मखाना मोदक बनाने का आसान तरीका
NDTV
बप्पा के लिए भोग बनाना है और सोच रहे हैं क्या बनाएं? तो मखाने और ड्राई फ्रूट्स से तैयार होने वाले ये शानदार मोदक एकदम सही विकल्प हैं. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इन्हें बनाने के लिए ना तो मावा यानी खोया की जरूरत पड़ती है और ना ही किसी तरह के मिल्क पाउडर या कंडेंस मिल्क की. कम सामग्री में बनने के बावजूद ये स्वाद में बेजोड़ होते हैं और भरपूर एनर्जी भी देते हैं.
@NishaMadhulika ने अपने यूट्यूब चैनल पर लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी शेयर की है.
देखिए वीडियो...
मोदक बनाने के लिए सामग्री:
- मखाने (दो कप लगभग)
- फुल क्रीम दूध (आधा लीटर)
- चीनी (तीन-चौथाई कप)
- बादाम (दो चम्मच बारीक कटे हुए)
- काजू (दो चम्मच दरदरे कूटे हुए)
- डेसिकेटेड नारियल (दो चम्मच)
- पिस्ता कतरन (एक चम्मच)
- इलायची (चार छोटी)
- शुद्ध घी (थोड़ा सा)
स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका:
- सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें दो कप मखाने डालकर मध्यम आंच पर करीब पांच मिनट तक सूखा भून लें.
- जब मखाने क्रिस्पी हो जाएं और आसानी से हाथ से टूटने लगें, तो गैस बंद करके इन्हें ठंडा कर लें और मिक्सी में दरदरा पीसकर पाउडर बना लें.
- अब उसी कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म करें.
- इसमें कटे हुए बादाम और काजू डालकर हल्का सा भूनें ताकि इनकी नमी निकल जाए.
- इसके तुरंत बाद डेसिकेटेड नारियल और पिस्ता कतरन भी मिला दें.
- सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का कुरकुरा होने तक भूनकर एक तरफ रख लें.
- इसके बाद, कढ़ाई में आधा लीटर फुल क्रीम दूध उबालने के लिए चढ़ाएं.
- जब दूध में अच्छा उबाल आ जाए, तो आंच को मीडियम करके इसे तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न होने लगे.
- बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मलाई किनारों पर न चिपके.
- लगभग अठारह मिनट बाद जब दूध काफी गाढ़ा हो जाए, तब इसमें तय मात्रा के अनुसार चीनी मिला दें.
- चीनी घुलने के बाद इसमें पिसा हुआ मखाने का पाउडर और भुने हुए सारे ड्राई फ्रूट्स डाल दें साथ ही, ताजी कुटी हुई इलायची का पाउडर भी मिला लें.
- अब इस पूरे मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह कढ़ाई छोड़ने लगे और एक परफेक्ट थिक डो यानी आटे की तरह न बन जाए.
- इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर थोड़ा हल्का ठंडा होने दें ताकि हाथ से छुआ जा सके.
- अब मोदक के सांचे पर हल्का सा घी लगाकर चिकना कर लें.
- सांचे को बंद करके थोड़ा-थोड़ा मिश्रण अंदर भरें और उंगलियों से दबाते हुए अच्छी तरह सेट कर लें.
- सांचा खोलते ही सुंदर और मनमोहक मोदक बाहर आ जाएगा.
- इसी प्रक्रिया से सारे मिश्रण के मोदक तैयार कर लें.
इसे भी पढ़ें: ये वाला 'एनर्जी ड्रिंक' पीते हैं पीएम मोदी, कई बार कर चुके हैं Sea Buckthorn का गुणगान, फायदे जानकर चौंक जाएंगे
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Healthy Modak Recipe, Makhana Benefits, Dry Fruit Modak Recipe, Falahari Recipe, Nisha Madhulika