विज्ञापन

दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, बताए वहां के हालात, बोलीं- मैंने अपनी आंखों से मिसाइल आते देखी

मलाइका अरोड़ा की मां इस वक्त दुबई में हैं. वह अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गई थीं लेकिन अभी तक लौट नहीं पाई हैं.

दुबई में फंसी मलाइका अरोड़ा की मां, बताए वहां के हालात, बोलीं- मैंने अपनी आंखों से मिसाइल आते देखी
मलाइका अरोड़ा की मां दुबई में
Social Media
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकार्प दुबई में फंसी हुई हैं जहां अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में जॉयस ने बताया कि उन्होंने खुद आसमान में मिसाइलों को रोके जाते हुए देखा, जिसे उन्होंने “डरावना” एक्सपीरियंस बताया. जॉयस दुबई में अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने आई थीं. उन्होंने कहा, “मैं अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन के लिए यहां आई थी और कुछ दिनों बाद मेरा भी जन्मदिन मनाया गया. मैं 3 मार्च को मुंबई वापस लौटने वाली थी, लेकिन युद्ध के कारण फ्लाइट कैंसल होने की सूचना मिली.”

तनाव भरे माहौल के बावजूद जॉयस ने दुबई में खुद को सुरक्षित महसूस करने की बात कही. उन्होंने आगे कहा, “मैं यहां सुरक्षित महसूस कर रही हूं. मैंने अपनी आंखों से मिसाइलों को आसमान में इंटरसेप्ट होते देखा. यह डरावना था, लेकिन दुबई की सेना बहुत अच्छा काम कर रही है. मेरी बेटियां मुंबई में हैं और उन्हें पता है कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं. वे दिन में तीन-चार बार फोन करती हैं और हम लगातार संपर्क में हैं. अब कुछ उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही मुंबई लौट सकूंगी.”

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: ईरानी एक्ट्रेस कर रही पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, बोलीं- हमारी सरकार को हमारी परवाह नहीं है लेकिन मोदी जी ने...

हाल ही में जॉयस का जन्मदिन भी आया था. मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपनी, जॉयस और अमृता की एक फोटो शेयर की थी. कैप्शन में लिखा, “ये हम हैं ❤️ हैप्पी बर्थडे मॉम्सी, मदरशिप… हमारी रीढ़ @joycearora” पिछले साल भी मलाइका ने अपनी मां के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था, “हैप्पी बर्थडे, मेरी मॉम्सी… लव यू @joycearora.”

जॉयस की दो बेटियां हैं - मलाइका और अमृता. मलाइका 11 साल की थीं और अमृता 6 साल की, जब जॉयस और अनिल अरोड़ा अलग हुए थे. इसके बाद दोनों बहनों को जॉयस ने थाने से चेंबूर शिफ्ट करके अकेले पाला.

यह भी पढ़ें: टॉक्सिक अब 19 मार्च को नहीं होगी रिलीज, धुरंधर 2 का डर नहीं ईरान-इजरायल-अमेरिका बने वजह

2022 में ग्रैजिया मैगजीन को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने अपनी मां और बचपन के बारे में कहा था, “मेरा बचपन शानदार था, लेकिन आसान नहीं था. पीछे मुड़कर देखूं तो इसे उथल-पुथल भरा कहूंगी. मुश्किल वक्त भी महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं. माता-पिता के अलग होने से मुझे अपनी मां को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिला.”

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Mom, Malaika Arora Mother, Malaika Arora Mother In Dubai, Malaika Arora Mom In Dubai, Joyce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com