विज्ञापन

2 कप मैदा से बनाएं एकदम सॉफ्ट और फूले-फूले कुलचे, मुंह में रखते ही हो जाएगा गायब

घर में सिर्फ 2 कप मैदे से आप एकदम मार्केट जैसी सॉफ्ट कुलचे तैयार कर सकते हैं. यहां जानते हैं रेसिपी-

2 कप मैदा से बनाएं एकदम सॉफ्ट और फूले-फूले कुलचे, मुंह में रखते ही हो जाएगा गायब
Soft Kulche Recipe : घर पर कुलचे कैसे बनाएं?

Kulche Recipe : ब्रेड जैसी सॉफ्ट, फूली-फूली और मक्खन सी मुलायम कुलचा खाते ही उसका स्वाद दिल जीत लेता है. रेस्टोरेंट या ढाबों में मिलने वाले ये कुलचे अगर घर पर भी बिल्कुल वैसे ही बन जाएं, तो बात ही अलग है. अगर आपने अब तक घर पर कुलचे बनाने की कोशिश नहीं की है, तो यूट्यूब की मशहूर फूड ब्लॉगर निशा मधुलिका की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. सिर्फ 2 कप मैदे से आप बाजार जैसे नरम और स्वादिष्ट कुलचे तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी-

वीडियों में देखे रेसिपी-

घर पर कैसे बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट कुलचे?

आवश्यक सामग्री

मैदा - 2 कप 
चीनी - 1 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच 
यीस्ट -1 छोटा चम्मच 
तेल या घी - 2 बड़े चम्मच 
गुनगुना पानी जरूरत अनुसार
तलने के लिए तेल

विधि

सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा डालें,  फिर नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब गुनगुने पानी में यीस्ट मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. जब यीस्ट एक्टिव हो जाए, तो इसे मैदा में डालें. साथ ही तेल या घी भी मिला दें.

अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटा जितना मुलायम होगा, कुचले उतने ही सॉफ्ट बनेंगे. गूंथे हुए आटे को ढककर 1 से 2 घंटे के लिए गर्म जगह पर छोड़ दें, ताकि ये अच्छे से फूल जाए. 

जब आटा अच्छी तरह फूल जाए, तो उसे हल्के हाथों से दोबारा गूंथ लें. इसके बाद छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें हल्का सा बेलकर कुलचे का आकार दें. 

अब एक तवा लें और उसे गर्म करें. इसके बाद तवे पर हल्का सा तेल या फिर घी डालें और फिर कुचले को दोनों ओर से हल्का सा पकाएं.  

कुलचे बनाने की टिप्स क्या है?

  • ध्यान रखें कि आटा हमेशा नरम गूंथें.
  • यीस्ट का इस्तेमाल करने से कुचले ज्यादा मुलायम बनते हैं.
  • आटे को पर्याप्त समय तक फूलने दें.
  • बहुत तेज आंच पर न पकाएं.
  • कुचलों को सेंकने के टिश्यू पेपर से लपेटकर रखें. ऐसा करने से ये लंबे समय तक लॉफ्ट रहते हैं.

इसे आप छोले या मटर की सब्जी के साथ सर्व करें. सर्व करने से पहले कुलचों को दोबारा से सेंक लें, ताकि खाने में सॉफ्ट लगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulcha Chole, Kulche Recipe, Nisha Madhulika, Nisha Madhulika Cooking Show, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com