Viral Video: डीडी न्यूज के एंकर रह चुके शम्मी नारंग ने बीते रविवार सुबह अपने पौते रुशान को पहली बार मेट्रो में सफर कराया. ट्रेन में जैसे ही 'दरवाजों से हटकर खड़े हों' वाला अनाउंसमेंट हुआ तो नन्हा रुशान हैरान रह गया. क्योंकि उस आवाज को वो पहचानता था, लेकिन ऐसी जगह पर उसने इसे पहले कभी नहीं सुना था. थोड़ी देर की हैरानी के बाद वो अपने हंसते हुए 'दादू की आवाज' कहते हुए इशारा करता है, जिसे देखकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.
'एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचेगी आवाज'
रविवार शाम करीब 7 बजे 1 मिनट 4 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए 'मेट्रो अंकल' शम्मी नारंग ने लिखा, 'हमारे लिए यह एक बहुत ही खास पल था. हो सकता है कि मैं हमेशा इन मेट्रो ट्रेनों में सफर न करूं, लेकिन मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मेरी आवाज एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचेगी. मुझसे मेरे छोटे पोते रुशान तक, और शायद एक दिन उसके पोते-पोतियों तक और उसके भी आगे.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
I may not travel on these Metro trains forever… but I take immense pride in knowing that my voice will travel from one generation to another. From me to my little grandson, Rushaan, and perhaps one day to his grandchildren… and beyond ♥️ Today, we took Rushaan on his very first Metro ride. He was equal parts amazed and bewildered to hear Dadu's voice echoing through the train… a voice he knows, but in a place he had never heard it before. A rather special moment for us 👶🚆 @OfficialDMRC #DelhiMetro #ShammiNarang #MetroUncle
— Shammi Narang (@iamshamminarang) October 4, 2026
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
आज 2 दिन बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस पर जमकर कमेंट करते हुए अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आवाज सुनकर ऐसा लगता है जैसे मेरा बचपन मेरी आंखों के सामने आ गया हो.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो बहुत प्यारा है. आपके लिए गर्व का पल है. भगवान रुशान पर कृपा बनाए रखे. दिल्ली मेट्रो में आपकी आवाज सुनकर बहुत अच्छा लगता है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'नॉर्थ कैंपस से थक-हारकर लौटने पर आपकी आवाज सुकून देती है. आप अनजाने में ही हमारी और दिल्ली मेट्रो के हर यात्री की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं. देश की सेवा के लिए आपका धन्यवाद. यह हमेशा हमारी सोच, हमारे मन और हमारे व्यवहार में बसा रहेगा.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'यह बहुत अच्छी बात है कि आपके पोते-पोती को यह अनुभव करने का मौका मिला. हम आपको तब से देखते हुए बड़े हुए हैं जब DD ही एकमात्र चैनल हुआ करता था. वे सुनहरे दौर की सुनहरी यादें हैं. मैं आपके और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं.'
यह भी पढ़ें | ऑक्सफोर्ड में एडमिशन पाने वाले भारतीय ने बताया दुबई में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 3BHK में रहता हूं'
यह भी पढ़ें | नाइजीरिया में वायुसेना का प्लैन क्रैश, 32 लोगों की मौत, 3 दिन का राष्ट्रीय शोक, बिजली कड़कने जैसी आई थी आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं