विज्ञापन

हाथ चिपचिपे होते हैं कटहल काटते हुए? इस ट्रिक से साफ करें और बनाएं चटपटी कटहल करी

कटहल को ऐसे बनाएंगे तो मटन-पनीर भी फेल हो जाएगा. @NishaMadhulika की बताई इस खास रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

हाथ चिपचिपे होते हैं कटहल काटते हुए? इस ट्रिक से साफ करें और बनाएं चटपटी कटहल करी
Kathal Ki Sabji Recipe
NDTV

जब कभी घर में कुछ खास और हटकर खाने का मन हो, तो कटहल का नाम जुबां पर सबसे पहले आता है. यह एक ऐसी लाजवाब सब्जी है, जिसे सही तरीके से बनाया जाए तो यह मटन या पनीर को भी टक्कर दे सकती है. आज हम आपके साथ @NishaMadhulika की बताई खास अंदाज में कटहल की ऐसी रिच ग्रेवी वाली सब्जी की रेसिपी शेयर करने वाले हैं.

इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें टमाटर और दही का खट्टा-मीठा मेल, ताजे कुटे हुए साबुत मसालों की सोंधी महक और घर की ताजी मलाई का क्रीमी टेक्सचर मिलकर इसे बेहद शाही बना देता है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • कटहल (300 ग्राम)
  • उबालने के लिए (2 कप पानी)
  • हल्दी पाउडर (1/4 छोटी चम्मच)
  • नमक ( 1/2 छोटी चम्मच)
  • तेजपत्ता (2)
  • दालचीनी (2 छोटे टुकड़े)

ग्रेवी के लिए:

  • सरसों का तेल (4 बड़े चम्मच)
  • जीरा (1/2 छोटी चम्मच)
  • हींग (2 चुटकी)
  • टमाटर (2 लगभग 200 ग्राम)
  • अदरक (3/4 इंच टुकड़ा)
  • हरी मिर्च (1) 
  • दही (1/4 कप)
  • घर की ताजी मलाई (2-3 बड़े चम्मच)

मसाले: 

  • हल्दी पाउडर (1/2 छोटी चम्मच)
  •    धनिया पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  •    लाल मिर्च पाउडर (3/4 छोटी चम्मच)
  •    जीरा पाउडर (1/2 छोटी चम्मच)
  •    सौंफ पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  •    नमक (स्वादानुसार)
  •   गरम मसाला या ताजे कूटे मसाले (बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च)
  •    कसूरी मेथी (1 बड़ा चम्मच)
  •    हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

बनाने की विधि:

  1. हाथों पर तेल लगाकर कटहल का मोटा छिलका हटाएं और बड़े टुकड़ों में काट लें.
  2. कुकर में कटहल, 2 कप पानी, हल्दी, नमक, तेजपत्ता और दालचीनी डालकर एक सीटी आने तक उबालें.
  3. उबले कटहल को निकालकर कड़े छिलके हटा दें.
  4. टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बनाएं, और साबुत मसालों इलायची, लौंग, काली मिर्च को दरदरा कूट लें.
  5. कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें.
  6. जीरा, हींग, टमाटर का पेस्ट और सभी सूखे मसाले हल्दी, धनिया, मिर्च, जीरा, सौंफ पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक भूनें.
  7. आंच धीमी करके फेंटा हुआ दही और ताजी मलाई मिलाएं.
  8. अब कटहल उबालने वाला बचा हुआ पानी और कटहल के टुकड़े डालें.
  9. ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट पकाएं ताकि मसाले अंदर तक समा जाएं.
  10. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: अंडा फ्राई करने का पुराना तरीका छोड़िए, सिर्फ 1 ट्रिक से बनेगा परफेक्ट और फूला-फूला फ्राइड एग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kathal Ki Sabji Kaise Banaye, How To Cut Jackfruit, Jackfruit Curry Recipe, Kathal Recipe Chicken Style, Nisha Madhulika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com