विज्ञापन

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का रिलीज से 12 दिन पहले आया धांसू ट्रेलर, फैंस को दिखा 'नया हिंदुस्तान', बोले- 19 मार्च को करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 ईद के खास मौके पर 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसके चलते मेकर्स ने 12 दिन पहले एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज कर दिया है. 

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का रिलीज से 12 दिन पहले आया धांसू ट्रेलर, फैंस को दिखा 'नया हिंदुस्तान', बोले- 19 मार्च को करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग
Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का आया ट्रेलर
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर 2 का ट्रेलर आ गया है. 19 मार्च को रिलीज होने को तैयार आदित्य धर की धुरंधर 2 का टीजर पिछले दिनों काफी चर्चा में था, जिसका कारण पहले पार्ट में दिखाया गया क्लिक के अलावा कुछ नया ना दिखाना था. लेकिन रिलीज से 12 दिन पहले मेकर्स ने रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म से पर्दा उठा दिया है, जिसमें हमजा का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है. वहीं  'धुरंधर: द रिवेंज'के अन्य किरदारों की झलक देखने को मिली है, जिसमें मेजर इकबाल से लेकर बड़े साहब का नाम शामिल है. वहीं ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने धुरंधर 2 को लेकर एक्साइटमेंट दिखाई है और कहा है कि 19 मार्च को फिल्म रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करेगी. 

धुरंधर 2 का आया ट्रेलर

19 मार्च को रिलीज को तैयार धुरंधर 2 का ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दिया है. ट्रेलर में रणवीर सिंह का एक बार फिर दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. वहीं फैंस का कहना है कि धुरंधर की तरह धुरंधर 2 भी 1000 करोड़ पार की कमाई हासिल करेगी. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 ने शुरू कर दी ताबड़तोड़ कमाई, सबसे पहले निशाने पर रणबीर कपूर की एनिमल

रहमान डकैत की मौत के साथ हुआ था धुरंधर के पहले पार्ट का अंत

5 दिसंबर 2025 को 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं धुरंधर फिल्म हाल में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हुई, जो नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. इसके चलते फैंस के बीच भी धुरंधर 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है. वहीं क्लाइमैक्स की बात करें तो रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की मौत के बाद ल्यारी पर हमजा (रणवीर सिंह) के शासन की झलक देखने को मिली थी. 

धुरंधर 2 के बारे में 

धुरंधर के सीक्वल धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन समेत अन्य कलाकारों के नजर आने वाले हैं. जबकि फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. 

ये भी पढे़ं- विराट बने हमजा तो हार्दिक मेजर इकबाल, T20 सेमी फाइनल मैच के बीच इंडियन क्रिकेट टीम का धुरंधर वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com