How To Make Healthy Breakfast With Leftover Roti: क्या आपके घर में भी अक्सर रोटियां बच जाती हैं? ज्यादातर लोग बची हुई रोटियों को या तो जानवरों को दे देते हैं या फिर बेमन से दोबारा गर्म करके खाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जादुई रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप जानबूझकर रोटियां बचाना शुरू कर देंगे. सिर्फ एक कटोरी दही, कुछ ताजी सब्जियां और बची हुई रोटी ये तीन चीजें मिलकर एक ऐसा 'तवा स्नैक' तैयार करती हैं, जिसका स्वाद पिज्जा जैसा आता है, लेकिन यह उससे कहीं ज्यादा हेल्दी और हल्का होता है.
क्यों खास है यह रेसिपी?
बाजार में मिलने वाला पिज्जा मैदे से बना होता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है. वहीं, यह गेहूं के आटे की शक्ति और दही की गुडनेस से भरा है. इसमें तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है, जिससे यह वेट लॉस करने वालों के लिए भी एक बेहतरीन नाश्ता बन जाता है.

बची रोटी और दही से कैसे बनाएं रेसिपी- (How To Make Leftover Roti Snacks)
सामग्री-
- बची हुई रोटियां
- दही (टंगा हुआ दही हो तो और अच्छा)
- बारीक कटी सब्जियां (शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, स्वीट कॉर्न)
- मसाले, नमक, काली मिर्च, थोड़ी सी लाल मिर्च और चाट मसाला
- बारीक कटा हरा धनिया
- हल्का सा मक्खन या घी
-
विधि-
- सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें सारी बारीक कटी सब्जियां, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डाल दें. याद रखें, सब्जियां बिल्कुल छोटी कटी होनी चाहिए ताकि वे रोटी पर आसानी से सेट हो जाएं.
- एक बची हुई रोटी लें. उसके एक तरफ दही और सब्जियों वाला यह गाढ़ा पेस्ट अच्छी तरह फैला दें. आपको इसे थोड़ा मोटा लगाना है ताकि खाते समय हर बाइट में सब्जियों का स्वाद आए.
- अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा घी या मक्खन लगाएं. जिस तरफ आपने मसाला लगाया है, उस हिस्से को सावधानी से तवे पर रखें.
- इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक सिकने दें. जब सब्जियां हल्की नरम हो जाएं और दही थोड़ा सेट हो जाए, तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी इसे तब तक सेकें जब तक रोटी एकदम 'कुरकुरी' (Crispy) न हो जाए.
- इसे तवे से उतारें और ऊपर से थोड़ा सा बारीक सेव या हरा धनिया डालें. इसे पिज्जा की तरह टुकड़ों में काटें और केचप के साथ सर्व करें.
ये भी पढ़ें- Frozen Cassata Ice Cream Cake: गर्मी में घर पर बनाएं फ्रोजन कसाटा आइसक्रीम केक, हर बाइट में मिलेगा ठंडा-मीठा मजा
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं