विज्ञापन

बढ़ती उम्र में भी मजबूत रहेंगी हड्डियां, बस रोज 1 कटोरी खाएं इस चीज से बना रायता

कैल्शियम की कमी और थकान होगी गायब, रोज़ाना डाइट में शामिल करें ये खास रायता.

बढ़ती उम्र में भी मजबूत रहेंगी हड्डियां, बस रोज 1 कटोरी खाएं इस चीज से बना रायता
कैसे बनाएं मखाने का रायता.
NDTV

क्या आपको भी सीढ़ियां चढ़ते वक्त घुटनों में दर्द होने लगा है? या सुबह उठते ही आपके घुटने सख्त और भारी महसूस होते हैं? अगर आप रोज पेनकिलर खाकर सिर्फ दर्द को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. दरअसल आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से बहुत कम उम्र में ही हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं. लेकिन इसके लिए महंगी दवाइयां नहीं बल्कि, आपकी किचन में ही उपाय मौजूद है. 

यू्ट्यूब चैनल (@MaaYehKaiseKarun) पर एक बेहद शानदार और सेहतमंद रेसिपी शेयर की गई है. इस नुस्खे को अपनाकर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों को अंदर से मजबूत बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस खास चीज़ से बने रायते के बारे में. 

​क्या है यह खास चीज़?

हम बात कर रहे हैं मखाने से बनने वाले स्वादिष्ट और पौष्टिक रायते की. मखाना सिर्फ एक हल्का-फुल्का स्नैक्स नहीं है, बल्कि यह पोषक तत्वों का खजाना है. मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, मांसपेशियों को आराम देते हैं और शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

यहां देखें रेसिपी वीडियो- 

कैसे बनाएं घर पर झटपट हेल्दी रायता-

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल मखाने लें. अब इन्हें किसी कढ़ाई में बिना घी के धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक अच्छे से भून लें. 
  2. जब मखाने क्रंची हो जाएं और आसानी से टूटने लगें, तो गैस बंद कर दें.
  3. ​इसके बाद, एक फ्रेश खीरा लें और उसे अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें. खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखती है. 
  4. अब एक बर्तन में फ्रेश जमा हुआ घर का दही लें और उसे अच्छे खासे तरीके से फेंट लें. 
  5. स्वाद और ताजगी बढ़ाने के लिए धनिया, पुदीना, थोड़ा सा अदरक और हरी मिर्च की हरी चटनी पीसकर दही में मिला लें.
  6. ​अब इस हरे-भरे दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा और भुने हुए मखाने मिला दें. 
  7. इसमें स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, काला नमक और हल्की सी चीनी मिलाएं. 
  8. लास्ट में, राई, सौंफ, जीरा, हींग, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाकर इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना लें.
  9. तैयार होने के बाद इस रायते को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि मखाने दही और पानी को अच्छी तरह सोख लें और मुलायम हो जाएं. 
  10. इसे आप दोपहर के खाने या रात के खाने में रोज एक कटोरी खा सकते हैं.

मखाने के फायदे-

  • ​मखाने में मौजूद कैल्शियम बढ़ती उम्र में हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है.
  • जिन लोगों को उठने-बैठने में घुटनों से आवाज आती है या दर्द रहता है, उनके लिए यह रामबाण है.
  • शरीर में कैल्सियम की कमी और हर वक्त रहने वाली थकान को यह दूर करता है.
  • फ्रेश दही और पुदीने की ठंडक पेट को राहत देती है और डाइजेशन को बेहतर रखती है.

ये भी पढ़ें-

गैस के पीछे जमी चिकनाई और तेल के दाग कैसे करें साफ? ये आसान देसी नुस्खे चुटकियों में करेंगे टाइल्स की सफाई

गट हेल्थ से लेकर वेट लॉस तक, जानें राइस कांजी के फायदे और बनाने का सही तरीका

फ्रिज खोलते ही आती है अजीब सी महक? किचन की इस 1 चीज़ से मिनटों में गायब होगी Fridge की बदबू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana Raita, Makhana Raita Banane Ki Vidhi, Makhana Raita Khane Ke Fayde, Makhana Raita Recipe Benefits, Makhana Raita In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com