विज्ञापन

IND vs NZ: अभिषेक का कटेगा पत्ता! गेंम चेंजर को मिलेगा मौका, ये 11 धुरंधर इंडिया को बनाएंगे तीसरी बार चैंपियन

India Probable Playing XI: फाइनल मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम अहमदाबाद पहु्ंच चुकी है. अहम मुकाबले से पहले बात करें भारतीय टीम किन धुरंधरों के साथ खिताबी जंग के लिए मैदान में उतर सकती हैं, तो वो कुछ इस प्रकार हो सकते हैं- 

IND vs NZ: अभिषेक का कटेगा पत्ता! गेंम चेंजर को मिलेगा मौका, ये 11 धुरंधर इंडिया को बनाएंगे तीसरी बार चैंपियन
भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाते हुए

India Probable Playing XI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चमचमाती हुई ट्रॉफी किस टीम के हाथ में जाएगी? इस सवाल के जवाब में अब केवल एक मैच शेष रह गया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार (आठ मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका खिताब पर कब्जा होगा. यही वजह है कि दोनों टीमें आगामी मुकाबले के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं. फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहु्ंच भी चुकी हैं. अहम मुकाबले से पहले बात करें भारतीय टीम किन धुरंधरों के साथ खिताबी जंग के लिए मैदान में उतर सकती हैं, तो वो कुछ इस प्रकार हो सकते हैं- 

संजू सैमसन के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करते हुए आ सकते हैं नजर 

फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन के साथ ईशान किशन पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं. जारी टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा को लगातार मौके दिए गए हैं. मगर वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे उतर नहीं पाए हैं. वहीं संजू सैमसन और ईशान किशन ने मिले मौकों को दोनों हाथों से भुनाया है. जिसके बाद प्रबल संभावना नजर आ रही है कि फाइनल मुकाबले में कप्तान और कोच सैमसन और किशन की जोड़ी के साथ आगे बढ़ सकते हैं. 

कैप्टन सूर्या, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के कंधों पर रहेगा मध्यक्रम का भार 

मध्यक्रम का भार विशेष रूप से कैप्टन सूर्या, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह के कंधों पर रहेगा. कैप्टन सूर्या का प्रदर्शन भी जारी टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है. मगर अन्य क्षेत्रों में उन्होंने जबरदस्त योगदान दिया है. वहीं शुरुआती मुकाबलों में फ्लॉप होने के बाद तिलक वर्मा ने लय पकड़ ली है. वहीं रिंकू सिंह के बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. बेहद कम समय में उन्होंने मैच फिनिश करने की कला को बखूबी सीखा है.

भारतीय टीम के जान हैं ये तीन ऑलराउंडर

फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. ये ऑलराउंडर खिलाड़ी कोई और नहीं हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल हैं. ये तीनों ही खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं. जारी टूर्नामेंट में वह अच्छे टच में भी नजर आ रहे हैं. 

बुमराह सहित इन गेंदबाजों पर रहेगी गेंदबाजी का दारोमदार 

तेज गेंदबाजी का दारोमदार मुख्य रूप से जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के कंधों पर रहेगा. जारी टूर्नामेंट में दोनों गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी भी की है. मुख्य स्पिनर के तौर पर वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है. चक्रवर्ती की करिश्माई गेंदबाजी से हर कोई भलीभांति वाकिफ है. 

फाइनल मुकाबले के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन 

संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती. 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng Semi Final: किस जगह इंग्लैंड हारा भारत से? शतकवीर बेथेल ने डिटेल से बताया, बोले-बुमराह को हिट करना मुश्किल था

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com