुमराह दोनों ही भारत के ‘ट्रंप कार्ड' थे. मैंने शुरुआत से ही चक्रवर्ती पर दबाव बनाने की कोशिश की. जैसे ही कोई गेंदबाज बचाव करने लगता है तभी बल्लेबाज दबाव बनाने की स्थिति में होता है.' लेफ्टी बल्लेबाज बोले, ‘लेकिन बुमराह की गेदों को हिट करना बहुत मुश्किल है. हमने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपने कौशल का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया. उन्हें पूरा श्रेय जाता है.'

यह भी पढ़ें:   IND vs ENG 2nd Semi-Final: टीम इंडिया का धमाल, कप्तान सूर्या के 5 फैसले कमाल, भारतीय कप्तान की हो रही वाह-वाह

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, T20 World Cup 2026, India Vs England 03/05/2026 Inen03052026268128, Jacob Graham Bethell, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com