विज्ञापन
19 days ago

NEET UG Exam 2026 Cancelled: राजस्थान में हुए बड़े पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. नीट की ये परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था.  पिछले कुछ दिनों से नीट परीक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. इस मामले को लेकर प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है. इस परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि किस जगह से ये पेपर लीक हुआ. एनटीए की शिकायत के बाद राजस्थान SOG ने जांच शुरू की और पता लगा कि एक सैंपर पेपर में 100 से ज्यादा सवाल हूबहू थे. 

कब होगी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगा. करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा. एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि छात्रों को वही सेंटर अलॉट होंगे, जहां उन्होंने परीक्षा दी थी. एजेंसी ने कहा है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा को कैंसिल करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा ये भी बताया गया है कि छात्रों को दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. उनके लिए जल्द ही नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. 

NEET UG Exam 2026 : कब हुआ था नीट एग्जाम

आपको बता दें कि नीट एग्जाम इस साल 3 मई को आयोजित किया गया था. जिसमें 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. ऐसे में परीक्षा रद्द होना लाखों छात्रों के लिए बड़ा झटका है. 

7 से 10 दिन में जारी होगा नीट रिएग्जाम का शेड्यूल

Neet-ug, Re-exam : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा कि रद्द हुई NEET-UG 2026 परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का शेड्यूल अगले सात से दस दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कथित पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

7 से 10 दिन में जारी होगा नीट रिएग्जाम का शेड्यूल

Neet-ug, Re-exam : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने मंगलवार को कहा कि रद्द हुई NEET-UG 2026 परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का शेड्यूल अगले सात से दस दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा. साथ ही, उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कथित पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

NTA NEET-UG 2026 Cancellation: एनटीए के सारे दावे हो गए हवा, छात्रों और अभिभावकों का फूटा गुस्सा

एनडीटीवी की एक्सक्सूसिव बातचीत में कोटा के छात्रों और उनके अभिभावकों का एनटीए पर गुस्सा फूट गया है. उनका कहना है कि एनटीए ने सिक्योरिटी को लेकर दावे किए थे वो सारे कहां गए कैसे पेपर लीक हो गया. एनटीए जी मेन की तरह सीबीट मोड में नीट की परीक्षा कराए. पूरी रिपोर्ट इस लिंक पर जाकर पढे़ें-

NEET 2026: 'मेहनत बेकार, अब सिर्फ फ्रस्ट्रेशन', नीट रद्द होने पर NDTV से बोले कोटा के छात्र और परेशान अभिभावक

सीबीआई ने शुरू की नीट पेपर लीक की जांच

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नीट यूजी के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामला दर्ज कर लिया है और अब राजस्थान एसओजी से केस संबंधी सभी चीजें सीबीआई को सौंपी जाएंगीं. 

NTA NEET-UG 2026 Cancellation: कुल सात लोग गिरफ्तार

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद पेपर लीक के आरोपियों को पकड़ा जा रहा है. इस मामले में सरगना की निशानदेही पर चार और लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई लोग हिरासत में हैं. 

NEET Exam Leak: लाखों में बेचे गए नीट के पेपर

नीट परीक्षा रद्द हो चुकी है, पेपर लीक के सबूत मिलने के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है. इसी बीच ये बात सामने आई है कि लीक हुए पेपर लाखों रुपये में बेचे गए थे. इनकी कीमत 10 लाख से 15 लाख तक थी. 

नीट पेपर लीक आरोपी कैसे हुआ गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस के हवाले होगा NEET का आरोपी

आज सुबह राजस्थान पुलिस ने इस मामले में सहयोग के लिए हमसे संपर्क किया था.

पकड़ा गया आरोपी NEET धांधली मामले से जुड़ा हुआ है, जिसे नाशिक क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है."

"आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए वेशभूषा और हेयर स्टाइल बदल ली थी, जिससे पहचान करने में शुरुआत में कठिनाई हुई."

"लेकिन तकनीकी जानकारी और सटीक खुफिया इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. राजस्थान पुलिस के पहुँचने पर उसे उनके हवाले कर दिया जाएगा."

NEET UG Exam Leak 2026: बड़ी अपडेट- नीट पेपर लीक के आरोपी की हुई गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले में पुलिस ने आरोपी को नासिक से पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि नाशिक में हिरासत में लिया गया संदिग्ध पिछले कुछ सालों से मध्य प्रदेश के भोपाल में पढ़ाई कर रहा है.

NEET UG Exam Leak 2026: नीट परीक्षा से जुड़े सभी सवालों के जवाब इस लिंक से जानिए

NTA ने कहा- कोई विकल्प नहीं था

नीट परीक्षा रद्द होने पर NTA ने कहा है कि एजेंसी जानती है कि परीक्षा दोबारा होने से छात्रों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी. NTA इस समस्या को गंभीरता से समझता है, लेकिन परीक्षा रद्द न करने का विकल्प छात्रों के भरोसे को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता था.

NEET UG Exam Leak: 2024 में भी लीक हुआ था नीट का पेपर

इससे पहले 2024 में भी नीट का पेपर लीक हुआ था. तब बिहार और झारखंड से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस दौरान जांच के बाद पता चला था कि एक स्कूल से, जहां पेपर रखे गए थे, वहीं से पेपर लीक हुआ. ये पेपर 144 छात्रों तक पहुंचा था. 

NEET Exam Leak: FAIMA ने की ठोस कार्रवाई की मांग

डॉ आकाश सोनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, एफएआईएमए इंडिया ने नीट पेपर लीक मामले पर कहा, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन NEET-UG 2026 की परीक्षा रद्द होने की परिस्थितियों की कड़ी निंदा करता है. प्रणालीगत विफलताओं और कथित पेपर लीक के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं. हम तत्काल जवाबदेही तय करने, पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं उदाहरणात्मक कार्रवाई की मांग करते हैं.

NEET UG Exam Leak: नाशिक से शुरू हुआ खेल

नीट की पहली डिजिटल कॉपी नाशिक के एक गुप्त ठिकाने से बनाई गई थी, जिसे बाद में इसे बाकी राज्ंयो के सॉल्वर गिरोहों को भेजा गया था. नाशिक के इस ऑपरेशन में निजी कुरियर सेवा के एक कर्मचारी की संदिग्ध भूमिका पाई गई है, जिसने कथित तौर पर सुरक्षित ट्रंक को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही 30 मिनट के लिए एक्सेस करने की अनुमति दी थी. 

सैंपल पेपर के 400 सवालों में से 125 सवाल हुए थे मैच

जांच में सामने आया है कि नीट के सैंपल पेपर में जो 400 सवाल थे, उनमें से 125 सवाल परीक्षा में पूछे गए. ऐसे में सवाल है कि ये सैंपल पेपर कितने शहरों तक पहुंचा था. 

NEET UG 2026 पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा?

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में अब नेटवर्क कई राज्यों तक फैला नजर आ रहा है. राजस्थान एसओजी और केंद्रीय एजेंसियों की जांच में नासिक, गुरुग्राम, सीकर, जयपुर, बिहार, जम्मू-कश्मीर और केरल तक कनेक्शन सामने आए हैं.

NEET UG Exam Leak: सचिन पायलट ने कहा- कोई बड़ा है पेपर लीक का सरगना

नीट पेपर लीक को लेकर राजस्थान से कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, इसका सरगना कोई बड़ा आदमी है. ये एक बहुत बड़ा गिरोह है. पेपर बनाने वाले, छापने वाले या फिर एग्जाम कराने वाले की जांच सीबीआई करेगी. इस मामले की अगर ठीक से जांच होती है तो कुछ बहुत बड़ा निकलकर सामने आएगा. 

NEET UG Exam Leak: मास्टरमाइंड कौन है?

जांच में पता चला है कि जिस शख्स ने अपने पिता को सैंपल पेपर भेजा था, वो मास्टरमाइंड नहीं है. ऐसे में अब सवाल है कि आखिर किसने सबसे पहले ये पेपर लीक किया था. 

महाराष्ट्र में लीक हुआ था पेपर, राजस्थान SOG का बड़ा खुलासा

राजस्थान SOG ने नीट पेपर लीक को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसमें बताया गया है कि महाराष्ट्र के नाशिक से पेपर लीक हुआ था. यहीं से पेपर गुरुग्राम और जयपुर तक पहुंचा था. 

NTA NEET Exam Leak: छात्र आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें

टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों से कहा है कि परीक्षा की नई तारीख और एडमिट कार्ड से जुड़ी आगे की कोई भी जानकारी केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों से ही दी जाएगी. उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली खबरों को नजरअंदाज करें. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: एनटीए ने बताया क्यों रद्द की परीक्षा

एनटीए ने बताया कि यह फैसला छात्रों के हित में और नेशनल एग्जामिनेशन सिस्टम पर लोगों के भरोसे को बनाए रखने के लिए लिया गया है. एजेंसी जानती है कि परीक्षा दोबारा होने से छात्रों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी. NTA इस समस्या को गंभीरता से समझता है, लेकिन परीक्षा रद्द न करने का विकल्प छात्रों के भरोसे को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता था.

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: नीट छात्र ने बताया अपना दर्द

छात्र सुधांशु ने बताया कि ये मेरा पहला अटेम्प्ट था. 650 से अधिक नंबर की उम्मीद थी. झारखंड के पलामू में सेंटर था. 2 साल से पटना में रहकर तैयारी कर रहे हैं. बुरा लग रहा है, लक फैक्टर भी डिपेंड करेगा. हमें सोचना पड़ रहा है. जरूरी नहीं है कि अगली बार भी उतना ही स्कोर कर पाएं, परेशान हैं अब, मेंटल स्ट्रेस तो है ही.

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: कहां से लीक हुआ था पेपर?

NEET परीक्षा का पेपर कहां से लीक हुआ था, इसे लेकर अभी जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि पेपर लीक किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक होने की आशंका है. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: छात्रों से नहीं वसूली जाएगी फीस- एनटीए चीफ

एनटीए चीफ अभिषेक सिंह ने पेपर लीक को लेकर कहा कि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि लीक कहां से हुई. उन्होंने बताया कि कॉपियों की चेकिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन जैसे ही हमें ऐसी खबरें मिलीं तो हमने इसकी जांच शुर कर दी. उन्होंने कहा कि हम छात्रों और पेरेंट्स के साथ खड़े हैं. छात्रों से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी और जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. 

NEET पेपर लीक मामले में एनटीए चीफ ने की एनडीटीवी से बात

NTA चीफ ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि, कई बार हमें सख्त फैसले लेने होते हैं. इससे जरूर भरोसे पर असर पड़ता है, लेकिन ऐसे फैसले लेने जरूरी हैं. उन्होंने छात्रों से कहा कि हम आप सभी को ये बताना चाहते हैं कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर कोई ऐसा कुछ कर रहा है तो तुरंत एनटीए को इसकी सूचना दें. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: NTA ने क्या बयान दिया?

NTA ने नीट एग्जान रद्द होने को लेकर कहा, केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी और कानून लागू करने वाली एजेंसियों (पुलिस/जांच दल) की जांच रिपोर्ट के आधार पर, सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए NTA ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET (UG) परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है. यह परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: नीट की तैयारी कर रहे छात्रों ने जताई नाराजगी

नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों ने एनटीए के खिलाफ नाराजगी जताई है, उनका कहना है कि अब हमें एजेंसी पर भरोसा नहीं है. आखिर में छात्रों का ही भविष्य चौपट होता है. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: छात्रों के लिए एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के बाद नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर दिया है. इसके बाद छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. छात्र  011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल

शिकायतकर्ता टीचर केशव अग्रवाल ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि चोर अपना काम कर चुका है और अब बायोमेट्रिक और बाकी चीजों की बात कही जा रही है. हमारे सामने सब कुछ है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती है. 

पेपर लीक की क्या है कहानी?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक काउंसलर ने सीकर से 30 हजार रुपये में केरल में मौजूद अपने दोस्त को सैंपल पेपर भेजा था. इसके बाद उसने अपने पिता को भी भेजा और कहा कि हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को इसे बेच दो. आखिर में बच्चों ने 30 हजार से लेकर 10 हजार रुपये में पेपर खरीदना शुरू कर दिया. इसके बाद ही मामले का खुलासा हुआ और फिर जांच शुरू हुई. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: कई राज्यों से जुड़ रहे हैं पेपर लीक के तार

नीट यूजी एग्जाम रद्द कर दिया गया है. इस पेपर लीक के मामले के तार कई राज्यों से जुड़ रहे हैं. राजस्थान के अलावा केरल और उत्तराखंड से भी इसका लिंक जुड़ रहा है. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: सीबीआई करेगी मामला दर्ज

नीट पेपर लीक मामले में जल्द ही सीबीआई की तरफ से केस दर्ज किया जाएगा. राजस्थान एसओजी जांच अब सीबीआई के हैंडओवर करेगी. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: छात्रों को दोबारा नहीं भरना होगा फॉर्म

एनटीए की तरफ से बताया गया है कि जिन छात्रों ने नीट की परीक्षा दी थी, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: कई कोचिंग सेंटर्स का नाम आ रहा है सामने

नीट यूजी पेपर लीक मामले में कई कोचिंग सेंटर्स का नाम भी सामने आ रहा है, जिनमें सैंपर पेपर बांटा गया था. इनके मालिकों पर भी अब कार्रवाई की जा रही है. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: करीब 40 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में या गिरफ्तार किया गया है. 

NEET के छात्रों से भी हो रही है पूछताछ

राजस्थान एसओजी की तरफ से कुछ छात्रों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है कि गेस पेपर कहां से मिला और इसका असली सोर्स क्या था. 

NEET UG Exam 2026 Cancelled Live: कई लोगों की हो रही है गिरफ्तारी

नीट यूजी पेपर लीक को लेकर अब गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी हो चुका है. इस मामले में कई जगहों से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पूछताछ भी की जा रही है. 

नीट एग्जाम को लेकर अशोक गहलोत ने किया पोस्ट

नीट एग्जाम रद्द होने के बाद राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी. राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है. 

नीट यूजी को लेकर कांग्रेस कर रही है प्रदर्शन

नीट यूजी एग्जाम रद्द होने के बाद कांग्रेस ने सरकार और एनटीए को घेरना शुरू कर दिया है. दिल्ली में इसे लेकर प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं. 

गेस पेपर से मिले थे 100 से ज्यादा सवाल

नीट यूजी एग्जाम से ठीक पहले राजस्थान में एक सैंपल पेपर बांटा गया था, इसमें 100 से ज्यादा सवालों के हूबहू आंसर दिए गए थे. इसके बाद से ही बवाल शुरू हुआ और अब एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया है. 

नीट यूजी पेपर लीक की जांच करेगी सीबीआई

नीट यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. अब इस मामले को लेकर सीबीआई जांच शुरू हो गई है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com