विज्ञापन

नोएडा में जापानी पार्क, अक्टूबर महीने में बच्चों और पर्यटकों को मिलेगा तोहफा

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर 94 में जापानी पार्क तैयार कर रहा है जो अक्टूबर महीने में तैयार हो जाएगा. 9 एकड़ में बन रहे जापानी पार्क काफी अनूठा पार्क है, जो बच्चों और बूढ़ों के लिए आकर्षक होगा.

नोएडा में जापानी पार्क, अक्टूबर महीने में बच्चों और पर्यटकों को मिलेगा तोहफा
नोएडा में जापानी पार्क का चल रहा है काम
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • नोएडा में जापानी पार्क हो रहा है तैयार.
  • अक्टूबर महीने में प्राधिकरण खोल सकता है.
  • जापानी पार्क से दिल्ली-एनसीआर को भी फायदा.

नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी है. अकसर नोएडा में रहने वाले लोग बच्चों को घुमाने के लिए सोचते हैं कि उन्हें घुमाने के लिए कहां ले जाएं. बच्चों में इंडोर एक्टीविटी बढ़ रही है, और मॉल में गेम्स जैसे खेल को पसंद कर रहे हैं. ऐसे में खुला पार्क और उसमें बच्चों के लिए खेलने के लिए साधन मिले तो यह काफी मजेदार होगा. वीकेंड पर छुट्टी के दिन घूमने की जगह मिल जाएगी और पिकनिक स्पॉट भी बन सकता है. नोएडा प्राधिकरण द्वारा ऐसा ही खुला पार्क तैयार किया जा रहा है. प्राधिकरण द्वारा करीब 9 एकड़ जमीन पर जापानी पार्क तैयार किया जा रहा है.

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, सेक्टर 94 में जापानी पार्क तैयार किया जा रहा है, जो अक्टूबर महीने में तैयार हो जाएगा. 9 एकड़ में बन रहे जापानी पार्क काफी अनूठा पार्क है, यह 14 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है. प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया की आम जनता, बच्चों और पर्यटकों के लिए अक्टूबर महीने में ही खोल दिया जाएगा.

नोएडा में जापानी पार्क का अहसास

इस बारे में प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई है कि पार्क का थीम जापानी पार्क और इसकी संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. जहां प्रकृतिक प्रेम, मानसिक शांति और अध्यात्म की झलक देखने को मिलेगी. पार्क के अंदर ऐसे चीजों को बनाया जा रहा है जो सीधे जापान स्थित पार्क का अहसास कराएगा.

बच्चों के लिए खास होगा जापानी पार्क

जापानी पार्क नोएडा के सेक्टर 94 में तैयार किया जा रहा है. इस पार्क में बच्चों के लिए काफी कुछ आकर्षक होगा. बच्चों के इंटरटेनमेंट के लिए खास जापानी झूले और ड्रैंगन झूले लगाए जा रहे हैं. झूला काफी विशाल होगा. इसके अलावा झरने का निर्माण कराया जा रहा है और वॉटर बॉडी विकसित किए जा रहे हैं जो नदी जैसी होगी और उस पर छोटे-छोटे पुल भी होंगे. पार्क में सुबह-शाम को टहलने वालों के लिए वार्किंग ट्रैक बनाया जा रहा है जो काफी लंबा होगा.

पार्क में खास तकनीक से पौधे उगाए जा रहे हैं, इसके लिए मियावाकी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. जो कम समय से घने जाल का रूप ले लेता है. युवाओं और सोशल मीडिया लवर्स के लिए पार्क में कई आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं

दिल्ली वालों को भी होगा फायदा

जापानी पार्क केवल नोएडा के लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए फायदेमंद होगा. यह पार्क दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ओखला बर्ड सेंचुरी और महामाया फ्लाईओवर के पास सिथित है. माना जा रहा है कि यह पार्क परफेक्ट वन -डे पिकनिक स्पॉट साबित होगा.

यह भी पढ़ें | दिल्ली के 190 पार्क डेंजर जोन में, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे, DDA के एक्शनप्लान से तस्वीर बदलेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Park For Couples, Noida Park, Noida Park News, Noida News, Delhi NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com