विज्ञापन

ये वाला 'एनर्जी ड्रिंक' पीते हैं पीएम मोदी, कई बार कर चुके हैं Sea Buckthorn का गुणगान, फायदे जानकर चौंक जाएंगे

सोशल मीडिया पर छाया पीएम मोदी का पुराना वीडियो, लद्दाख के इस चमत्कारी फल Sea Buckthorn को बताया दुनिया की बेस्ट बेरी. जानें इसके जूस कैसे बनाएं?

ये वाला 'एनर्जी ड्रिंक' पीते हैं पीएम मोदी, कई बार कर चुके हैं Sea Buckthorn का गुणगान, फायदे जानकर चौंक जाएंगे
सी बकथॉर्न बेरी लेने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
NDTV

आजकल सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो अचानक से बहुत ज्यादा शेयर किया जा रहा है. इस क्लिप में वे एक बेहद खास पहाड़ी फल के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका नाम सी बकथॉर्न है. आम तौर पर लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते, लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी ने इसके गुणों का जिक्र किया है, उसके बाद से हर कोई हैरान है कि आखिर यह पहाड़ी पौधा इतनी चर्चा में क्यों आ गया है.

सबसे पहले ये देखिए वीडियो...

क्या है यह सी बकथॉर्न?

ये पौधा ज्यादातर लद्दाख और हिमालय की बर्फ से ढकी वादियों में मिलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये माइनस 40 डिग्री की कड़ाके की ठंड से लेकर 40 डिग्री की तपती गर्मी तक, हर मौसम में आराम से जिंदा रह लेता है.

सी बकथॉर्न के फायदे

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, प्रोटीन्स, अमीनो एसिड्स और कई तरह के जरूरी ऑर्गेनिक तत्व पाए जाते हैं,

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता: इसका पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्यूनिटी को इतना मजबूत कर देता है कि मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियां आसानी से छू नहीं पातीं.
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल: यह फल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, बुखार, ट्यूमर, स्टोन, पेट के अल्सर और साधारण सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में भी बहुत राहत देता है.

सी बकथॉर्न का जूस बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले सी बकथॉर्न को अच्छी तरह से ब्लेंड करके रख लें.
  2. अब एक बर्तन में एक कप पानी डालकर उसे अच्छे से उबाल लें.
  3.  उबलते हुए पानी में थोड़ा सा अदरक कद्दूकस करके डालें और साथ में दालचीनी की एक छोटी सी डंडी भी मिला दें.
  4.  इसके बाद इसमें तैयार किया हुआ सी बकथॉर्न का पाउडर डालें और इसे दो मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें.
  5. जब यह अच्छे से पक जाए, तो इसे छानकर एक कप में निकाल लें.
  6. स्वाद और अतिरिक्त फायदे के लिए इसमें एक चम्मच ताजा संतरे का जूस मिला लें.

इसे भी पढ़ें: सब्जी में ज्यादा मिर्च हो जाए तो क्या करें? 3 हैक्स, जिससे स्वाद हो जाएगा बेहतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Sea Buckthorn, Sea Buckthorn Benefits, Food, Sea Buckthorn Capsules Benefits Sea Buckthorn Oil Benefits Sea Buckthorn Juice Sea Buckthorn Juice Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com